Covid-19 Vaccination: 12-14 आयु वर्ग को आज से लगेगा का कोविड रोधी टीका, जारी हुई गाइडलाइन

नई दिल्ली। देश में सभी सरकारी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों पर आज बुधवार से 12-14 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक वर्चुअल बैठक में बताया कि दिया जाने वाला टीका कॉर्बेवैक्स होगा, जो बॉयलोजिकल ई लिमिटेड हैदराबाद में निर्मित है। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई…

Russia Ukraine War : रूसी राष्ट्रपति पुतिन का अमेरिका पर पलटवार, जो बाइडन समेत कई नेताओं पर लगाया प्रतिबंध

मॉस्को। रूस ने अमेरिका को ईंट का जवाब पत्थर से देने का मन बना लिया है। अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर पलटवार करते हुए रूस ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कई अन्य अमेरिकी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगा दिए। बता दें कि यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, जिसके जवाब में रूस ने यह कार्यवाई की है। इसके अलावा रूसी प्रतिबंध सूची में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सहायक जेक सुलिवन, यूएस चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष…

मेरी वजह से भाजपा सांसदों के बच्चों को नहीं मिला टिकट, अगर यह पाप है तो यह पाप मैने किया है – पीएम मोदी

नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर भवन में बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वंशवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इससे पार्टी को दूर रखने की नसीहत दी। हालिया चुनावों में सांसदों के बेटों के टिकट काटे जाने के विषय पर प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि ये पाप मैंने किया है और इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद (Dynasty Politics) के खिलाफ अगर हम दूसरी पार्टियों के खिलाफ जंग कर रहे हैं तो इस पर अपनी पार्टी में…

हिजाब पहनना इस्लाम में अनिवार्य नहीं, छात्र यूनिफॉर्म पहनने से नहीं कर सकते इनकार- कर्नाटक HC

बंगलुरु। कर्नाटक हाई कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर पाबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है। अदालत ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म का लागू होना उचित प्रतिबंध है, जिस पर छात्र आपत्ति नहीं कर सकता है। उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कुछ छात्राओं की ओर से कक्षाओं में हिजाब पहनने देने की मांग से तब बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, जब कुछ हिंदू विद्यार्थी भगवा शॉल पहनकर पहुंच गए।…

कोविड-19: 16 मार्च से शुरू होगा 12-14 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण, 60 से ऊपर के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का कहर अब खत्म हो चुका है। इस बार वैक्सीनेशन की वजह से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर नहीं हुई। देश की ज्यादा से ज्यादा आबादी को सुरक्षित करने के लिए अब भारत सरकार ने 12-14 आयुवर्ग के लिए भी टीकाकरण का फैसला लिया है, जो 16 मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा 60 या उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। अपने आदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने वैज्ञानिक…

कोविड-19: चीन में कोरोना वायरस ने फिर मचाया कोहराम! मौत के बढ़ते आंकड़ों के बीच देश में लॉकडाउन लगाने पर मजबूर हुई सरकार

बीजिंग। कोरोना वायरस का जन्म चीन के वुहान से हुआ था। दो साल में चीन ने निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया का कोी भी देश नहीं बच पया। इस वायरस ने हर जगह कहर मचाया। अब तक दुनिया में कोरोड़ों लोग इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं। दो साल से यह लगातार नये नये रूप लेकर दुनिया में महामारी के रूप में फैला हुआ है। जब पूरी दुनिया में कोरोना फैला था तब चीन में कोरोना मरीजों…

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में बमबारी जारी, बाइडेन ने कहा रूस और नाटो के टकराव से हो सकता है तृतीय विश्व युद्ध

वाशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 17वां दिन है और यूक्रेन में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वहां पर अभी भी बमबारी जारी है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद, दो सप्ताह से भी कम समय में करीब 20 लाख लोगों ने पूर्वी यूरोपीय देश छोड़ दिया है, जिनमें से आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में…

कांग्रेस को 5 राज्यों में मिली करारी हार के बाद पूर्व PM वाजपेयी का बयान हुआ वायरल, कहा था- एक दिन पूरा देश उन पर हंस रहा होगा

नई दिल्ली। पांचों राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस की चौतरफा आलोचना हो रही है। जहां एक तरफ पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर हंसने की बात कही थी। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जब एक वोट से गिर गई थी तब उन्होंने कहा था कि आज हमारी सरकार मात्र एक वोट से गिर गई है। हमारे कम सदस्य होने…

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच रुक सकती है जंग! पुतिन ने अपने बयान में दिया संकेत

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के चलते जारी खूनखराबा रुकने की संभावना दिखाई देने लगी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर के ताजा बयान से इसके संकेत मिले हैं। रूसी राष्ट्रपित ब्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के साथ मास्को की वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक बैठक में कहा “हमारी तरफ के वार्ताकारों ने मुझे बताया है कि (बातचीत में) कुछ सकारात्मक बदलाव हुए हैं। पुतिन…

Election Results 2022 : यूपी-उत्तराखंड और मणिपुर में फिर खिला ‘कमल’, गोवा में BJP बहुमत के करीब, पंजाब में AAP का परचम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनावों के लगभग सभी नतीजे आ गए हैं। पांच में से चार राज्यों में बीजेपी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 4 राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी का जादू चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 274 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, इसके अलावा उत्तराखंड में बीजेपी 46 सीटों के साथ आगे चल रही है, यहां पूर्व…