बीजिंग। चीन की सरकार देश में मुस्लिम आबादी पर अंकुश लगाने के अपने अभियान के तहत उइगर एवं अन्य अल्पसंख्यकों के बीच जन्म दर को घटाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठा रही है जबकि वह देश के हान बहुसंख्यकों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकारी आंकड़ों, राज्य के दस्तावेजों तथा निरोध केंद्र में पूर्व में रखे गए 30 लोगों, उनके परिवार के सदस्यों और निरोध केंद्र के पूर्व प्रबंधक के साक्षात्कारों पर आधारित एक पड़ताल के मुताबिक पहले कोई-कोई महिला जबरन गर्भनिरोध…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
कोविड-19 : अभी खत्म होने से काफी दूर है कोरोना वायरस, दूसरा दौर शुरू होने का खतरा बढ़ा : एंजेला मर्केल
बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने शनिवार को आगाह किया कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म होने से काफी दूर है और स्थानीय स्तर पर इसके प्रकोप के चलते महामारी का दूसरा दौर शुरु होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है और वह संक्रमितों के मामले में अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद चौथे स्थान पर आ गया है। इसके अलावा मिस्र और…
भारतीय शहीदों के सम्मान की तरह, LAC पर मारे गए चीनी सैनिकों के परिवार मांग रहे हैं सम्मान, ड्रैगन ने कहा- बाद में बताएंगे
बीजिंग,नई दिल्ली। LAC पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून की रात हिंसक झड़प में भारत और चीन दोनों ही देशों के सैनिकों की जान गई। लेकिन चीन में सैनिकों और उनके परिवार का सम्मान तो दूर की बात जनता को उन सैनिकों के नाम तक नहीं बताए जाते हैं जो लड़ते हुए मारे गए। भारत की तरह शहीदों के सम्मान की मांग कर रहे चीनी सैनिकों के परिवारों को शांत करने की कोशिश करते हुए ड्रैगन ने कहा दिया है कि बाद में बताएंगे। सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में आतंकी संगठन अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को बताया शहीद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कई बड़े आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला और अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को शहीद करार दिया है। पीएम इमरान ने संसद में कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के अंदर आया और ओसामा बिन लादेन को मारकर शहीद कर दिया। इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान को कई सालों से युद्ध में अपमान का सामना करना पड़ा है। इमरान खान की ओर से आतंकी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने वाला वीडियो भी सामने आया है। #BREAKING: Pakistan PM Imran Khan calls Global…
भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों देश सक्षम, किसी तीसरे पक्ष की नहीं है जरूरत : रूस
मॉस्को, नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के गलवान में वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC के पास 15 जून को भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के चलते दोनों पड़ोसी देशों के बीच इस वक्त तनाव चरम पर है। इस बीच भारत के पुराने दोस्त रूस ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि भारत और चीन के बीच विवाद सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की जरूरत है। भारत-रूस-चीन के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को वर्चुअल बैठक के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत-चीन के बीच…
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार चीन पर साधा निशाना, कोरोना वायरस को बताया ‘कुंग फ्लू’
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घातक कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया और इस बीमारी को ‘कुंग फ्लू’ कहा। यह महामारी दुनियाभर में 4,50,000 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है और 85 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में है। ट्रंप पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई कोरोना वायरस महामारी के लिए बार-बार चीन को जिम्मेदार ठहराते आ रहे हैं। उन्होंने बीजिंग पर वायरस के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।…
#International Yoga Day विशेष : PM मोदी ने योग को दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, भारतीयों को कराया गर्व का एहसास
न्यूज़ डेस्क। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति की कई उत्कृष्ट सफलताओं में से एक है। आज दुनिया के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग बड़े जोश के साथ योग के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों का नतीजा है कि योग को दुनिया के अधिकतर देशों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विश्व भर में फैले कोरोना संक्रमण हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम पर हमला करता…
लद्दाख LAC पर हिंसक झड़प के बाद अमेरिका ने ड्रैगन पर जमकर साधा निशाना, कहा- ड्रैगन अपना रहा धूर्त रवैया
नई दिल्ली। भारतीय LAC पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद अमेरिका ने ड्रैगन पर जमकर निशाना साधा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ धूर्त रवैया अपना रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित लोकतंत्र पर आयोजित एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (चीनी सेना) ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ सीमा पर तनाव पैदा कर दिया है।’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि इसके अलावा…
कोविड-19 : WHO का अलर्ट, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद: DrTedros
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रसार ‘‘तेजी से’’ हो रहा है और कल एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आए। WHO प्रमुख टेड्रोस अधानम गेब्रेयेसस ने कहा कि नए मामलों में से लगभग आधे उत्तर और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से हैं। दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया से भी मामले काफी संख्या में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम नए और खतरनाक चरण में हैं। महामारी को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कदमों की अब भी आवश्यकता है। अनेक लोग घर में रहने…
भारत ने UNHRC में पाकिस्तान को बताया आतंकवाद का केंद्र, कहा- धार्मिक अल्पसंख्यकों की प्रताड़ना बंद करे पाक
जेनेवा। भारत ने पाकिस्तान को ‘‘वैश्विक आतंकवाद का केंद्र ’’ बताया और इस्लामाबाद से ‘अच्छा पड़ोसी’ बनने तथा अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 43 वें सत्र में भारत के जवाब देने के अधिकार के तहत विदेश मंत्रालय में प्रथम सचिव विमर्श आर्यन ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति सर्वविदित है, जहां सुनियोजित तरीके से ईशनिंदा कानून का दुरुपयोग कर उनके जीवन को और बदहाल बनाया जा रहा है। आर्यन ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बेतुके…
