CBI पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा; SC ने पूछा- कितनों को दिलवाई सजा, कितने केस पेंडिंग, सब बताओ

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI की कार्यशैली से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी से सक्सेस रेट बताने को कहा है। सीबीआई द्वारा मुकदमा चलाए जा रहे मामलों में अत्यधिक देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालती मामलों में एजेंसी की सफलता दर (सक्सेस रेट) पर डेटा मांगा है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट सीबीआई के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकता है। दरअसल, एक मामले में सीबीआई द्वारा 542 दिनों की देरी के बाद अपील दायर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की…

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम: भारत और रूस के बीच मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है- पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती समय की कसौटी पर पूरी तरह से खरी उतरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत और रूस के बीच मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। अभी हाल ही में इसे कोविड -19 महामारी के दौरान टीकों के क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में हमारे सुदृढ़ सहयोग के रूप में देखा गया। महामारी ने हमारे द्विपक्षीय सहयोग में स्वास्थ्य और दवा क्षेत्रों के विशेष महत्व को सामने लाया है।”…

फर्जी और सांप्रदायिक खबरें चिंताजनक, देश का नाम हो रहा बदनाम – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वेब पोर्टलों और यूट्यूब चैनलों पर फर्जी खबरें प्रकाशित करने, नियामक तंत्र के अभाव में प्रतिष्ठा को बदनाम करने और मीडिया के एक वर्ग द्वारा सांप्रदायिक समाचार प्रसारित करने पर गहरी चिंता व्यक्त की। शीर्ष अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि अगर इसे अनियंत्रित तरीके से जारी रखा गया तो इससे देश का नाम खराब हो सकता है। प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, वेब पोर्टल पर, किसी का नियंत्रण नहीं है, वे कुछ भी प्रकाशित…

कोरोना वायरस: पॉजिटिविटी रेट घटा लेकिन अभी खत्म नहीं हुई दूसरी लहर : केंद्र

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना वायरस पर अपनी प्रेस वार्ता में बताया है कि देश में टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है और अगस्त महीने में रिकॉर्ड संख्या में वैक्सीन लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश की कुल वयस्क आबादी के 16 फीसदी हिस्से को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी हैं। वहीं आबादी के 54 फीसदी हिस्से को वैक्सीन की एक डोज मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया है कि पॉजिटिविटी रेट घर रहा है…

प्रभुपाद स्वामी की 125वीं जयंती पर PM मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का, बोले- वो महान भारत भक्त थे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती पर सिक्का जारी किया। उन्होंने कहा कि परसो श्री कृष्ण जन्माष्टमी थी और आज हम श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जन्मजयंती मना रहे हैं। ये ऐसा है जैसे साधना का सुख और संतोष एक साथ मिल जाए। इसी भाव को आज पूरी दुनिया में श्रील प्रभुपाद स्वामी के लाखों करोड़ों अनुयाई और लाखों करोड़ों कृष्ण भक्त अनुभव कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि प्रभुपाद स्वामी एक अलौकिक कृष्ण भक्त तो थे ही और साथ ही वो…

हिंदुओं के बहुसंख्यक रहने तक संविधान और महिलाएं सुरक्षित : सी टी रवि

कलबुर्गी (कर्नाटक)। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंगलवार को कहा कि भारत का संविधान और महिलाएं तब तक सुरक्षित रहेंगी जब तक हिंदू देश में बहुसंख्यक हैं। रवि ने कहा, ‘‘जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं, तब तक डॉ बी आर आंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान रहेगा। जब तक हिंदू बहुसंख्यक रहेंगे, तब तक समान अवसर होंगे, एक बार हिंदू अल्पसंख्यक हो गए तो गंधार(अफगानिस्तान) के साथ जो हुआ, वह यहां भी होगा।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जो लोग आंबेडकर…

तालिबान से नापाक रिश्तों के बाद भी पाक को झटका, कहा- कश्मीर में हम नहीं देंगे दखल

काबुल। अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी पूरी तरह से हो गई है और इस तरह से 19 साल, 10 महीने और 25 दिन बाद यानी करीब 20 साल बाद एक बार फिर अफगानिस्तान पर तालिबान का पूरी तरह से कब्जा हो गया है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान खेमे में जश्न का माहौल है। आज करीब 20 साल बाद बैगर किसी विदेशी ताकतों की मौजूदगी में अफगानिस्तान की सुबह हुई। इस बीच तालिबान ने पाकिस्तान की नापाक उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है और स्पष्ट…

पाकिस्तान में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर भड़की कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ : हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति खंडित

न्यूज़ डेस्क। पाकिस्तान में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले थमने का नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिंध के खिप्रो का है, जहाँ कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा कर रहे हिंदुओं पर कट्टरपंथियों मुस्लिमों ने हमला किया और भगवान कृष्ण की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह जगह जबरन धर्म परिवर्तन के लिए काफी बदनाम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में सोमवार (30 अगस्त) को हिंदू समुदाय के लोग अपने त्योहार कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा कर रहे थे, जिससे मुस्लिम कट्टरपंथी भड़क गए। कुछ…

अमेरिकी सैनिकों ने छोड़ा काबुल, अमेरिका ने तालिबान के हवाले किया ‘‘पूर्ण स्वतंत्र’’ अफगानिस्तान, तालिबान ने जश्न में की जमकर फायरिंग

वॉशिंगटन । तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों के आखिरी समूह की वापसी के बाद अफगानिस्तान के ‘‘पूर्ण स्वतंत्रता’’ की घोषणा की। अफगानिस्तान की आजादी को लेकर यूएस जनरल केनेथ एफ मैकेंजी ने इस बात की घोषणा की। अमेरिकी सेना को ले जाने वाला आखिरी विमान सोमवार को अफगानिस्तान से रवाना हुआ, तालिबान के नेतृत्व वाले राष्ट्र से अमेरिकी सेना को वापस लेने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तालिबान ने दी थी। समय के अनुसार अमेरिका ने अपनी सेना वापस बुला ली है। अफगानिस्तान में तालिबान के साथ 20 साल…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी- पहले के मुख्यमंत्री मथुरा, अयोध्या का नाम लेने से भी डरते थे

लखनऊ। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री मथुरा, अयोध्या का नाम लेने से भी डरते थे, हमारे पर्व त्यौहारों पर बधाई देने से भी घबराते थे, बिजली पानी भी नहीं दिया जाता था, खुशियों पर बंदिशें थीं, समय की पाबंदी थी, आज हमारे कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से आधी रात में ही होता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य मंच से संबोधन के बाद कृष्णजन्म स्थान स्थित भागवत भवन में की पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आजादी के बाद रामनाथ कोविंद…