Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the YourChannel domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u883846089/domains/bharatnewsservice.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Notice: Accessing static property WPB_YourChannel::$yrc_permission as non static in /home/u883846089/domains/bharatnewsservice.com/public_html/wp-content/plugins/yourchannel/YourChannel.php on line 53

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the health-check domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u883846089/domains/bharatnewsservice.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: time() expects exactly 0 parameters, 1 given in /home/u883846089/domains/bharatnewsservice.com/public_html/wp-content/plugins/news-list/core-init.php on line 23
बंगाल में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर देसी बम फेंके गए, मध्य प्रदेश में जुलूस में कार घुसाई - भारत न्यूज़ सर्विस
रवि 26 जुलाई, 2026

बंगाल में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर देसी बम फेंके गए, मध्य प्रदेश में जुलूस में कार घुसाई

0
West-Bengal-durga-pandal

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों पर देसी बम फेंके गए। इस कृत्य में शामिल अराजकतत्वों ने बम फेंकने के बाद कुछ वाहनों पर तोड़फोड़ की। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश भोपाल में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान अफरातफरी हुई। एक कार चालक ने जुलूस में शामिल लोगों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और कार भीड़ में घुसा दी।

पहली घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके की है। यहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद लोगों वापस लौट रहे थे, तभी भीड़ पर देसी बम फेंके गए। अराजकतत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की। और फरार हो गए। एसीपी (पूर्व) ध्रुज्योति मुखर्जी ने कहा, “घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हम हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।”

https://twitter.com/ravipratapdubey/status/1449552533714735105?s=20

दूसरी घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है। भोपाल के बजरिया थाना इलाके में मूर्ति विसर्जन चल रहा था। इसी दौरान एक शख्स ने भीड़ में कार घुसा दी। कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश जारी है और आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।

कुछ दिन पहले ही इस तरह की एक और घटना सामने आई थी। छत्तीसगढ़ के जशपुर इलाके में जुलूस के दौरान एक कार ने लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में जानमाल का नुकसान भी हुआ था। इस घटना का भयावह वीडियो सामने आया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों