नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध टालने की कोशिशें अब नाकाम होती नजर आ रही हैं। इस बीच अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा है और चेतावनी दी है कि मौजूदा हालातों को देखकर अमेरिकी नागरिक तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। ऐसे में अब आशंका ये जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में कोई बड़ी घटना हो सकती है। रूस हमला कर सकता है याहो सकता…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
यूपी चुनाव :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का अनुरोध किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को हो रहे पहले चरण के मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन…
राज्यसभा में बरसे पीएम मोदी- अगर कांग्रेस ना होती तो सिखों का नरसंहार ना होता, लोकतंत्र में परिवारवाद ना होता, इतना भ्रष्टाचार न होता
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रसाद के दौरान अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा तो दिया ही, साथ ही विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नरसंहार नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए और भी ऐसे कई घटनाओं का जिक्र किया। इस दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव दिया कि कांग्रेस का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्थान…
यूपी चुनाव 2022: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को फ्री बिजली, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर; छात्राओं को स्कूटी
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में 10 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान (First Phase Election UP) होना है, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ जारी कर दिया। अपने घोषणापत्र के साथ-साथ भाजपा ने ‘कर के दिखाया है’ नाम से एक चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इस गाने में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी वादे पूरे करके दिखाए और राज्य में बीजेपी ही आएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री…
कोविड – 19 : कोरोना की तीसरी लहर थमी लेकिन डरा रहे मौत के आंकड़े:, बीते 24 घंटों में 67 हजार नए केस, 1188 मौतें
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की तीसरी लहर थम गई है। भारत में कोरोना के दैनिक आंकड़ों में भले ही गिरावट हुई है लेकिन मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। मंगलवार (08 फरवरी) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 67 हजार 597 नए केस सामने आए हैं। वहीं 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी दौरान एक दिन में 1 लाख 80 हजार 456 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 9 लाख 94…
लोकसभा में प्रधानमंत्री कांग्रेस को घेरते हुए बोले- बांटो और राज करो की नीति को कांग्रेस ने अपना चरित्र बना लिया है, आज कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बहस का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजिल दी। उन्होंने कहा कि देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया है। इतने लंबे काल तक जिनकी आवाज ने देश को मोहित किया, देश को प्रेरित भी किया, देश को भावनाओं से भर दिया। मैं आज आदरणीय लता जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया है। इतने लंबे काल तक जिनकी…
आज देश में एक ओर सरदार साहब का ‘Statue of Unity’ एकता की शपथ दोहरा रहा है, तो रामानुजाचार्य जी का ‘Statue of Equality’ समानता का संदेश दे रहा है- पीएम मोदी
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज देश में एक ओर सरदार साहब का ‘Statue of Unity’ एकता की शपथ दोहरा रहा है, तो रामानुजाचार्य जी का ‘Statue of Equality’ समानता का संदेश दे रहा है। यही एक राष्ट्र के रूप में भारत की विशेषता है। पीएम मोदी ने कहा, “जगद्गुरु रामानुजाचार्य जी की इस भव्य विशाल मूर्ति के जरिए भारत मानवीय ऊर्जा और प्रेरणाओं को मूर्त रूप दे रहा है। रामानुजाचार्य जी की ये प्रतिमा उनके ज्ञान, वैराग्य और आदर्शों की प्रतीक है।” इससे पहले पीएम मोदी…
लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, राष्ट्रपति कोविंद सहित लाखों लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि
मुंबई। महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अनुभवी गायिका को इस साल जनवरी की शुरुआत में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था और उन्हें निमोनिया भी हो गया था। 28 जनवरी के आसपास, सुधार के मामूली लक्षण दिखाने के बाद, उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। हालांकि, 5 फरवरी को लता मंगेशकर की हालत बिगड़ गई और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर वापस आ गईं। लता मंगेशकर की याद में…
मौसम पूर्वानुमान: अगले 2 दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा, दिल्ली समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। इस साल देश में हर कुछ दिनों के बाद मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। फरवरी के महीने में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में आने वाले कुछ दिनों में बारिश, ठंड और कोहरे के प्रकोप के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार (04 फरवरी) को भविष्यवाणी की कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर…
कोविड-19 : कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटों में मिले 1.27 लाख केस, पॉजिटिविटी रेट हुआ 7.9 फीसदी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट लगातार जारी है, लेकिन मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। अभी भी मौतों का आंकड़ा 1000 से ऊपर बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 1,27,952 नए केस मिले हैं, जबकि 1059 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की एक बड़ी बात यह है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही…
