नई दिल्ली । राज्यसभा में पहली बार भाजपा ने सदस्यता में 100 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा 1988 के बाद पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए संसद के उच्च सदन के चुनावों के हालिया दौर के बाद, भगवा पार्टी की संख्या अब 101 हो गई है। भाजपा ने यह उपलब्धि 13 में से चार सीटें जीतकर हासिल की, जिसके लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। भाजपा की गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने असम से एक राज्यसभा…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
राज्यसभा चुनाव : नार्थ ईस्ट की 4 सीटों पर भाजपा ने लहराया परचम, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके एक सहयोगी ने गुरुवार को पूर्वोत्तर के राज्यों में राज्यसभा की सभी चार सीटें जीत लीं। वहीं, कांग्रेस को संसदीय इतिहास में पहली बार उच्च सदन में इस क्षेत्र से कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। बीजेपी ने त्रिपुरा सीट अपनी संख्या के बल पर जीती और नागालैंड सीट निर्विरोध जीती। असम में क्रॉस-वोटिंग और अमान्य विपक्षी वोटों ने भगवा पार्टी और उसके सहयोगी यूपीपीएल को उन दोनों सीटों पर जीत हासिल करने में मदद की, जिन पर चुनाव हुए थे। असम के मुख्यमंत्री…
असम, नागालैंड और मणिपुर में कम किए गए AFSPA के क्षेत्र, अमित शाह ने ट्वीट कर दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र ने दशकों की अशांति के बाद नागालैंड, असम और मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) के तहत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया है। अमित शाह ने ट्वीट कर ये बड़ी जानकारी दी है। सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है। यह किसी ऑपरेशन के गलत होने की स्थिति में सुरक्षा बलों को एक निश्चित…
COVID-19 : इस साल और गंभीर हो सकता है कोरोना, WHO ने दी खतरनाक वेरिएंट की चेतावनी
नई दिल्ली। देश-दुनिया में भले ही कोरोना के केस अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन इसे कोरोना का खात्मा मानना अभी जल्दबादी होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस साल कोरोना के तीन संभावित खतरों के बारे में आगाह किया है। बुधवार को डब्ल्यूएचओ ने इस साल कोरोना के नए वेरिएंट, अधिक खतरनाक वेरिएंट के साथ हालातों के बेहद खराब होने की चेतावनी दी है। डब्लूयएचओ ने कहा कि लोगों में अधिक इम्युनिटी बढ़ने के कारण वायरस से होने वाली बीमारी की गंभीरता समय के साथ कम हो जाएगी, लेकिन…
नेहरू संग्रहालय का भी बदला नाम, अब PM म्यूजियम के तौर पर होगी पहचान, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इसे पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा। यहां देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेदकर जयंती यानी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के सांसदों से कहा कि एनडीए सरकार ने 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया…
राज्य आबादी के आधार पर हिन्दुओं को भी दे सकते हैं, अल्पसंख्यक का दर्जा : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि राज्य सरकारें, जहां हिंदू या अन्य समुदायों की संख्या कम है, उन्हें अपने क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय घोषित कर सकती है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एक हलफनामे में कहा : “यह प्रस्तुत किया जाता है कि राज्य सरकारें उस राज्य के भीतर एक धार्मिक या भाषाई समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में घोषित कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने यहूदियों को अल्पसंख्यक के रूप में अधिसूचित किया है। महाराष्ट्र राज्य के भीतर समुदाय।”…
COVID-19 : अमेरिका, ब्रिटेन में कहर ढा रहा स्टील्थ ओमिक्रॉन वैरिएंट, भारत के लिए कितनी चिंता
नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया भर के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के नए केसों में गिरावट का दौर जारी है। इसके चलते उम्मीद की जा रही थी कि जल्दी ही देश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन अब ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है। अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में ओमिक्रॉन का यह नया सब वैरिएंट कहर बरपा रहा है। जिसके बाद भारत में भी चिंता बढ़ने लगी है कि कहीं आने वाले दिनों में कोरोना फिर से चिंता का कारण न बन…
मोदी सरकार ने मुफ्त राशन योजना को छह महीने के लिए बढ़ाया- केंद्रीय कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब सितंबर 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मुफ्त राशन योजना को 6 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। यह योजना मार्च 2022 में समाप्त होने वाली थी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानि पीएमजीकेएवाई के अंतर्गत देश के 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब सितंबर 2022 तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा,…
भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का WHO ने भी माना लोहा, ग्लोबल सेंटर स्थापित करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पारंपरिक चिकित्सा के लिए ग्लोबल सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार के साथ समझौता किया है। गुजरात के जामनगर में यह केंद्र स्थापित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र धरती को स्वस्थ बनाने और वैश्विक हित में हमारी समृद्ध पारम्परिक विधियों के दोहन बनाने में अपना योगदान करेगा। आयुष मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ ने केंद्र के लिए एक मेजबान देश समझौता किया। आयुष…
फर्जी मतदाताओं के कट जाएंगे नाम, ‘एक देश-एक वोटर लिस्ट’ पर विचार कर रही केंद्र सरकार
नई दिल्ली। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश में फर्जी मतदान रोकने के लिए सरकार ‘एक देश, एक मतदाता सूची’ की अवधारणा पर विचार कर रही है। ऑनलाइन मतदान प्रणाली पर भी विचार चल रहा है। रिजिजू ने लोकसभा में प्रश्नकाल में सदस्यों के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही। भाजपा के अजय निषाद के पूरक प्रश्न के उत्तर में कानून मंत्री ने कहा कि पूरे देश में फर्जी मतदान रोकने के लिए सभी राज्यों एवं केंद्रशासित राज्यों के…
