नई दिल्ली। टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर कमाल किया है। भारत की अवनि लखेड़ा ने निशानेबाजी में देश के लिए पहला गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही अवनि लखेड़ा पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहले भारतीय महिला बन गई हैं। अवनि लखेड़ा की जीत पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों का तांता लग गया है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने अवनि लखेड़ा के लिए ट्वीट कर उन्हें गोल्ड जीतने…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
मन की बात: आज युवा पीढ़ी में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है, आज का युवा बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता, वो नए रास्ते बनाना चाहता है- पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। वो नए रास्ते बनाना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज युवा का मन बदल चुका है और आज का युवा मन घिसे-पिटे पुराने तौर तरीकों से कुछ नया करना चाहता है, हटकर के करना चाहता है। आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। वो नए रास्ते बनाना चाहता है। अननॉन…
1 दिन में लगे एक करोड़ टीके; भारत की उपलब्धि देख गदगद हुईं WHO की चीफ साइंटिस्ट, तारीफ में क्या कहा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत ने वह कामयाबी हासिल की है, जिसका इंतजार महीनों से था। देश ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना की वैक्सीन लगाकर इतिहास रच दिया है। भारत में भले ही टीकाकरण की शुरुआत धीमी रही, मगर अब इस बढ़ती रफ्तार के साथ सरकार ने बता दिया है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगने की इस उपलब्धि पर भारत को चारों ओर से सराहना मिल रही…
किसी और के लिए देखा है इतना प्यार! बेंगलुरू के छात्र ने बनाई प्रधानमंत्री की खूबसूरत पेंटिंग, पीएम मोदी ने कहा- पेंटिंग की तरह आपके विचारों में भी सुंदरता
न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरू के छात्र स्टीवेन हैरिस को पत्र लिखकर उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग को सराहा है। 20 वर्षीय इस उभरते कलाकार ने एक चिट्ठी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की दो खूबसूरत पेंटिंग बनाकर उन्हें भेजी थी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिखकर स्टीवेन का हौसला बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि रचनात्मक क्षेत्र में युवाओं की लगन और मेहनत को देखना अत्यंत सुखद है। स्टीवेन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि आपकी पेंटिंग से आपमें चीजों को…
Krishna Janmashtami 2021 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज , जानें महत्व, शुभ मुहूर्त, रोहिणी नक्षत्र, बाल गोपाल की पूजन विधि
धर्म डेक्स। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनता है। हर ओर खुशियां होती हैं। भगवान कृष्ण का जन्म मानों भक्तों के जीवन में नया उत्साह भर देता है। हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसीलिए हर साल इसी संयोग पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी तिथि इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। अष्टमी…
PM मोदी 28 अगस्त को करेंगे जालियांवाला बाग के पुनर्निर्मित परिसर का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को जालियांवाला बाग के पुनर्निर्मित परिसर का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को दी। पीएमओ ने बताया कि मोदी इसके साथ ही अमृतसर में जालियांवाला बाग स्मारक स्थल पर विकसित कुछ संग्रहालय दीर्घाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन के दौरान समूचे परिसर को उन्नत करने के लिए सरकार द्वारा की गई अनगिनत विकास पहलों को भी दर्शाया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि लंबे समय से बेकार पड़ी और कम उपयोग वाली इमारतों का…
दूसरी खुराक के बाद भी मास्क जरूरी : ICMR महानिदेशक भार्गव
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि टीका बीमारी में सुधार लाने के लिए है न कि इसे रोकने के लिए, इसलिए टीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग जारी रखना बहुत जरूरी है। भार्गव देश में कोविड-19 की स्थिति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भार्गव ने कहा, टीके बीमारी की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को कम करते हैं और मौतों को 98-99 प्रतिशत तक कम करते हैं। पूर्ण टीकाकरण गंभीर…
काबुल धमाकों में 13 US सैनिकों की भी मौत, न भूलेंगे न माफ करेंगे, चुन-चुनकर मारेंगे; बाइडन की आतंकियों को चेतावनी
नई दिल्ली। काबुल धमाकों में 13 US सैनिकों की भी मौत, आतंकियों को बाइडन ने चेताया- न भूलेंगे, न माफ करेंगे; चुन-चुनकर मारेंगे अफगानिस्तान में गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए सीरियल बम धमाकों में अमेरिका के 13 जवानों की मौत हो गई है। काबुल एयरपोर्ट पर हुए दिल दहला देने वाले धमाकों में 12 अमेरिकी नौसैनिकों और एक नौसेना का चिकित्साकर्मी शामिल था। हालांकि, इन बम धमाकों में अब तक कुल 72 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इन धमाकों के बाद भी अमेरिका अपना…
गन्ना किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, एफआरपी बढ़ाकर हुआ 290 रुपये प्रति क्विंटल, 5 करोड़ किसानों और 5 लाख शुगर मिल श्रमिकों को मिलेगा फायदा
न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 7 वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए इतना कुछ किया गया है, जो 70 वर्षों में नहीं हुआ। बुधवार (25 अगस्त, 2021) को मोदी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में एक और अहम फैसला किया। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चीनी सीजन 2021-22 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य (एफआरपी) बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया…
असंगठित श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए होगी e-Shram पोर्टल की शुरुआत, जानें ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?
न्यूज़ डेक्स। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए 26 अगस्त को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत करेगी। मंत्री ने कहा कि पोर्टल 26 अगस्त को शुरू किया जाएगा और उसी दिन पंजीकरण कराने में श्रमिकों की सहायता के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया जाएगा। इस कदम का मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है। ई-श्रम पोर्टल क्या है? सरकार का लक्ष्य निर्माण मजदूर, प्रवासी कार्यबल, रेहड़ी-पटरी वाले और…
