नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर देसी बम फेंके गए। इस कृत्य में शामिल अराजकतत्वों ने बम फेंकने के बाद कुछ वाहनों पर तोड़फोड़ की। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश भोपाल में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान अफरातफरी हुई। एक कार चालक ने जुलूस में शामिल लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और कार भीड़ में घुसा दी। पहली घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके की है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों वापस…
श्रेणी: दिल्ली
225 साल के इतिहास में पहली बार मनाया जाएगा वर्चुअल दशहरा, दिखेगी डिजिटल आतिशबाजी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रामलीला समारोह के लगभग 225 साल पुराने इतिहास में पहली बार इस साल दशहरा का त्योहार डिजिटली मनाया जाएगा। कोरोना वायरस और प्रदूषण के मद्देनजर इस बार दशहरा के लिए रामलीला समितियों ने खास इंतजाम किए हैं। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का आकार कम कर दिया गया है, साथ ही रावण दहन के लिए डिजिटल आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है जिसे स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। दिल्ली वाले अपने घरों के आराम से और अपने टेलीविजन स्क्रीन पर रावण दहन की इलेक्ट्रॉनिक…
पीएम मोदी नहीं जीतते तो क्या राम मंदिर बनता और आर्टिकल 370 हटता : अमित शाह
नई दिल्ली। गोवा में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगी। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टी के बड़े नेता दिन-रात एक कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गोवा में मौजूद थे। यहां उन्होंने साउथ गोवा के धरबोन्द्रा गांव में नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी। इसके बाद गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन से उन्होंने उनमें जोश…
केंद्र ने प्लास्टिक पैकेजिंग कचरे के लिए बनाए मसौदा नियम
नई दिल्ली। केंद्र प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के नियम 9(1) के तहत विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारी (ईपीआर) के लिए मसौदा नियमों के साथ सामने आया है, जिसमें ईपीआर पूर्व-उपभोक्ता और बाद के उपभोक्ता, दोनों के लिए प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट पर लागू होगा। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 प्लास्टिक कचरे के जनरेटर को प्लास्टिक कचरे के उत्पादन को कम करने के लिए कदम उठाने के लिए अनिवार्य करता है, न कि प्लास्टिक कचरे को फैलाने के लिए, स्रोत पर कचरे के अलग-अलग भंडारण को सुनिश्चित करने और स्थानीय निकायों या एजेंसियों…
लड़कियों को भी मिले राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज की प्रवेश परीक्षा देने का मौका- केंद्र से सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC) की प्रवेश परीक्षा में लड़कियों को बैठने की भी अनुमति दी जाए और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। वहीं केंद्र ने बुधवार को शीर्ष अदालत को सूचित किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले दिए गए निर्देश के बाद सशस्त्र बलों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में महिला उम्मीदवारों को अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसी बीच, केंद्र ने बुनियादी ढांचे में बदलाव की आवश्यकता का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का SC ने लिया स्वत: संज्ञान, चीफ जस्टिस के नेतृत्व में तीन न्यायधीशों की पीठ कल करेगी सुनवाई
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसक झड़प में 8 लोगों की मौत के बाद इस घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस (सीजेआई) एनवी रमणा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। पीठ में सीजेआई के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली शामिल हैं। दरअसल, लखीमपुर मामले में FIR दर्ज कराने के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए याचिका दायर की गई थी। याचिका दो वकीलों ने दायर की थी। याचिका में…
पूरे शहर को बंधक बना रखा है, अब दिल्ली में घुसना चाहते हैं’: जंतर-मंतर आना चाहते थे ‘किसान’, सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा
न्यूज़ डेस्क। किसान प्रदर्शन के नाम पर राष्ट्रीय राजमार्गों को ब्लॉक करके बैठे प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद अब सु्प्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर सत्याग्रह आयोजित करने की माँग पर टिप्पणी की है। कोर्ट ने ‘किसान महापंचायत’ संगठन से कहा है कि प्रदर्शन आपका अधिकार हो सकता है लेकिन नागरिकों के भी अपने अधिकार होते हैं। ज्ञात हो कि किसानों के एक संगठन ‘किसान महापंचायत’ द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें जंतर-मंतर पर सत्याग्रह आयोजित करने के लिए माँग की गई…
पीएम मोदी को पसंद आया केंद्रीय मंत्री रिजिजू का डांस, खुद शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में ग्रामीणों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के इस पारंपरिक डांस वीडियो को देखकर पीएम मोदी ने खुद इसे शेयर किया और इसकी सराहना की है। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का है और स्थानीय लोगों के साथ किरेन रिजिजू इसमें नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो को किरेन रिजिजू ने…
किसानों के सड़क जाम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- किसी हाइवे को स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा सकता
न्यूज़ डेस्क। किसान आंदोलन के चलते बाधित दिल्ली की सड़कों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (सितंबर 30, 2021) को टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि किसी हाइवे को इस तरह स्थायी रूप से बंद नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि इस मामले में पहले ही स्पष्ट आदेश दिए जा चुके हैं। सरकार उसे लागू नहीं करवा पा रही। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा निवासी मोनिका अग्रवाल द्वारा दायर की गई याचिका पर न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। उन्होंने…
‘ईद हुई है छठ भी होगी, केजरीवाल परमिशन दे या न दे’: दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ बैन से उबाल
न्यूज़ डेस्क। राजधानी दिल्ली में इस बार भी लोगों को सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा मनाने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) द्वारा यह रोक लगाई गई है। इसको लेकर आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि कोरोना के मामलों में भले ही गिरावट देखी जा रही है लेकिन त्योहारों के सीजन में संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ जाती है, ऐसे में सार्वजनिक जगहों पर पूजा करने का जोखिम नहीं लिया जा सकता है। आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, मैदानों और मंदिरों में कार्यक्रमों पर…
