Exit Poll 2022: यूपी-मणिपुर में खिलेगा ‘कमल’, गोवा-उत्तराखंड में जनता ‘हाथ’ के साथ, पंजाब में विपक्षी नेताओं के अरमानों पर फिरेगी ‘झाड़ू’

न्यूज़ डेस्क। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब सबको नतीजों का इंतजार है। लेकिन नतीजों से पहले आ चुके हैं ज़ी एग्जिट पोल्स (Zee Exit Polls)। Zee ने Designboxed से मिलकर इन एग्जिट पोल्स को अंजाम दिया है। Zee-Designboxed Exit Polls के मुताबिक पांच में से दो राज्यों, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मणिपुर (Manipur) में भाजपा (BJP) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड (Uttarakhand) में कांग्रेस (Congress) सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े तक पहुंच रही है। वहीं गोवा…

Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने की PM मोदी से अपील, रूस से आपकी दोस्ती अच्छी, हमला रोकने के लिए कहें

कीव। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबास ने एक टीवी संबोधन के जरिए कहा कि भारत के साथ विशेष संबंधों को साझा करने वाले सभी देश प्रधानमंत्री मोदी से अपील कर सकते हैं कि वह राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) से संपर्क करना जारी रखें और उनको समझाएं कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है। रूस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन (Ukraine) ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से अपील की है कि वह रूस से जंग रोकने के लिए कहे। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबास…

Ukraine-Russia War : युद्ध के सातवें दिन रूस ने दी चेतावनी, काफी विनाशकारी होगा तीसरा विश्व युद्ध

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच सातवें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी सेना ने राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में हमले तेज कर दिए हैं। इसी बीच रूस का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि परमाणु हमले के इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध काफी विनाशकारी होगा। स्पुतनिक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध…

Ukraine-Russia War : भारत ही नहीं, तुर्की और पकिस्तान के छात्र भी कर रहे तिरंगे का इस्तेमाल: यूक्रेन-रूस युद्ध में भारत का राष्ट्रीय ध्वज बना ‘सुरक्षा की गारंटी’

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का दुनिया भर में कितना सम्मान है, उसे आप इसी से समझ सकते हैं कि यूक्रेन में रूस के हमले के बीच फँसे पाकिस्तान और तुर्की के छात्र भी अब भारत का झंडा लेकर भी बाहर निकल रहे हैं। चूँकि तिरंगा झंडा देखने के बाद न तो रूस और न ही यूक्रेन की सेना कोई नुकसान नहीं पहुँचा रही है, इसीलिए पाकिस्तानी और तुर्की के छात्र इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर-पूर्व विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारतीय…

Ukraine-Russia War: एक्शन मोड में PM मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से फिर की बात, भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार रात एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से बात की। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई। मालूम हो कि यूक्रेन में रूस के हमले के बाद PM मोदी और पुतिन की यह दूसरी बातचीत है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी को पुतिन से बातचीत में हिंसा को तत्काल समाप्त करने की…

Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट पर UNGC की आपात बैठक- ‘UN महासचिव बोले- बहुत हुआ, हर हाल में बंद होना चाहिए युद्ध’

वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNGC) की बैठक हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में UN महासचिव एंटोनियो गुटारेस (Antonio Guterres) ने कहा कि यूक्रेन (Ukraine) में युद्ध हर हाल में बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता महत्वपूर्ण है, लेकिन यह कोई समाधान नहीं है। एकमात्र समाधान शांति के माध्यम से है। उन्होंने कहा कि मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को आश्वासन दिया है कि संयुक्त राष्ट्र (United Nations) सहायता करना जारी रखेगा, उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा। संयुक्त…

‘मकसद का पूर्ण अभाव होना आरोपी के पक्ष में जाता है’, सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोपी को किया बरी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 1997 में हुई एक हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाए एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा कि मकसद का ‘पूर्ण अभाव’ होना एक अलग रंग लेता है और निश्चित रूप से यह आरोपी के पक्ष में जाता है। जस्टिस यू.यू. ललित, जस्टिस एस.आर. भट्ट और जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की बेंच ने साथ ही यह टिप्पणी भी की कि इसका अर्थ यह नहीं है कि मकसद के अभाव में अभियोजन के मामले को खारिज कर दिया जाना चाहिए। बेंच ने 2014 में छत्तीसगढ़ हाई…

‘बेवकूफ बाइडेन’ को ड्रम की तरह बजा रहे ‘स्मार्ट पुतिन’, ट्रंप ने कहा – ‘मैं राष्ट्रपति रहता तो नहीं होता हमला’

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) रूस (Russia) के सामने खड़ी नहीं हो पाए और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) उन्हें ड्रम की तरह बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन उनके मित्र हैं, लेकिन यूक्रेन पर रूस का हमला मानवता के खिलाफ और भयावह है। ट्रंप ने पुतिन को स्मार्ट और अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) एवं नाटो (NATO) को बेवकूफ बताया है। उन्होंने कहा कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में…

रूस – यूक्रेन वार : UNSC में लाया गया रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, यूक्रेन से सैनिकों की वापसी की मांग

न्यूयार्क। यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक प्रस्ताव लाया गया है। इसमें रूस को यूक्रेन से अपने सैनिकों को बिना किसी देरी के पूरी तरह से और बिना शर्त वापस लेने के लिए कहा गया है। यूएनएससी के इस प्रस्ताव पर आज न्यूयॉर्क में वोटिंग होगी। संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है। साथ ही रूसी आक्रमण को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा…

‘…सब डरते हैं’,सबने अकेला छोड़ दिया: यूक्रेन के राष्ट्रपति, पहले दिन 137 मौतें-कीव में घुसी रूसी सेना

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज (25 फरवरी 2022) दूसरा दिन है। आज रूस की तरफ से हमलों की इंटेसिटी काफी बढ़ गई है। सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव में बड़े धमाके सुने गए हैं। कई रिपोर्टों में कीव में रूसी सेना के दाखिल होने की बात कही जा रही है। शहर में एक के बाद मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। लोग घरों में दुबके हुए हैं। खाने-पीने से लेकर जरूरत की और भी चीजों की कमी के बावजूद लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।…