न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। खास बात ये रही कि उद्घाटन करने के बाद उन्होंने स्वयं सबसे पहले टिकट खरीद कर इस संग्रहालय को देखने के लिए अंदर गए। इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस संग्रहालय में जितना अतीत है, उतना ही भविष्य भी है। यह संग्रहालय देश के लोगों को बीते समय की यात्रा करवाते हुए, नई दिशा-नए रूप में भारत की विकास यात्रा पर ले जाएगा। उन्होंने…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
कोविड-19 : फिर भारत में धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 1088 नए मामले
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 महामारी के 1,088 नए मामले सामने के बाद कोराना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,38,016 हो गई। वहीं,उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,870 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 26 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,736 पर पहुंच गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की…
ओमिक्रॉन के खिलाफ कौवैक्सीन का बूस्टर डोज काफी कारगर, ICMR की स्टडी में खुलासा
नई दिल्ली। इस स्टडी में 51 लोगों ने भाग लिया था, जिन्हें 6 महीने पहले ही कोवैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। इन्हें वैक्सीन की तीसरी डोज या बूस्टर शॉट लगाने के 28 दिन बाद असर का अध्ययन किया गया। कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत SARS-CoV-2 वैरिएंट्स ऑफ कंसर्न्स के खिलाफ काफी असरदार है। ICMR और भारत बायोटेक की स्टडी में यह खुलासा हुआ है। अध्ययन में पाया गया कि दो खुराक वाले प्राथमिक टीकाकरण के छह महीने बाद Covaxin की बूस्टर खुराक ने अच्छी एंडीबॉडी…
केंद्र ने 5 राज्यों को कोविड के मामलों में मामूली वृद्धि को लेकर पत्र लिखा
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को पत्र लिखकर ताजा संक्रमण के प्रसार की निगरानी जारी रखने के लिए कोविड के मामलों में मामूली वृद्धि की सूचना दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों- केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और मिजोरम को संक्रमण के प्रसार की निगरानी जारी रखने और कोविड प्रसार के प्रबंधन के लिए त्वरित कदम उठाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को पत्र लिखकर चिंता के उभरते क्षेत्रों में नियमित निगरानी और…
हर गरीब को घर मुहैया कराने के लिए कदम उठा रही सरकार : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के हर गरीब को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए अहम कदम उठा रही है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि सभी घर मूलभूत आवश्यकताओं से सुसज्जित हैं और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ घरों का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई…
मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, देश की सुरक्षा को खतरा बता सरकार ने चार पाकिस्तानी चैनल समेत 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। इनमें से 4 चैनल पड़ोसी देश पाकिस्तान के हैं। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 22 यूट्यूब चैनलों के भारत में प्रसारण पर रोक लगा दी है। इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इन चैनलों को भारत की राष्ट्रीय…
कोविड-19: टास्क फोर्स ने दी चेतावनी- अचानक से सभी प्रतिबंध हटाना ठीक नहीं, कोरोना अभी भी है
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले अब बहुत कम हो गए हैं। ऐसे में कई राज्यों की सरकारें इससे सम्बंधित प्रतिबन्ध हटा रही हैं। दिल्ली में मास्क (Mask) तक को अनिवार्य श्रेणी से हटा दिया गया है। इस बीच लैंसेट आयोग और कोविड-19 टास्क फोर्स (Covid-19 Task Force) ने इसे गलत बताया है। टास्क फोर्स की सदस्य डॉ. सुनीला गर्ग ने कहा कि कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार और अन्य संबंधित प्रतिबंधों को अचानक से हटाना अच्छा नहीं है, क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। डॉ गर्ग ने बताया, “मास्क का…
कोरोना का मिला नया स्ट्रेन, ओमिक्रॉन से भी अधिक खतरनाक; WHO ने जताई चिंता
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेंट मिला है। इसे XE के नाम से जाना जाता है। यह ओमिक्रॉन के BA.2 सब वैरिएंट की तुलना में लगभग दस प्रतिशत अधिक संक्रामक प्रतीत होता है। ज्ञात हो कि Omicron का BA.2 सब-वेरिएंट कोविड-19 का अब तक का सबसे अधिक संक्रामक स्ट्रेन था। यह दुनिया के कई देशों में फैल रहा है। यह अमेरिका में नए कोविड-19 के मामलों के प्रसार के लिए जिम्मेदार है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के दो संस्करणों…
ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचना है तो कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवानी जरूरी: स्टडी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और दोनों के मिश्रण की खुराक ले चुके लोगों में एंटीबॉडी का स्तर छह महीने के बाद घटने लगता है। पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) के एक अध्ययन से यह संकेत मिला है। एनआईवी में वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि डेल्टा और अन्य चिंताजनक स्वरूप के मामले में पहली खुराक में कोविशील्ड और दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे मिले। स्टडी के नतीजे जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में प्रकाशित किए गए…
Navratri 2021: पीएम मोदी ने सबके जीवन में ताकत, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। It is Day 1 of Navratri and we pray to Maa Shailputri. Here is a Stuti that is devoted to her. pic.twitter.com/nzIVQUrWH8 — Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2021 शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी ऊर्जा का…
