दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हालिस करने के बाद यूपी की जिम्मेदारी एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के कंधों पर सौंपी गयी। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उनके नयी केबिनेट में शामिल होने वाले 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। नयी केबिनेट में कई पुराने चेहरों को शामिल किया गया और कुछ नये चेहरे भी देखें गये। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य के डिप्टी सीएम पर की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश…

COVID-19 : दुनिया में फिर बढ़े कोरोना के मरीज, WHO की चेतावनी- महामारी खत्म नहीं हुई है

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर दुनिया को सतर्क किया है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। संगठन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के नए मामलों में पिछले सप्ताह 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में गिरावट हुई है। डब्ल्यूएच ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी देश टीकाकरण को कवर नहीं कर लेते हैं तब तक दुनिया कोविड के बढ़ते…

COVID-19 : ओमिक्रॉन के बाद कोरोना के ‘BA.2 वेरिएंट’ ने बढ़ाई टेंशन, जानें क्या हैं इसके लक्षण; खास बातें…

न्यूज़ डेस्क। दुनिया के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना दस्तक दे रहा है। अबकी बार ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BA.2 ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि Omicron का सब वेरिएंट BA.2 और अधिक संक्रामक है। BA.2 सब वेरिएंट की वजह से पश्चिमी यूरोप में कोरोना के मामलों मे काफी बढ़ोतरी देखी गई है। एक अध्ययन के अनुसार, ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीए. 2 तेजी से फैल रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पहले हल्के लक्षणों (Omicron Subvariant BA.2 Symptoms) के साथ…

कोविड -19 : कोरोना को लेकर बढ़ता जा रहा डर, सभी को लगेगी वैक्सीन की बूस्टर डोज! तैयारियों में जुटी सरकार

नई दिल्ली। देश में कोरोना को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गरम है। चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप समेत कई देशों में कोविड के मामलों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में भारत सरकार ने भी कमर कस ली है। भारत सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है। देश में कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कोरोना से बचाव के क्रम में देश के सभी वयस्कों को बूस्टर डोज लगाने…

Russia-Ukraine युद्ध के बीच रूस की अदालत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगाई पाबंदी, सोशल नेटवर्किंग साइट्स को करार दिया चरमपंथी संगठन

मॉस्को। मॉस्को की एक अदालत ने सोमवार को मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक को एक “चरमपंथी संगठन” करार दिया है। रूस की एक अदालत ने मेटा को फैसला सुनाया है कि अतिवादी गतिविधियों के मद्देनजर वह रूस में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तुरंत रोक लगाए। अदालत की प्रेस सेवा ने एक बयान में कहा कि मॉस्को की टावर्सकोई जिला अदालत ने रूसी राज्य के अभियोजकों द्वारा रूसी क्षेत्र में मेटा की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के मुकदमे को बरकरार रखा है। मेटा ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। इंटरफैक्स…

‘मैं पुतिन से बातचीत को तैयार, लेकिन युद्ध नहीं रुका तो तीसरा विश्व युद्ध तय’ : जेलेंस्की

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के मद्देनजर पूरी दुनिया इस वक्त दो अलग भागों में बंट गई है। ज्यादातर देश रूस के खिलाफ खड़े होकर यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। तो रूस बिना किसी की फिक्र किए अपने हमलों को यूक्रेन पर और तेज कर रहा है। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जंग को रविवार को 25वां दिन भी बीत चुका है। हालांकि दोनों देशों के बीच कई बार समझौते को लेकर शांति वार्ता हुई है, लेकिन सभी बेनतीजा साबित हुई। वहीं अब…

जापानी पीएम से मिले पीएम मोदी, भारत में 3.2 लाख करोड़ का निवेश करेगा जापान- PM मोदी

नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस वक्त भारत के दौरे पर हैं और शनिवार को उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई। इस मुलाकात में दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई और कुछ समझौते भी हुए। आर्थिक दृष्टिकोण से जापान और भारत के बीच निवेश का एक अहम समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद बताया कि जापान अगले पांच सालों में भारत के अंदर 5 ट्रिलियन येन यानि करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। The talks with PM @kishida230…

दुनिया में मचा घमासान, मोदी निकालेंगे युद्ध का समाधान, तमाम वर्ल्ड लीडर्स की साख घटी, हिंदुस्तानी पीएम मोदी की रेटिंग टॉप पर

न्यूज़ डेक्स। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका और चीन के बीच हॉटलाइन कनेक्ट हुआ। लेकिन सॉल्यूशन न अमेरिका के पास है और न ही चीन के पास। पुतिन अभी भी युद्ध बढ़ाने पर अड़े हैं। अमेरिका बैक टू बैक प्रतिबंध लगाए जा रहा है। यूरोप के तीस देश पुतिन को मनाने में लगे हैं। लेकिन कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है। अब कई देश तो ये तक इशारा देने लगे हैं कि युद्ध विराम का रास्ता भारत से ही होकर निकलेगा। जापान के पीएम मोदी से यूक्रेन संकट पर…

Covid-19 : क्या देश पर मंडरा रहा कोरोना की चौथी लहर का खतरा? स्वास्थ्य मंत्रालय की आपात बैठक, लिये गए कई फैसले

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व एशिया के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों में एक बार फिर सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। देश में कोरोना के बढ़ते खतरे और चौथी लहर की आशंकाओं के बीच बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने आपात बैठक की। रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) की अध्यक्षता में डेढ़ घंटे चली बैठक में चौथी लहर (Covid Fourth Wave) की आशंकाओं को देखते हुए कई अहम फैसले लिये गए. बैठक में तय किया गया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के लेकर और ज्यादा सतर्कता…

बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू, पीएम मोदी ने कहा- आज का दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण है

नई दिल्ली। बुधवार यानी कि आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड टीकाकरण के अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान बच्चों को केवल कार्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसको इसी वर्ष 21 फरवरी को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। जैसा कि बुधवार को 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड -19 टीकाकरण शुरू हुआ तो इस मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रयासों की सराहना की और…