नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खरीफ की 14 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। मंत्रिमंडल की अहम बैठक के बाद इसकी घोषणा करते हुए केंद्र सरकार की ओर गया गया कि किसानों की उपज का बेहतर मूल्य दिलाना और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभदायक बनाना केंद्र की सरकार की प्राथमिकता है। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी। https://x.com/PIBHindi/status/1803455263590187041 केंद्रीय कैबिनेट के एमएसपी पर लेकर फैसले को केंद्रीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
Train Accident: : 8 यात्रियों की मौत, 30 घायल,रेल मंत्री का मृतकों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान
नई दिल्ली । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा, ”पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी; मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से चोटिल को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी…
#IndianArmy: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने नए सेना प्रमुख, सरहद से लगी सीमाओं पर मजबूत पकड़, 30 जून से संभालेंगे सेना की कमान
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले सेना प्रमुख (ArmyChief) होंगे। जनरल द्विवेदी मौजूदा थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। जनरल मनोज पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की बात करें तो वह वर्तमान में ‘वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ’ (उप सेना प्रमुख) के रूप में सेवा दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम को…
देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करते रहेंगे – अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार में लगातार दूसरी बार गृह एवं सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभालने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करता रहेगा। अमित शाह ने मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए गए नित्यानंद राय और बी. संजय कुमार भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप…
#ModiCabinet-3.0 : मोदी सरकार में किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी लिस्ट…..
नई दिल्ली। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस बार ‘मोदी 3.0’ की सरकार में 71 केंद्रीय मंत्रियों को जगह मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री समेत 72 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। https://x.com/DDNewsHindi/status/1800174336915251326 वहीं, सोमवार यानी आज (10 जून) शाम 5 बजे नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई। खास…
PM Modi Oath ceremony: मैं नरेंद्र दामोदरदास… श्री मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी; कैबिनेट में किसे मिली जगह…देखें पूरी लिस्ट….
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं। बहुत कम ही लोगों ने सोचा होगा कि भाजपा का कोई नेता यह उपलब्धि हासिल कर सकेगा। पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल में जनादेश पूर्व के दो कार्यकालों की तरह नहीं मिला है। इस बार के लोकसभा चुनाव में…
NDA 3.0: 9 जून को: नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली होगी 18वीं लोकसभा, राष्ट्रपति से मिलने के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली । पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में NDA संसदीय दल की बैठक में सभी घटक दलों के समर्थन से नरेंद्र मोदी लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए। JDU और TDP ने पीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री-जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। एनडीए संसदीय दल…
NDA: सरकार बनाने की कवायद तेज, NDA की बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को चुना गया नेता, प्रस्ताव भी पास
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सदस्यों ने गठबंधन नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। यह घटनाक्रम अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए लोकसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधान मंत्री के आवास पर हुई एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद आया है। प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए सहयोगियों की बैठक में बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चंद्रबाबू नायडू, लोक…
Modi 3.0 : चुनावी नतीजों के बाद बोले PM Mod, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार तीसरी बार वापस आ रही है, जनता-जनार्दन का आभार : पीएम मोदी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजग की तीसरी बार सरकार बननी तय है, भाजपा और राजग में पूर्ण विश्वास के लिए लोगों का आभार। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान में भरोसे की जीत है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को हमारी चुनाव प्रणाली और उसकी विश्वसनीयता पर गर्व है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई…
Avian influenza: देश में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की दस्तक! केंद्र ने एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर राज्यों से सतर्क रहने को कहा…एडवाइजरी जारी….
नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) को लेकर सभी राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है। एवियन इन्फ्लूएंजा को बर्ड फ्लू (Bird Flu) भी कहा जाता है। निर्देश में कहा गया है कि पक्षियों और मुर्गियों की किसी भी असामान्य मौत के प्रति सतर्क रहें और तुरंत पशुपालन विभाग के साथ जानकारी साझा करें। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों/निजी चिकित्सकों को एवियन इन्फ्लूएंजा के संकेत और लक्षणों के बारे में बताएं। सभी पोल्ट्री फार्मों…
