WHO से आधिकारिक तौर पर हटा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया था चीन का साथ देने का आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग कर लिया है। अमेरिकी सांसद बॉब मेनेंडेज ने मंगलवार (7 जुलाई) को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को राष्ट्रपति कार्यालय से यह जानकारी मिली है कि अमेरिका कोरोना महामारी के बीच WHO से आधिकारिक तौर पर अलग हो गया है।’ उन्होंने कहा कि महामारी के बीच ट्रंप का यह निर्णय अमेरिका को अलग-थलग कर देगा। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने WHO पर आरोप लगाते हुए कहा था कि संगठन…

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव

ब्रासीलिया। कोरोना वायरस तेजी से दुनिया में फैल चुका है और अब तक लाखों जिंदगियां ले चुका है। कोरोना ने लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी इकॉनोटमी में स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है। अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति @jairbolsonaro कोरोना संक्रमित पाए गए pic.twitter.com/2KJakT2DLq — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) July 7, 2020 CNN से बात करते हुए लाइव इंटव्यू के दौरान टेस्ट रिजल्ट की घोषणा करते हुए बोलसोनारो ने कहा, मैं बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने आगे कहा कि वे इससे बचने के…

भारत के पक्ष में बोलने वाली नेपाली सांसद बर्खास्त, देश के नए नक्शे पर पार्टी के निर्णय को मानने से किया था इनकार

काठमांडू। नेपाल की एक सांसद को उनकी पार्टी ने मंगलवार को इसलिए बर्खास्त कर दिया कि उन्होंने देश के संशोधित नक्शे को स्वीकृति देने के लिए संविधान संशोधन की सर्वसम्मति से मंजूरी देने के निर्णय का उल्लंघन किया था। नक्शे में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया गया। यह जानकारी मीडिया की खबरों से मिली। विपक्षी जनता समाजबादी पार्टी (जेएसपी) ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए सरिता गिरी को बर्खास्त करने का निर्णय किया। Sarita Giri to be recalled as Member of Parliament The Samajbadi…

ब्रिटेन में ‘इंडिया ग्लोबल वीक’ 2020 को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने करेंगे विचार

लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से ब्रिटेन में आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020’ में एक प्रमुख विश्वव्यापी संबोधन देंगे जिसमें भारत के व्यापार और विदेशी निवेश की संभावनाओं पर, उनके ध्यान केंद्रित करने की संभावना है। इंडिया इंक ग्रुप के चेयरमैन और CEO मनोज लाडवा ने कहा, ‘‘जैसा कि विश्व कोविड-19 की छाया से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है, भारत अपनी अपार प्रतिभा, अपनी तकनीकी क्षमता और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि…

‘अगर मंदिर बना तो याद रखना… हिंदुओं को चुन-चुन कर मारूँगा’ – बच्चे ने दी धमकी, Video Viral

न्यूज़ डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जब से हिंदू मंदिर बनने का ऐलान हुआ है तभी से यह विषय चर्चा में है। कट्टरपंथी किसी कीमत पर नहीं चाहते कि इस्लामाबाद में कोई हिंदू मंदिर बने। इसे लेकर वह तरह-तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं। अभी हाल में वहाँ सरकार के इस फैसले के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया गया था। बाद में खबर आई थी कि मंदिर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में हम देख…

पिछले दो साल में अमेरिका में हुई 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी, पाकिस्तानी मूल के कई लोग गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले दो साल में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभियोजकों ने सात लोगों को आरोपी बनाया है और उनमें से कई पाकिस्तान मूल के हैं। अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि आरोपियों में से पांच लोगों को सोमवार कोनव ल,, गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिका के न्यूजर्सी की एक संघीय अदालत में दायर की गई आपराधिक शिकायत में उन सभी पर एक योजना के नाम पर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इन लोगों ने कई प्रमुख…

व्हाइट हाउस का विश्व को स्पष्ट संदेश, चीन के साथ संघर्ष में अमेरिका की सेना भारत के साथ खड़ी रहेगी

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना भारत और चीन के बीच या कहीं और भी संघर्ष के संबंध में उसके साथ ‘‘मजबूती से खड़ी रहेगी।’’ नौसेना द्वारा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए दक्षिण चीन सागर में दो विमान वाहक पोत तैनात किये जाने के बाद अधिकारी का यह बयान आया है। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टॉफ मार्क मीडोज ने एक सवाल के जवाब में ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया, ‘‘संदेश स्पष्ट है। हम खड़े होकर चीन को या किसी…

विरोध के बावजूद दक्षिण चीन सागर में अमेरिका ने किया युद्धाभ्यास, दिखाया अपना दमखम, धौंस जमा रहे चीन को दिया जवाब

न्यूज़ डेस्क। अमेरिकी नौसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास कर चीन को अपना दमखम दिखाया है। यह अभ्यास समुद्री क्षेत्र में फिलीपींस, वियतनाम जैसे पड़ोसी मुल्कों पर धौंस जमा रहे चीन को अमेरिका का जवाब माना जा रहा है। अमेरिकी नौसेना ने कहा कि उसके युद्धपोत यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन ने अन्य पोत और विमानवाहक पोत के जरिये दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया। उसने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य हवाई रक्षा क्षमता बढ़ाने के साथ विमान वाहक पोत से लंबी दूर तक मार करने…

PM नरेंद्र मोदी अमेरिका को स्वतंत्रता दिवस पर दीं शुभकामनाएं, इसके जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका भी भारत को प्यार करता है

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के 244वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि अमेरिका भारत से प्यार करता है। अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। अमेरिका इस दिन 1776 में ब्रितानी साम्राज्य से आजादी के घोषणापत्र के प्रकाशन का जश्न मनाता है। अमेरिका में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ट्रम्प और अमेरिकी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘इस…

भारत के बाद अमेरिका में लगा चीन को झटका, Huawei – ZTE चीनी कंपनी को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरा, रोक दिया फंड्स

वॉशिंग्टन। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के फ़ेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने चाइनीज कम्पनियाँ Huawei और ZTE को ऐसी कम्पनियों की श्रेणी में डाल दिया है, जिससे देश की सुरक्षा को ख़तरा है। FCC के अध्यक्ष अजीत पाई ने कहा कि इस फ़ैसले के बाद Huawei और ZTE, ये दोनों ही टेलीकॉम कम्पनियाँ $8.3 बिलियन के यूनिवर्सल सर्विस फंड का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगी। ज्ञात होकि FCC के इस फंड का इस्तेमाल इन कम्पनियों द्वारा सप्लाई किए जाने वाले उपकरणों और ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं पर किया जाना था। FCC…