छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि। भारत सरकार ने शहरी आवास योजना में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को किया पुरस्कृत

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है । दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने छत्तीसगढ़ को आवास निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये पुरस्कृत किया है । हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको), नई दिल्ली के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर आवास निर्माण के क्षेत्र में अभिनव प्रयास एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ (State Urban Development Agency…

श्रमिक दिवस पर विशेष आलेख : सेहत और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बोरे-बासी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आम जन जीवन में बोरे-बासी लोकप्रिय है। राज्य में बहुतायत रूप से धान की खेती के कारण यहां चावल से बने अनेक व्यंजन प्रचलित हैं, इनमें बोरे-बासी भी एक है, छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों भी इसे बड़े चाव से खाना पंसद करते हैं। बोरे-बासी यहां की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है। फिल्मों में छत्तीसगढ़ी परिवेश को दिखाने के लिए पात्रों को ‘बासी’ खाते दिखाया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की संस्कृति के साथ यहां के खान-पान को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।…

छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव के समापन पर किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चंदखुरी के कौशल्या धाम परिसर में माता कौशल्या महोत्सव के पहले 9 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से तैयार वॉटर, लेजर, लाईट एवं साऊण्ड शो का शुभारंभ किया। रायपुर के चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या धाम में 22 से 24 अप्रेल तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह के आखिरी दिन लेजर साउंड शो के शुरू होने से श्रद्धालुओं को एक नए रोमांच का अनुभव देखने को मिला। माता कौशल्या धाम में शुरू हुए वाटर, लाईट,लेजर…

मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या धाम में पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिज्म कैफे का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का समापन किया। माता कौशल्या महोत्सव को महिला सशक्तिकरण की थीम पर मनाया गया। आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने, प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सशक्तिकरण, कार्यशील…

मुख्यमंत्री व पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले को मानद उपाधि, नवीन ऑडिटोरियम निर्माण व नरेन्द्र देव वर्मा शोधपीठ की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माता कौशल्या महोत्सव के अवसर पर माता कौशल्या धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री बघेल ने विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया तथा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास उपस्थित थे। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह व विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना दिवस समारोह आज भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऑडिटोरियम में आयोजित…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज माता कौशल्या महोत्सव के अवसर पर माता कौशल्या धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की। श्री बघेल ने विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि और शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया तथा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास उपस्थित थे।

हमारे राम शबरी के राम, कौशल्या के राम, वनवासियों के राम और हम सबके भांजे : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। श्रीराम हमारे भांजे हैं, हमारे राम शबरी के राम है, माता कौशल्या के राम हैं, वनवासियों के राम हैं, हमारे पवित्र ग्रंथों में श्रीराम की जैसी छबि बनती है, हमारे राम वैसे हैं। हमें संत महात्माओं का अनुकरण करते भगवान श्रीराम को वैसे ही चित्रित कर हमेशा उनके आदर्शों पर चलते हुए महात्मा गांधी के दिखाएं राम राज्य के आदर्श के लिए काम करते रहना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के समापन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में आगे…

मुख्यमंत्री शामिल हुए साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में, दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 16 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम गातापार में आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह, भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव और भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 16 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने पाटन में साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपए और गातापार तलाब सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। साहू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 1007 दीप का प्रज्वलन कर माँ कर्मा देवी की महाआरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री ने अक्ति तिहार पर माटी पूजन कर, बीज रोपण किया ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की और बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये। मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना करते हुए कोठी से धान के बीज लाकर पूजा की और गौ-माता को चारा भी खिलाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरती माता से राज्यवासियों के धन-धान्य से भरे रहने की कामना…