नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3451 नए मामले सामने आए हैं जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 20635 तक पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार जिन 40 लोगों की कोरोना से मौत हुई है उसमे से 35 अकेले केरल के हैं। इसके साथ ही…
श्रेणी: टॉप न्यूज़
टॉप न्यूज़
लू और आग की घटनाओं से लोगों की मौत रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाना जरूरी, समीक्षा बैठक में बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से निपटने और मॉनसून से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित एक अहम बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने भीषण गर्मी या आग लगने की घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकने के लिये हरसंभव कदम उठाने की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि इस बैठक में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने देशभर में मार्च से मई 2022 के दौरान…
‘पृथ्वी को बर्बाद करने में हिंदुस्तानियों की कोई भूमिका नहीं’, हम पौधे में भी देखते हैं परमात्मा : प्रधानमंत्री मोदी
डेनमार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में जमकर नारेबाजी हुई। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री जी का और मेरा यहां जो भव्य स्वागत किया, उस के लिए मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं। आज प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन का यहां होना इस बात का प्रमाण है कि भारतीयों के प्रति उनके दिल में कितना प्यार और सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण बहुत समय तक सभी की लाइफ एक…
बर्लिन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले PM मोदी, इसमें कोई विजयी नहीं होगा, हम शांति के पक्ष में हैं
बर्लिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने बर्लिन में हरित और सतत ऊर्जा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ का धन्यवाद करता हूं। मुझे खुशी है कि इस वर्ष ये मेरी पहली विदेश यात्रा जर्मनी में हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों के तौर पर भारत और जर्मनी कई कॉमन मूल्यों को…
किसी को जबरन नहीं लगा सकते कोरोना टीका, निकलने पर पाबंदियां भी ठीक नहीं: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने कहा कि टीका न लगवाने वाले लोगों के निकलने पर प्रतिबंध लगाना भी ठीक नहीं है। कोरोना वैक्सीन लगवाने से देश में बहुत से लोग हिचक रहे हैं। ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जब स्वास्थ्यकर्मियों से लोग टीका न लगवाने को लेकर झगड़ते दिखे। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा है कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने…
120 साल में नहीं पड़ी इतनी ज्यादा गर्मी, अप्रैल में तो कुछ नहीं, आगे मई में तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार: IMD
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर भारत में तापमान 50 डिग्री के निशान को पार कर सकता है। मई आमतौर पर सबसे गर्म महीना होता है। IMD के महानिदेशक डॉ एम महापात्र ने ट्रेंड्स को देखते हुए यह अनुमान लगाया है। आईएमडी के शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा, “अप्रैल में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान पिछले 122 वर्षों में क्रमशः 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक है।” बिजली की खपत बढ़ने से कोयले की किल्लत के बीच इस…
चीनी कम्पनी Xiaomi की भारतीय यूनिट पर ED का शिकंजा, 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि उसने शाओमी (Xiaomi) टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 1999 के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। जांच एजेंसी ने कहा कि पैसा चीनी स्मार्टफोन दिग्गज के बैंक खातों में था और इसे सीज किया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में यह सामने आया खा कि एजेंसी ने जांच के तहत शाओमी कोर्पोरेशन के एक पूर्व भारतीय प्रमुख को यह निर्धारित करने…
बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार: बीते 24 घंटों में 3,303 नए कोविड केस, 39 लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली। भारत में फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 28 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कम से कम 3,303 नए कोरोनो वायरस के केस दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान 39 मरीजों की कोविड-19 से मौत हो गई है। पिछले एक दिन में कोरोना से 2,563 मरीज ठीक हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में 701 नए सक्रिय मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 16,980 हो गए हैं। देश में…
‘केम छो, मजा मा…’, WHO चीफ घेब्रेयेसस ने गुजराती भाषा में किया सभा को संबोधित, PM मोदी मुस्कुराएं; वीडियो वायरल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयसस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी उपस्थित थे। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने वहां मौजूद लोगों का गुजराती भाषा में स्वागत करते हुए कुछा ऐसा कहा जिसे सुनकर खुद पीएम मोदी भी मुस्कुराने लगे। घेब्रेयेसस ने गुजराती में सभा में मौजुद लोगों को केम छो करके संबोधित किया। बता दें कि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से…
कोविड: 19 : लगातार बढ़ रहे कोविड19 के मामले, केंद्र ने दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और UP सहित पांच राज्यों को जरूरी कदम उठाने को कहा
नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार एक बार फिर चिंता की लकीरें बढ़ा रही है। दैनिक मामले जो कुछ दिन पहले 800 से नीचे आ गए थे, वह एक बार फिर 2000 से ऊपर पहुंच गए हैं। ठीक होकर घर लौटने वालों की संख्या संक्रमण के दैनिक मामलों से कम है। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों में कोविड19 के मामले तेजी से बढ़े हैं, ऐसे में केंद्र सरकार ने दिल्ली के अलावा चार…
