राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म, ‘मोदी’ सरनेम वाले बयान पर 2 साल की सजा के बाद फैसला; जानें इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। गुजरात की सूरत कोर्ट के दो साल की सजा के बाद ये फैसला लिया गया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता…

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर दिल्ली में 6 लोग गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पर FIR दर्ज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई पोस्टर जब्त किए हैं और 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है। तो वहीं, 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है। विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि एक वैन को भी जब्त किया है, जिसमें से कुछ पोस्टर बरामद हुए है। जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमें प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा…

पूरे भारत में होली का जश्न, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और मंत्रियों ने दी रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं

न्यूज़ डेस्क। भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों में आज बुधवार को रंगों का त्योहार होली खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों ने सभी नागरिकों से सुरक्षित होली मनाने का मनाने का संदेश दिया है। इसी बीच राष्ट्रपति सहित अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, ‘उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का…

कट्टर लोग कह रहे हैं ‘मर जा मोदी’, देश कह रहा है ‘मत जा मोदी’: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज चुनाव के परिणाम सामने आए। त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। दोनों ही राज्यों में बहुमत हासिल हो चुका है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट के सभी…

अग्निवीर योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट की मुहर, बताया देश और सेना के हित में, चुनौती देने वाली याचिकाओं को किया खारिज

नई दिल्ली। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना में हस्तक्षेप से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। उच्च न्यायालय ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की योजना के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि योजना में हस्तक्षेप के लिए कोई वजह नहीं मिली है और इसलिए सभी याचिकाओं को खारिज किया जाता है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि योजना को देशहित और सशस्त्र बलों को बेहतर सुसज्जित करने के लिए तैयार किया गया है।…

Amrit Udyan : बदल गया राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम, अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब ये ऐतिहासिक गार्डन ‘अमृत उद्यान’ नाम से जाना जाएगा। सरकार ने इस नाम की थीम आजादी के अमृत महोत्सव से ली है। ये गार्डन अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस है, जिसे देखने हर साल हजारों लोग राष्ट्रपति भवन पहुंचते हैं। वहीं सरकार के इस फैसले से सियासत भी गर्मा गई है। मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे…

Delhi में AAP का ‘विज्ञापन घोटाला’! सरकारी सूचना की आड़ में किया जा रहा है केजरीवाल की पार्टी का प्रचार, 163 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को कथित रूप से सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित अपने राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 163.62 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस दिया गया है। आप को 10 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा, सूचना और प्रचार निदेशालय (डीआईपी) द्वारा जारी वसूली नोटिस, या उनके कार्यालय को सील कर दिया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आप से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश देने के लगभग एक महीने बाद…

श्री सम्मेद शिखर विवाद : बढ़ता जा रहा सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का मुद्दा, अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि ने प्राण त्याग दिया

नई दिल्ली। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का झारखंड सरकार का फैसला तूल पकड़ता ही जा रहा है। पूरे देश में विरोध हो रहे हैं और कई जैन मुनि अनशन पर भी बैठे हैं। पिछले तीन दिनों के भीतर दूसरे जैन मुनि ने अपना शरीर त्याग दिया है। जयपुर में अनशन पर बैठे एक और जैन मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया है। बता दें कि इससे पहले सरकार के इस फैसले के विरोध में राजस्थान में अनशन करते हुए जैन मुनि संज्ञेय सागर जी ने…

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की कोरोना से सावधान रहने की अपील, कहा- विश्व में बढ़ रहे मामले

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ने का जिक्र करते हुए मन की बात कार्यक्रम में लोगों से इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए एहतियाती उपायों पर अमल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोग सावधान रहें, फेस मास्क पहनें और हाथ को बार-बार धोएं। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 96वीं और इस वर्ष की अंतिम कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा इस समय बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं।…

आम आदमी पार्टी से होगी विज्ञापन खर्च की वसूली उपराज्यपाल के आदेश

नई दिल्ली। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंगलवार को मुख्य सचिव को आम आदमी पार्टी द्वारा राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च किए गए 97 करोड़ रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया, जिसे उसने सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित किया। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सरकारी विज्ञापन सामग्री नियमन समिति (सीसीआरजीए) के सितंबर 2016 के आदेश और सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी), जीएनसीटटी के अनुवर्ती आदेश को लागू करें, जिसमें आप को 97 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।…