IIT खड़गपुर दीक्षांत समारोह : प्रधानमंत्री मोदी ने दिया Self-awareness, Self-confidence और Selflessness का मंत्र

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज IIT खड़गपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को संबंधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन न केवल IIT में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों के लिए महत्व का दिन है, बल्कि नए भारत के लिए भी महत्व का दिन है क्योंकि विद्यार्थी पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पास करने वाले विद्यार्थियों से स्टार्टअप स्थापित करने तथा देश में करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाले नवाचारों की दिशा में काम करने का आग्रह…

कोविड-19: अमेरिका में कोरोना का कोहराम जारी, अब तक संक्रमण के कारण 5 लाख लोगों की हुई मौत

बाल्टीमोर (US)। अमेरिका में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख हो गई है। यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख होने के शोक में व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौन रखा गया और मोमबत्तियां…

हेल्थ वेबिनार : भारत को स्वस्थ रखने के लिए हम 4 मोर्चों पर एकसाथ कर रहे हैं काम : PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन पर एक वेबिनार को संबोधित किया। इस हेल्थ वेबिनार में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के हेल्थ सेक्टर पर बात की और देश की भावी योजना बताई। पीएम मोदी ने कहा, इस साल के बजट में हेल्थ सेक्टर को जितना बजट आवंटित किया गया है, वो अभूतपूर्व है। ये हर देशवासी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा, भारत को स्वस्थ रखने के लिए हम 4…

बंगाल चुनाव : हुगली आमसभा में प्रधानमंत्री मोदी के लिए उमडा जनसैलाब, चारों ओर लगे जयघोष के बाद आज रात सो नहीं पाएंगी ममता बनर्जी, देखिए वीडियो-

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 22 फरवरी को पश्चिम बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में मंच पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने मोदी-मोदी के नारे के साथ उनका स्वागत किया। देखिए वीडियो- हुगली में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ खड़ी थी। देखिए वीडियो-

बंगाल चुनाव : हुगली में पीएम मोदी की हुंकार, कहा- अब परिवर्तन का मन बना चुका है पश्चिम बंगाल

कोलकाता : प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल के हुगली में पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन का मन बना चुका है। आज पश्चिम बंगाल अपने तेज विकास के संकल्प को सिद्ध करने के लिए बड़ा कदम उठा रहा है। मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का ये उत्साह, ये उमंग, ये ऊर्जा कोलकाता से लेकर दिल्ली तक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। अब पश्चिम बंगाल परिवर्तन का मन…

कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए सोमवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, गृह सचिव अजय भल्ला और दोनों मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी शामिल थे। गृहमंत्री @AmitShah ने कोविड-19 टीकाकरण पर समीक्षा बैठक की; स्वास्थ्य मंत्री @drharshvardhan भी रहे मौजूद#COVID19Vaccination #COVID19Vaccine pic.twitter.com/WE8GG5ZHtH — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) February 22, 2021 गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने देश में कोरोना वायरस…

असम और पश्चिम बंगाल को प्रधानमंत्री मोदी ने दी सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को असम और पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। असम में पीएम मोदी ने धेमाजी से दूरमधुबन, डिब्रूगढ़ में इंडियन ऑयल की बोंगाईगाँव रिफाइनरीकी इंडमैक्‍स इकाई, ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकेंडरी टैंक फार्म और हेबेडा गांव, मकुम, तिनसुखिया में एक गैस कम्‍प्रेसर स्‍टेशन राष्‍ट्र को समर्पित किया। उन्होंने धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन किया और असम में सुआलकूची इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र भारत का नया विकास इंजन होगा और वह…

7 मार्च को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है चुनाव आयोग, PM मोदी ने दिए संकेत

न्यूज़ डेस्क। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा, लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे संकेत दे दिए हैं कि चुनाव आयोग 7 मार्च को चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल और फिर बाद में असम के दौरे पर थे। असम के धेमाजी जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी…

पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस सरकार, विश्वास मत हासिल नहीं कर सके नारायणसामी

पुडुचेरी। विश्वास मत हासिल करने में विफल कांग्रेस की पुडुचेरी में आखिरकार सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी विधानसभा में विश्वास मत साबित नहीं कर सके। पुडुचेरी में कांग्रेस की अगुवाई में सरकार थी। ज्ञात हो कि पुडुचेरी की नवनियुक्त उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था। विपक्ष के सत्तारूढ़ कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के बहुमत खोने का दावा करने के बाद राज्यपाल ने यह निर्देश दिया है। कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा…

मेट्रो मैन श्रीधरन ने किया कृषि कानूनों का किया समर्थन, PM मोदी को बताया ईमानदार, भ्रष्टाचार से दूर, संकल्पित, परिश्रमी और देश के हितों के प्रति सजग

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली मेट्रो रेल परियोजना में मुख्य भूमिका निभाने वाले ई श्रीधरन ने मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों का जमकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के हर कदम का विरोध करना एक फैशन सा बन गया है। उन्होंने कहा कि देश में कोई असहिष्णुता नहीं है। केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे आंदोलन पर उन्होंने कहा कि किसानों ने शायद इन कानूनों से होने वाले फायदों के बारे में सही से समझा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि…