PM मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का किया शुभारंभ, बोले- हर सेक्टर में बढ़ने वाला है ड्रोन का इस्तेमाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रगति मैदान में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी को भारत ड्रोन महोत्सव के आयोजन के लिए मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज इस ड्रोन प्रदर्शनी से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। मेरे लिए आज बहुत सुखद अनुभव रहा। जिन-जिन स्टॉल में मैं आज गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये मेक इन इंडिया है। उन्होंने…

टेरर फंडिंग मामला : यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया 10 लाख का जुर्माना, पूरी जिंदगी अब जेल में काटेगा मलिक

नई दिल्ली। प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के केस में एनआईए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने यासीन मलिक के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यासीन मलिक पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली की एक एनआईए अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में 19 मई को दोषी ठहराया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण…

QUAD Summit: टोक्यो में पीएम मोदी में बोले पीएम मोदी, कम समय में प्रभावी हुआ क्वाड, लोकतांत्रिक शक्तियों को मिल रही नई ऊर्जा

नई दिल्ली। टोक्यो में महत्वपूर्ण क्वाड शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि क्वाड के प्रयास एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक सिद्धांतों को नई आशा दे रहे हैं, यह कहते हुए कि क्वाड ने विश्व प्रसिद्धि प्राप्त की है। उन्होंने कहा, क्वाड स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जा रहा है- यह हम सभी का साझा लक्ष्य है।…

सऊदी अरब में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, भारत समेत 16 देशों में यात्रा करने पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। सऊदी अरब में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस कारण सऊदी सरकार ने भारत सहित कुल 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि इन 16 देशों में भारत के अलावा तुर्की, ईरान,लेबनान, यमन, सोमालिया, सीरिया, अफगानिस्तान, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, बेलारूस शामिल हैं। सऊदी अरब की स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स के मामलों का पता नहीं चला है। निवारक स्वास्थ्य के लिए उप स्वास्थ्य…

भारत-जापान स्थिर और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम स्तंभ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

तोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी के एक अग्रणी अखबार में सोमवार को प्रकाशित एक लेख में कहा कि भारत और जापान स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम स्तंभ हैं तथा दोनों देशों की साझेदारी शांति, स्थिरता व समृद्धि के लिए है। भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर लिखा यह लेख प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर साझा किया। वह क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए…

ज्ञानवापी मामला: SC ने दिए तीन सुझाव, कहा- जिला जज न्यायिक अधिकारी होते हैं, हम नहीं दे सकते निर्देश

नई दिल्ली। ज्ञानवापी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई दोपहर तीन बजे से शुरू हुई। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से तीन बड़े सुझाव सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से शिवलिंग मिलने के दावे वाली जगह को सुरक्षित किया जाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि मुस्लिमों को नमाज पढ़ने से न रोका जाए। पुलिस प्रशासन को देखना होगा कि कितनी संख्या में वहां पर जा सकते हैं। तीसरी बड़ी बात कोर्ट की तरफ से कही गई है कि मामला कॉम्पलैक्स…

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का किया दावा, तुरंत सील करें’, वाराणसी कोर्ट ने दिया आदेश

वाराणसी । ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसमें शामिल सभी सदस्य परिसर से वापस लौट गए। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान वादी पक्ष के सोहनलाल आर्य ने बताया कि ‘नंदी जिसका इंतजार कर रहे थे वह बाबा मिल गए’। इतिहास कालखंड में जो भी लिखा था वह मिल गया है। जिसकी जनता को प्रतीक्षा थी आखिरकार वह बाबा अब मिल गए हैं। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहीं कुछ भी मिलने के दावों से इनकार किया है। पूछे जाने पर सोहनलाल ने कहा…

बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी पहुंचे PM मोदी, माया देवी मंदिर का दर्शन कर बोले- नेपाल आइपुगेको छु

नई दिल्ली। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल के लुंबिनी में पहुंचे हैं। आपको ज्ञात हो कि लुंबिनी में ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। नेपाल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इसपे बाद पीएम नरेंद्र मोदी लुंबिनी के महामायादेवी मंदिर गए जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यात्रा से पहले मोदी ने रविवार को कहा था कि भारत और नेपाल के संबंध ‘‘अद्वितीय’’ हैं। प्रधानमंत्री मोदी…

भरूच में दृष्टिविहीन लाभार्थी से बात करते हुए भावुक हो गए PM मोदी, देखें वीडियो और संबोधन की बड़ी बातें

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भरूच में ‘उत्कर्ष समारोह’ को संबोधित किया। इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई नेतागण उपस्थित रहे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी एक दृष्टिविहीन लाभार्थी से बात करते हुए भावुक हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये उत्कर्ष समारोह इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार ईमानदारी से, एक संकल्प लेकर लाभार्थी तक पहुंचती है, तो कितने सार्थक परिणाम मिलते हैं। मैं भरूच जिला प्रशासन को, गुजरात सरकार को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी 4 योजनाओं के शत-प्रतिशत…

राजद्रोह कानून : 152 साल पुराना राजद्रोह कानून जिसपर लगी ‘सुप्रीम’ रोक, 13 हजार लोगों पर पड़ेगा सीधा असर! जानिए सबकुछ

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में देशद्रोह कानून (सेडिशन लॉ) पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया कि जब तक केंद्र द्वारा कानून की समीक्षा पूरी नहीं हो जाती, तब तक देशद्रोह का कोई भी मामला दर्ज नहीं होगा। यह कानून आईपीसी यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए में निहित है। चीफ जस्टिस एन। वी। रमना की अध्यक्षता वाली जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि जब तक केंद्र द्वारा देशद्रोह…