5 साल से छोटे बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका, Pfizer, BioNTech वैक्सीन है तैयार

नई दिल्ली। अब 5 साल से छोटे बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। फाइजर और बायोएनटेक ने छोटे बच्चों की वैक्सीन तैयार की है और अब दोनों कंपनियां अमेरिकी नियामकों से पांच साल और उससे कम उम्र के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन देने के लिए आपातकालीन प्राधिकरण की मांग करेंगी। अमेरिकी मीडिया ने मंगलवार को यह सूचना दी। बता दें कि इससे बड़े बच्चों को अमेरिया में टीका दे दिया गया है और यह अंतिम आयु वर्ग है जो अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए योग्य नहीं…

ओमिक्रॉन वेरिएंट और सब-वेरिएंट पर WHO ने जारी की नई चेतावनी

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के सब वेरिएंट को लेकर डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने कहा है कि, सब वेरिएंट उतना ही खतरनाक है, जितना ओमिक्रॉन वेरिएंट खतरनाक है। डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा कि, ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब-वेरिएंट बीए.2 अपने मूल रूप बीए.1 जितना ही गंभीर लग रहा है। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन वेरिएंट का सब वेरिएंट जितने देशों में फैल चुका है, उन्हें आगाह किया है और कहा है कि ऐसे देशों को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ये वायरस किस वक्त क्या मोड़ ले लेगा,…

Budget 2022-23 : पीएम मोदी बोले- बजट का जोर गरीब कल्याण पर, रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2022-23 के लिए सरकार का बजट पेश किया। मोदी सरकार का यह दसवां बजट था। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया अभी दी है। नरेंद्र मोदी ने बजट को 100 साल के विश्वास का बजट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सब बजट में गरीब का कल्याण अहम पहलू है। उन्होंने दावा किया कि इस बजट से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को भी…

Budget 2022 : भाजपा ने बजट को बताया दूरदर्शी, कहा- यह भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला साबित होगा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2022 का बजट पेश किया। बजट को भविष्य का बजट बताया जा रहा है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्रियों ने बजट की जमकर सराहना की है। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा। ये बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए नरेंद्र मोदी और निर्मला…

Budget 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आत्मनिर्भर भारत का बजट, किसानों से लेकर युवाओं तक… आसान शब्दों में समझिए बजट की बड़ी बातें

न्यूज़ डेक्स। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, 1 फऱवरी को लोकसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष में 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो दुनिया की समस्‍त बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सर्वाधिक है। देश की अर्थव्‍यवस्‍था महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से उभरकर जिस तरह से समग्र रूप से बड़ी तेजी के साथ रिकवर कर रही है वह हमारे देश की दमदार मजबूती को दर्शाती है। निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए…

देश की एक तिहाई व्यस्क आबादी को लगी वैक्सीन की दोनों डोज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने एक अहम पड़ाव पूरा कर लिया है। देश की एक तिहाई व्यस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी देते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है।…

उत्तर प्रदेश चुनाव : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आपको ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश को लेकर दिखाए जाने वाले एग्जिट पोल पर 10 फरवरी की सुबह 7 बजे से लेकर 7 मार्च की शाम 6 बजकर 30 मिनट तक रोक रहेगी। इस दौरान एग्जिट पोल को न तो प्रिंट माध्यम से और न ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारित किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे 2 साल तक की…

Covid-19: देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त, 24 घंटों में 2.35 लाख नए मामले और 3.35 लाख मरीज ठीक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन मौतों की संख्या डराने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में संक्रमण के 2,35,532 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 871 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार के आंकड़ों से तुलना करें तो कोरोना के दैनिक मामलों में 6.2 फीसदी की गिरावट आई है। राहत की एक बड़ी बात यह भी है…

उत्साह, साहस और जोश के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी ‘सशक्त भारत’ की झांकी, 75 विमानों की गर्जना से गूंजा हिंदूस्तान

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2022। भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में 16 मार्चिंग दल, 17 सैन्य बैंड और विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां शामिल हुए। भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस कार्यक्रम स्वतंत्रता के 75 वर्ष मनाने के लिए केंद्र के आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है। देश में सबसे बड़ा फ्लाईपास्ट था, जिसमें 75 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हुए।…

कोविड के 90 प्रतिशत मरीजों को हृदय संबंधी बीमारी की संभावना – विशेषज्ञ

नई दिल्ली । कोविड-19 वायरस अभी तक मुख्य रूप से सांस संबंधी बीमारियों में ही अधिक खतरनाक माना जा रहा था, मगर अब विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम से गंभीर संक्रमण वाले लगभग 90 प्रतिशत लोगों के हृदय पर इसका स्थायी प्रभाव पड़ता है। वैसे तो कोविड सबसे अधिक फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन ताजा अध्ययनों से पता चला है कि कोविड-19 के कारण हृदय संबंधी जटिलताओं के मामले भी बढ़ रहे हैं। वायरस तीव्र मायोकार्डियल इंजरी और हृदय प्रणाली को पुरानी क्षति का कारण बन सकता है।…