#MadhyaPradeshCMNews: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे Dr Mohan Yadav, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

भोपाल (Bns)। चुनावी नतीजे घोषित होने के कई दिन बीत जाने के बाद आखिरकार सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद का फैसला हो गया। मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) होंगे। भोपाल में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायकों की हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद पर सहमति बनी। मालूम हो कि मोहन यादव (Who is Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण से हैं पार्टी के विधायक हैं। मालूम हो कि मोहन यादव शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। बता दें कि मोहन…

केजरीवाल की रेवड़ी को जनता ने नकारा!, AAP हो गई जमानत जब्त पार्टी, विधानसभा चुनावों में 200 से ज्यादा सीटों पर लड़ी, नहीं खुला खाता! NOTA से भी मिले कम वोट….

न्यूज़ डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं को एक तरफ अदालत से जमानत नहीं मिल रही है। वहीं जनता की अदालत में भी उसकी जमानत जब्त हो रही है। घोटालों और भ्रष्टाचार में AAP नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में बंद हैं और उन्हें अदालत से जमानत नहीं मिल रही है। वहीं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में AAP ने 200 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और जनता की अदालत में भी उसके नेताओं की जमानत जब्त हो गई। यहां तक कि…

Assembly-Election2023: आज की जीत 2024 की हैट्रिक की गारंटी’, PM Modi बोले- इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी…..

नई दिल्ली(Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को मिली जीत को ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत बताया है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की विजय ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। आज सबका साथ, सबका विकास की जीत हुई है…आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी माताओं-बहनों-बेटियों के सामने, मैं अपने युवा साथियों के सामने, मैं अपने किसान साथियों के सामने, मैं अपने…

#PappuPanauti: राजस्थान-छत्तीसगढ़ भी गया: सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगा #राहुल_गाँधी_पनौती_है

न्यूज़ डेस्क (Bns)। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों से संकेत साफ है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के हाथ से सरकार निकल चुकी है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी को कोई खास टक्कर नहीं दे पाई है। ऐसे में चुनाव प्रचार के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पनौती कहने वाले राहुल गांधी को लोग निशाने पर ले रहे हैं। 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆 𝐍𝐄𝐖𝐒 Now Trending In INDIA ✊#राहुल_गाँधी_पनौती_है 😂 pic.twitter.com/zPqWpiF1Hk — Deepak Sharma (@SonOfBharat7) December 3, 2023 कांग्रेस की…

#AssemblyElections2023:MP: गधे पर सवार होकर नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचा प्रत्याशी, पूछे जाने पर दिया ये मजेदार जवाब….

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक है। नामांकन दाखिल करने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उम्मीदवार इस प्रक्रिया को पूरा करने में जल्दबाजी कर रहे हैं। हालाँकि, कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के अपरंपरागत साधनों को चुना। एमपी की बुरहानपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रियांक ठाकुर अपना नामांकन फॉर्म जमा करने के लिए गधे पर सवार होकर चुनाव कार्यालय पहुंचे। गधे की सवारी करने का कारण बताते हुए ठाकुर ने कहा कि सभी राजनीतिक दल भाई-भतीजावाद के शिकार हैं और…

#AssemblyElections2023: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने MP, Chhattisgarh और Telangana के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, कमलनाथ-बघेल समेत कई बड़े नाम शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को क्रमश: 144, 30 और 55 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें कमलनाथ, भूपेश बघेल और ए रेवंत रेड्डी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं। पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन इन तीनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राजस्थान और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए भी कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की जिन 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार…

#AssemblyElections2023: MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 144 उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 144 सीटों के लिए रविवार को उम्मीदवार घोषित किए, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में भी वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र लहार से उम्मीदवार बनाया…

#AssemblyElections2023_Mp_Cg: MP में एक चरण में तो छत्तीसगढ़ में 2 फेज में होगें विधानसभा चुनाव, इस दिन होगी वोटों की गिनती

न्यूज़ डेस्क Bns (Mp-Cg)। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकि मध्य प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहले फेज में 20 सीटों पर चुनाव होंगे जबकि दूसरे फ़ेज में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। राज्य में कुछ 90 विधानसभा सीटें हैं।…

#AssemblyElections2023: राजस्थान 23, मध्य प्रदेश 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव; छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में वोट डाले जाएंगे, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की। इसके साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांचों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे। मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मध्य…

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, केंद्रीय मंत्री तोमर, कुलस्ते, प्रल्हाद पटेल सहित 39 नाम शामिल

नई दिल्ली। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायकी के चुनावी मैदान में उतार दिया है। केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF — BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023 भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी,…