गरियाबंद। छत्तीसगढ की होनहार बेटियों ने हाल ही में नेपाल के काठमांडू में आयोजित स्कूल खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत व कांस्य पदक जीता।देवभोग कस्तूरबा विद्यालय में पढऩे वाली अनिता ने रजत व पद्मलता ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।