श्रम दिवस पर विशेष : संस्कृति और श्रम से जुड़ा है बोरे-बासी

रायपुर। छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों के लिए बहुत से आकर्षणों में सबसे बड़ा आकर्षण है, यहां की संस्कृति। तीज-त्योहारों और कला परंपराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का खान-पान भी लोगों को लुभाता है। लोगों को यहां व्यंजनों के स्वाद के साथ-साथ उनके नाम भी रोचक लगते हैं और आकर्षित करते हैं, मसलन-ठेठरी, चीला, फरा, खुर्मी आदि। इन्हीं में एक नाम बोरे-बासी का भी है। असल में बोरे और बासी दो तरह के व्यंजन हैं, लेकिन हैं एक ही। पके हुए चावल को पानी में डूबोकर यह व्यंजन तैयार किया जाता है।…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से मिले कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले श्री सैनी ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में देश के कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3580 किमी पदयात्रा करने वाले कृष्ण कुमार सैनी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नवापारा-राजिम निवासी श्री सैनी ने बताया कि उन्होंने 05 जनवरी को कन्याकुमारी स्थित महात्मा गांधी स्मारक से अपनी पदयात्रा की शुरुवात की थी और 24 फरवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर यात्रा का समापन किया। उन्होंने 50 दिन 04 घंटे में 12 राज्यों से गुजरते हुए यह सफर तय किया। उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नारे…

छत्तीसगढ़ के पहले जीरो वेस्ट, अत्याधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण : मुख्यमंत्री ने शहरवासियों कोे 80 एमएलडी क्षमता के नये जल शुद्धिकरण संयंत्र की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर दक्षिण विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान भाठागांव में 80 एमएलडी क्षमता के नये जल शुद्धिकरण संयंत्र का लोकार्पण कर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी। यह संयंत्र छत्तीसगढ़ का पहला जीरो वेस्ट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट है। कार्यक्रम में उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम रायपुर के 9 बैक हो लोडर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र लगभग 15 करोड़ 86 लाख रूपये की लागत से तैयार किया गया है। इस संयंत्र का संचालन लैमेला ट्यूब सेटलर…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैतू साव मठ में की पूजा-अर्चना, हनुमान बावली का किया दर्शन, हेरिटेज वाक विकास कार्य का किया लोकार्पण

रायपुर। राजधानी रायपुर में रायपुर दक्षिण विधानसभा में आज भेंट-मुलाकात के लिए निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैतू साव मठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पास ही स्थित हनुमान बावली का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने जैतू साव मठ में हेरिटेज वाक विकास कार्य का लोकार्पण भी किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हेरिटेज वाक विकास कार्यों के अंतर्गत एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से पुरानी बस्ती क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के सौंदर्यीकरण के साथ बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं। रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे,…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व विधायक स्व. लक्ष्मण सतपथी के प्रेरक व्यक्तित्व को किया चिरस्थायी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का कटोरा तालाब में अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय सतपथी के व्यक्तित्व को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। श्री बघेल ने कहा की लक्ष्मण जी की दबंग और आम जनों के हित के लिए सत्य निष्ठा से काम करने की कार्यशैली लोगों के मन मस्तिष्क में चिरस्थायी है। उनके द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए किए गए काम आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उल्लेखनीय…

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 10 DRG जवानों समेत 11 की मौत

न्यूज़ डेक्स (रायपुर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बुधवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ। दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट से वाहन के चालक समेत 11 डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों की मौत हो गई। दंतेवाड़ा के अरनपुर के पास जवानों के ले जा रहा वाहन नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आ गया। बड़े धमाके के साथ वाहन के परखच्चे उड़ गए तो इसमें बैठे जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरियाखुर्द के मोहन साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 स्थित मोहन साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद श्री साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम महापौर एज़ाज़ ढेबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं अन्य उपस्थित…

कमल विहार अब कहलाएगा कौशल्या विहार

रायपुर। कमल विहार अब कौशल्या विहार के नाम से जाना जाएगा। कबीर नगर एवं सड्डू की हाउसिंग बोर्ड कालोनियों के साथ ही रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली प्रत्येक बीएसयूपी कालोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट के लिए 50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। यह घोषणाएं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में नागरिकों से भेंट मुलाकात के दौरान की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान की घोषणाबोरियाखुर्द में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को 167…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट-मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मंगलवार शाम रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बोरियाखुर्द में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर में डॉ. खूबचंद बघेल की मूर्ति स्थापना और नामकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान झिरिया साहू समाज के लिए बिरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए कर्मा माता की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने झिरिया साहू समाज को जमीन आवंटित करने के…

छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि। भारत सरकार ने शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया पुरस्कृत

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है । दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने छत्तीसगढ़ को आवास निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये पुरस्कृत किया है । हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको), नई दिल्ली के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर आवास निर्माण के क्षेत्र में अभिनव प्रयास एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ (State Urban Development Agency…