रवि 2 अगस्त, 2026

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या

0

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या

बिलासपुर। मनोज सारथी नाम के एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पत्नी को चाकू मारते देख बीच बचाव करने आए सास ससुर पर भी युवक ने हमला कर दिया।

आरोपी के हमले से महिला की मौत हो गयी है वहीं उसकी सास की हालत गंभीर बतायी जा रही है। चाकू के हमले से घायल ससुर की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस बयान के अनुसार घर पर चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों