नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरा देश उनकी उपलव्धियों से प्रफुल्लित है और समाज में उनके योगदानों पर सभी को गर्व है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाइयां। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! Wishing you all a happy Republic…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
CDS बिपिन रावत समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण, देखें पुरस्कारों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह , देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल तमिलनाडु के कुन्नूर में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 14 सशस्त्र बलों के जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। ऐसे में सरकार ने उनको शौर्य को सलाम करते हुए मरणोपरांत पद्म विभूषण…
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन, महात्मा गांधी से लेकर कोरोना महामारी तक की बात, पढ़े, राष्ट्रपति के संबोधन की खास बातें
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबको एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का यह उत्सव है। सन 1950 में आज ही के दिन हम सबकी इस गौरवशाली पहचान को औपचारिक स्वरूप प्राप्त हुआ था। उस दिन भारत विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ और हम भारत के लोगों ने ऐसा संविधान लागू किया जो हमारी सामूहिक चेतना का जीवंत दस्तावेज…
‘मुफ्त का लालच देने वाले दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द हो, चुनाव चिह्न वापस लिए जाएँ’ : केंद्र और चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (25 जनवरी, 2022) को राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए सरकारी कोष का दुरुपयोग करने पर केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। दरअसल, शीर्ष न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर उन राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द करने और उनके चुनाव चिन्ह जब्त करने की माँग की गई है, जो मतदाताओं को मुफ्त में सुविधाएँ देने के वादे कर रहे हैं। अगले महीने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।…
संसद के आगामी सत्र में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संसद के आगामी बजट सत्र में कोविड-प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही के समय में परिवर्तन होगा। आपको बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल 2 फरवरी को लागू होगा और उससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण होगा और फिर एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। उपराष्ट्रपति एम…
Covid-19 New Guidelines : कृपया ध्यान दें- कोरोना से संक्रमित हैं तो कब लगवाएं वैक्सीन, जानिए नई गाइडलाइंस
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए तेजी से चल रहे टीकाकरण को लेकर एक नया नियम लागू किया है, जो आपका जानना जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के टीकाकरण में तीन महीने की देरी होगी और इसमें ‘एहतियाती’ खुराक भी शामिल है। सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को भेजे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा, ‘‘कृपया ध्यान दें- जिन व्यक्तियों की जांच में कोविड-19…
कोविड-19: देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के दैनिक संक्रमण 3,37,704 नये मामले, 488 लोगों की मौत, जिन्दगी के लिए वैक्सीन है जरूरी!
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,37,704 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,89,03,731 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ो के मुताबिक इनमें वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 10,050 मामले भी शामिल हैं। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीज बढ़कर 21,13,365 हो गए हैं जो पिछले 237 दिनों में सर्वाधिक हैं जबकि 488 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,88,884 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार…
वैज्ञानिक आंकड़े आने के बाद ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों का होगा टीकाकरण : स्वास्थ्य सचिव
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि 12 से 14 साल के आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण अभियान अधिक वैज्ञानिक डेटा विकसित होने के बाद ही शुरू होगा। उन्होंने भारत में वर्तमान कोविड की वृद्धि पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही वैज्ञानिकों डाटा विकसित होता हैं, हम इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण के कवरेज का विस्तार करेंगे। हम इस संबंध में वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेंगे। नीति आयोग के सदस्य, स्वास्थ्य, डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि…
अमर जवान ज्योति की लौ क्या हमेशा के लिए बुझ जाएगी? विपक्ष के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।…
एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने, बाइडन और बोरिस जॉनसन को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली। अमेरिका स्थित ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की 71 प्रतिशत वयस्क आबादी के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता (World’s Most Popular Leader ) बने हुए हैं। शोध फर्म द्वारा किए गए सर्वेक्षण में 13 नेताओं को शामिल किया गया था जिसमें पीएम मोदी 71 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं, इसके बाद मेक्सिको के एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (66 प्रतिशत), इटली के मारियो ड्रैगी (60 प्रतिशत) और जापान के फुमियो किशिदा (48 प्रतिशत) हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…
