ओम बिरला के साथ गाली-गलौज, जबरदस्ती चेंबर में घुसे 25 कांग्रेस सांसद; किरण रिजिजू

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब स्पीकर के चैंबर में कथित हंगामे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया है कि 20 से 25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरन घुसे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। रिजिजू ने कहा कि वह खुद उस समय मौके पर मौजूद थे और स्पीकर इस घटना से बेहद आहत हैं। केंद्रीय मंत्री आगे ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी…

डीपफेक, AI फोटो और वीडियो को लेकर नए नियम; 3 घंटे में हटाना होगा फेक कंटेंट, लेबल लगाना जरूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर AI से जनरेट किए जाने वाले फर्जी और भ्रामक कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 में बड़ा बदलाव किया गया है. नए संशोधन नियम 20 फरवरी 2026 से लागू होंगे। इन बदलावों के तहत डीपफेक और एआई से तैयार सामग्री को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी काफी बढ़ा दी गई है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर अब ‘सिंथेटिकली जेनरेटेड इंफॉर्मेशन’ यानी कृत्रिम या…

Lok Sabha स्पीकर Om Birla के खिलाफ खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल की है। पार्टी ने इस संबंध में लोकसभा महासचिव को औपचारिक नोटिस सौंप दिया है, जिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। कांग्रेस ने नियम 94(सी) के तहत यह प्रस्ताव दाखिल किया है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि नियमों के अनुरूप इसकी जांच के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ऐसे प्रस्ताव…

सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp को क्यों लगाई फटकार? – नियम नहीं मानने हैं तो भारत छोड़कर निकल जाओ

नई दिल्ली। लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगी है। कोर्ट ने डेटा शेयरिंग के बहाने निजता से खिलवाड़ पर मेटा और वॉट्सऐप कंपनी को साफ कहा है कि कोई भी कंपनी इस तरह से देश की जनता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकती। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने वॉट्सऐप को कहा कि अगर भारत के नियम नहीं मानने हैं तो तुम्हें देश छोड़कर निकल जाना चाहिए। मामला मेटा और वॉट्सऐप ने कॉम्पटीशन कमिशन ऑफ इंडिया के फैसले का था,…

School Free Sanitary Napkin: देशभर के स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त सैनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएं। यह फैसला मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि छात्राओं का अधिकार है कि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहौल मिले। कोर्ट ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अलग-अलग जेंडर के लिए अलग-अलग…

UGC Regulations: भगवान के लिए ऐसा मत करो, UGC नियमों पर रोक लगाते हुए CJI सूर्यकांत ने कह दी… ! लगाई रोक, अगले आदेश तक लागू नहीं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत भेदभाव की परिभाषा से संबंधित यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने नए नियमों पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर केन्द्र सरकार और यूजीसी को नोटिस भी जारी किया है। मामले की सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने कहा कि फिलहाल 2012 के रेगुलेशन लागू रहेंगे। CJI ने यह भी कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है। अगर हम दखल नहीं देंगे तो समाज के लिए विभाजनकारी हो सकता है और इसके खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। सुनवाई के दौरान…

कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष देशवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा आज राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में आयोजित प्रेस प्रीव्यू के दौरान राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी के माध्यम से उन अमर जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित…

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी : नितिन नवीन आज से मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता; ताजपोशी पर बोले PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली । भाजपा के नवीन अध्यक्ष ने पदभार संभाल लिया है। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रक्रिया से चलती है। उन्होंने कहा कि आज से नितिन नवीन ही हमारे अध्यक्ष हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप चलती है। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी बड़ी आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे…

पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर UAE के राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर किया स्वागत, 2 घंटा दिल्ली में रुकेंगे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (19 जनवरी) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने तय प्रोटोकॉल से हटकर खुद एयरपोर्ट जाकर उनका अभिनंदन किया। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान करीब दो घंटे के बहुत ही छोटे दौरे पर भारत आए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया। इस नजारे से भारत और यूएई के बीच मजबूत और भरोसेमंद…

कुत्तों के काटने पर मुआवजा देना होगा, डॉग लवर्स की जिम्मेदारी होगी तय: सुप्रीम कोर्ट; मौत हुई तो देना होगा भारी मुआवजा

नई दिल्ली। कुत्तों के काटने पर मौत या चोट के लिए मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, डॉग लवर्स की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणियां की। अदालत ने कहा कि वह कुत्तों के काटने पर मौत या चोट के लिए राज्य सरकारों पर मुआवजा तय करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मामले में सुनवाई के दौरान आवारा कुत्तों को खुले में खाना खिलाने वालों के रवैये पर सवाल खड़ा किए। कोर्ट ने कहा कि क्या…