Google के CEO सुंदर पिचाई ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, कहा- हमें आपसे प्रेरण मिलती है

नई दिल्ली। भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और भारत के जी 20 अध्यक्ष पद के लिए समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में “तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति” की भी सराहना की। बैठक के बाद, उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, “आज एक महान बैठक के लिए धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी। आपके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखने के लिए प्रेरक। हमारी मजबूत साझेदारी को जारी रखने और सभी के लिए…

एक साल में ही असंतोष फिर दिल्ली कूच कर रहे किसान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या है मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर देश के कई हिस्सों से किसानों का जमावड़ा हो रहा है। रामलीला मैदान में किसान गर्जना विरोध मार्च का आयोजन किया गया है। विरोध मार्च को लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ की ओर से रैली का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जन रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी…

गुजरात में फिर चला मोदी मैजिक, BJP की आंधी में उड़ गये सभी पार्टियों के बड़े-बड़े दावे

नई दिल्ली। गुजरात में मोदी मैजिक चल गया है और पिछली बार की 99 सीटों के मुकाबले इस बार भाजपा को 50 से ज्यादा सीटों का फायदा होता दिख रहा है। इस बीच भाजपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में तो ढोल नगाड़े बज ही रहे हैं साथ ही गुजरात में भाजपा मुख्यालय पर भी जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता नाचते गाते और मिठाइयां बांटते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी भाजपा की विभिन्न प्रदेश इकाइयों के कार्यालयों पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है। इस बीच,…

जेल में सजा नहीं, रिजॉर्ट में हॉलीडे मना रहे हैं AAP मंत्री सत्येंद्र जैन! मसाज के बाद लजीज भोजन खाते हुए वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा तिहाड़ जेल की कोठरी में मालिश कराने का वीडियो जारी करने के कुछ दिनों बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को सेल के अंदर सत्येंद्र जैन का शानदार भोजन का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जेल में बंद मंत्री का तिहाड़ जेल में मनपसंद भोजन का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया। शहजाद पूनावाला ने शेयर करते हुए लिखा – “मीडिया से एक और वीडियो! बलात्कारी से मालिश…

घर तक आतंक पहुँचने से पहले ही उस पर तगड़ा प्रहार करना जरूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली। आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए दिल्ली में आज से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं लेकिन पाकिस्तान ने इस सम्मेलन से दूरी बना ली है। पाकिस्तान का दूरी बनाना इसलिए जायज है क्योंकि जिस देश की आधिकारिक नीति ही आतंकवाद को बढ़ावा देने की हो वह आखिर किस मुंह से आतंक के वित्त पोषण पर रोक लगाने के सम्मेलन में हिस्सा लेता। जहां तक इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के…

जबरन धर्मांतरण बेहद ही गंभीर मुद्दा, देश की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन का मुद्दा बहुत गंभीर है और यह राष्ट्र की सुरक्षा और साथ ही नागरिकों की स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकता है। साथ ही केंद्र से कहा कि वह अपना रुख स्पष्ट करें कि जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता है, लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन पर कोई स्वतंत्रता नहीं है। न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ ने अधिवक्ता अश्विनी…

ईसाई, इस्लाम में परिवर्तित दलितों को एससी का दर्जा नहीं दिया जा सकता : केंद्र सरकार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग वाली याचिका की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वे छुआछूत से पीड़ित नहीं थे। शीर्ष अदालत ने 30 अगस्त को केंद्र से इस मामले में दलित ईसाइयों और अन्य की राष्ट्रीय परिषद द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। केंद्र सरकार ने एक लिखित जवाब में कहा, ‘संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 ऐतिहासिक आंकड़ों पर आधारित था, जिसने…

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने Justice चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शपथ ली। पद और गोपनीयता की शपथ उन्हें राष्ट्रपति मू्र्मू ने दिलाई। चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। वह 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। आपको बता दें कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ इलाहाबाद हाईकोर्ट के भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहने से पहले वे मुंबई हाईकोर्ट…

जज का काम लोगों को खुश करना नहीं- हिजाब बैन में फैसला सुनाने वाले जस्टिस हेमंत गुप्ता बोले

नई दिल्ली। हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जस्टिस हेमंत गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जज का काम लोगों को खुश करने का नहीं, बल्कि कानून के आधार पर मामलों का फैसला करने होता है। कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध मामले में शीर्ष न्यायालय के दो जजों की बेंच की राय अलग-अलग थी। जस्टिस गुप्ता ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटान…

‘न्याय देने में देरी एक प्रमुख बाधा’, PM मोदी बोले- गरीबों को न्याय मिलना भी हुआ बहुत आसान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब लोकहित को लेकर सरदार पटेल की प्रेरणा, हमें सही दिशा में भी ले जाएगी, और हमें लक्ष्य तक पहुंचाएगी भी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के समाज की विकास यात्रा हजारों वर्षों की है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय समाज ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की सबसे बड़ी…