मुंबई। कोरोना महामारी कई लोगों पर काल बनकर आया है। इसी बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का कोरोना से निधन हो गया। वो 52 वर्ष के थे। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- ‘सुनकर दुख हुआ। आज सुबह कोरोना की वजह से मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोविड से निधन हो गया। एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और करीबी लोगों…
श्रेणी: महाराष्ट्र
मुंबई पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा, परमबीर सिंह के कहने पर वाजे की हुई थी सीआईयू में नियुक्ति
मुंबई। मुंबई पुलिस द्वारा राज्य पुलिस विभाग को सौंपी गयी एक रिपोर्ट के अनुसार विवादों में घिरे निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को पिछले साल जून में तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के जोर देने पर अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) में तैनात किया गया था। हालांकि तत्कालीन संयुक्त सीपी (क्राइम) ने इस पर आपत्ति जतायी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वाजे ने वरिष्ठता क्रम का दरकिनार कर दिया और वह सीधे पुलिस आयुक्त (परम बीर सिंह) को रिपोर्ट करते थे। इसके अलावा वाजे ने टीआरपी घोटाले,…
CBI जांच के आदेश के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, CM ठाकरे को कहा – ‘पद से मुक्त करें’
न्यूज़ डेस्क। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की 15 दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के आदेश के बाद अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग तेज हो गयी थी जिसके बाद कई राजनीतिक दल राज्य गृह मंत्री का इस्तीफा मांग रहे थे। अब ताजा जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राकांपा नेता…
जब रेखा ने इंडियन आइडल के मंच पर विशाल डडलानी के सिर पर बजा दिया तबला, और फिर….
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं क्योंकि वो जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 में नजर आएंगी। इंडियन आइडल के शो में जज की सीट पर नजर आने वाले सिंगर विशाल डडलानी ने रेखा के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें रेखा विशाल डडलानी के लिए सिर पर तबला बजाते हुए नजर आ रही हैं और विशाल अपना टकला सिर बचाते हुए दिख रहे हैं। म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने जैसे ही ये फोटो शेयर की वैसे ही ये सोशल मीडिया…
परमबीर सिंह के पत्र के बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान, BJP ने मांगा देशमुख का इस्तीफा
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेटर भेज गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए सनसनीखेज आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा है। राज्य में बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस, किरीट सोमैया, राम कदम समेत कई नेताओं ने एक सुर में अनिल देशमुख से तुरंत ही पद छोड़ने को कहा है। हालांकि, परमबीर सिंह के सभी आरोपों…
परमबीर सिंह का सनसनीखेज आरोप- अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को दिया था हर महीने 100 करोड़ की उगाही का टारगेट
मुंबई। एंटीलिया केस में नित्य नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन सबके बीच मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया है। परमबीर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में यह आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व पुलिस आयुक्त ने अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है। परमबीर ने अपनी चिट्ठी में खुलासा किया है कि सचिन वाजे ने उन्हें बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड…
रिप्ड जींस में कूलनेस हो, युवा बेघर भिखारियों की तरह न दिखें : कंगना रनौत
मुंबई। रिप्ड जींस पहनने वाली महिलाओं पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस में अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं। हालांकि, बाकी लोगों की तरह कंगना ने मुख्यमंत्री रावत की आलोचना नहीं की, बल्कि बात को घुमाकर उनका समर्थन किया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह रिप्ड जींस पहने हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को फैशन टिप्स भी दिए। कंगना ने ट्वीट कर कहा, “अगर आप रिप्ड जींस पहनना चाहते हैं, तो सुनिश्चित…
3 महीने बाद भी आपके पास रिपब्लिक TV के खिलाफ कोई सबूत नहीं: बॉम्बे HC ने मुंबई पुलिस को TRP मामले में फटकारा
न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र सरकार को बुधवार (मार्च 17, 2021) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को पाया कि मुंबई पुलिस को 3 महीने से अधिक समय तक मामले की जाँच करने के बावजूद फर्जी TRP घोटाला मामले में रिपब्लिक TV के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। खबरों के मुताबिक, जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस मनीष पितले की बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस दो चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी रिपब्लिक के खिलाफ…
एंटीलिया संदिग्ध कार केस: मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का होमगार्ड विभाग में तबादला, हेमंत नागराले बने नए पुलिस आयुक्त
मुंबई। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर हो गया है। उनका तबादला होमगार्ड विभाग में किया गया है। उनकी जगह पर हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसकी जानकारी दी। Param Bir Singh transferred and posted as DG Home Guard: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh — ANI (@ANI) March 17, 2021 ज्ञात हो कि इससे पहले परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। परमबीर सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। लेकिन…
कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद गौहर खान ने शूटिंग की, FIR दर्ज
मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान के खिलाफ कोरोना संक्रमित होने के बावजूद शूटिंग जारी रखने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। इसकी पुष्टि करते हुए, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोमवार को अपने सत्यापित खाते से ट्वीट किया, “मैं अभिनेत्री गौहर खान द्वारा किए गए गैरकानूनी कार्य की निंदा करता हूं। वह कोरोना पॉजिटिव थी और उन्होंने शूटिंग करके अन्य क्रू मेंबर की जिंदगी को खतरे में डाला। मैं बीएमसी और मुंबई पुलिस का तत्काल एक्शन लेने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।” फिल्म निर्माता…
