संसदीय दल की बैठक के बाद जेपी नड्डा का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई अहम बैठक के बाद इस नाम का ऐलान किया गया। जेपी नड्डा ने बताया कि 20 नामों पर हमने चर्चा की है जिसमें से एक नाम निकल कर सामने आया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होंगी।…

योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है – पीएम नरेंद्र मोदी

बेंगलुरू । कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में शामिल हुए । इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हम इस बार योग दिवस ऐसे समय पर मना रहे हैं, जब देश आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत में हम इस बार योग दिवस हम एक ऐसे समय पर मना रहे हैं जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा…

कालिका माता मंदिर का PM ने किया उद्घाटन, बोले- सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है

वड़ोदरा। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंचमहल ज़िले के पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का दौरा किया और मंदिर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने नए मंदिर पर ध्वजारोहण भी किया। सालों बाद नए मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपना जब संकल्प बन जाता है और संकल्प जब सिद्धि के रूप में नजर के सामने होता है। इसकी आप कल्पना कर सकते हैं। आज का ये पल मेरे अंतर्मन को विशेष आनंद से भर देता है। मोदी ने कहा…

Sarkari Naukari : 10 लाख युवाओं को नौकरियां देगी मोदी सरकार, प्रधानमंत्री ने विभागों को दिए निर्देश

नई दिल्ली। देश में आने वाले डेढ़ साल में रोजगार की बहार आने वाली है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभाग और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की है। पीएम मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लोगों की भर्ती की जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस निर्देश के बाद जल्द ही बड़ी संख्या में अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक ट्वीट…

कोविड​​-19 : कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘महामारी अभी खत्म नहीं हुई, सतर्क रहें’

नई दिल्ली। चौथी लहर की आशंकाओं के बीच देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है। केंद्र की तरफ से राज्यों को कोरोना नियमों (Coronavirus) के पालन में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरतने की सलाह दी गई है। इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमें सतर्क रहने तथा कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन…

चुनाव आयोग ने किया राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान,18 को होगी वोटिंग, 21 जुलाई को मतगणना

नई दिल्ली। महामहिम रामनाथ कोविंद के बाद भारत के 15वें राष्ट्रपति कौन होंगे, इसे लेकर हर एक देशवासी के मन में जिज्ञासा है। चुनाव आयोग अब से थोड़ी ही देर में देश में अगले राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले चुनाव की तारीख और पूरे कार्यक्रम का ऐलान करनेवाला है। आज दोपहर तीन बजे चुनाव आयोग द्वारा सीईसी राजीव कुमार चुनाव आयोग अनूप चंद्र पांडे के साथ भारत के राष्ट्रपति के कार्यालय, 2022 ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के…

कोविड-19 : कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद एयरपोर्ट और विमानों में मास्‍क फिर अनिवार्य, DGCA ने लागू किए नए नियम

नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर पाबंदियों (Covid Restriction) की शुरुआत हो गई हैं। कई राज्यों में मास्क को अनिवार्य किये जाने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरपोर्ट और विमान में मास्क लगाना जरूरी (Mask Mandatory) कर दिया है। नए नियमों के बाद अब सिर्फ असाधारण स्थिति में ही मास्क हटाने की इजाजत दी जाएगी। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के आदेश के अनुसार, उल्लंघन करने वालों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में रखा जा सकता है। देश में बुधवार…

राष्ट्रपति के गांव से विपक्ष पर बरसे मोदी, कहा- देश के कोने-कोने में ये परिवारवादी मेरे खिलाफ एक जुट हो रहे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गांव परौंख पहुंचे थे जो कि कानपुर देहात में पड़ता है। दोनों ने मिलन केंद्र का दौरा किया जो कि राष्ट्रपति का पैतृक घर है जिसे सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था और एक सामुदायिक केंद्र (मिलान केंद्र) में परिवर्तित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां आकर वाकई मन को बहुत सुकून मिला है। इस गांव ने राष्ट्रपति जी का बचपन भी देखा है…

हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं – प्रधानमंत्री मोदी

शिमला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिज के मैदान में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया । इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरे जीवन में एक विशेष दिवस भी है और उस विशेष दिवस पर इस देवभूमि को प्रणाम करने का मौका मिले इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है । मोदी ने कहा कि अभी देश के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हो गया। पैसा उनको मिल भी गया और आज मुझे शिमला की धरती से…

मन की बात : भारत में यूनिकॉर्न का शतक हुआ पूरा, स्टार्टअप बना न्यू इंडिया की पहचान :पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 89वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का होगा। आज की मन की बात के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यूनिकॉर्नों की बढ़ती संख्या से लेकर योग दिवस की तैयारियों तक की चर्चा की, साथ ही अपनी जापान यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कई मुद्दों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत अच्छी खबर के साथ की, उन्होंने कहा कि…