न्यूज़ डेस्क। लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। इनमें सेना के एक अफसर भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार रात को हुई है। सूत्रों के मुताबिक, चीन के भी कुछ सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, चीन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई हो। पिछले करीब डेढ़ महीने से भारत और…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
भारत के सख्त संदेश के बाद रिहा किये गए भारतीय दूतावास के 2 कर्मचारियों को 12 घंटों तक पाक हिरासत में की गई लाठी-डंडों से पिटाई
नई दिल्ली। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को कथित रूप से हिट एंड रन मामले में 12 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा। भारत के कड़े आपत्तिपत्र (डिमार्शे) और त्वरित रिहाई के सख्त संदेश के बाद दोनों कर्मचारियों को छोड़ा गया। लेकिन मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें हाथ पैर बांध कर बार-बार रॉड और लकड़ी के डंडों से पीटा गया। लोगों ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि दोनों भारतीय कर्मचारियों…
नेपाल संसद ने सर्वसम्मति से पारित किया विवादित नक्शा, भारत के तीन इलाकों को दिखाया अपने नक्शे में
काठमांडू। नेपाल की संसद ने शनिवार को देश के राजनीतिक नक्शे को संशोधित करने के लिये संविधान में बदलाव से जुड़े एक विधेयक पर सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी। संशोधिन नक्शे में भारत की सीमा से लगे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा इलाकों पर दावा किया गया है। भारत इन तीन इलाकों को अपना बताता रहा है। नेपाली कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी समेत प्रमुख विपक्षी दलों ने नए विवादित नक्शे को शामिल करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक को अद्यतन करने के लिये संविधान…
कोविड- 19 पार्ट 2 : 56 दिनों बाद चीन में फिर लौटा कोरोना वायरस, बीजिंग के कई हिस्सों को किया गया लॉकडाउन, पहली से तीसरी तक कक्षाएं स्थगित
बीजिंग। कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर से मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है। बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 और मामले समेत चीन में 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने बीजिंग में स्कूलों की पहली से तीसरी कक्षाएं खोलने की योजना को स्थगित कर दिया है। बीजिंग में 56 दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार (11 जून) को कोविड-19 का पहला मामला समाने आया था। शुक्रवार (12 जून) को दो और…
पूर्वी लद्दाख से अरुणाचल सीमा तक चीन ने बढ़ाई सेना की तैनाती, LAC पर बढ़ रही भारतीय सेना की संख्या
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में पैदा हुए विवाद के समाधान के लिए भारत-चीन की तरफ से कई स्तरों पर लगातार चर्चा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ यह बात सामने आई है कि चीन ने करीब 4 हजार किलोमीटर लंबे वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपनी सेना की तैनाती कर दी है। इसके बाद भारत ने भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के अग्रिम ठिकानों पर युद्ध सामग्री को लगा कर दिया है। भारत-चीन के बीच सीमा को लेकर इस वक्त तनाव चरम पर है। यह विवाद…
इमरान ने की मदद की पेशकश, भारत ने दिखाया आईना, कहा- हमारा कोरोना पैकेज ही पाकिस्तान की GDP जितना बड़ा है
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा मदद की पेशकश का जवाब देते हुए भारत ने कहा उनका देश खुद ही भारी कर्ज में डूबा हुआ है जो उनके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 90 प्रतिशत है। दरअसल, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के साथ ही भयंकर कर्ज से जूझ रहे पाकिस्तान के PM इमरान खान ने भारत को मदद का प्रस्ताव दिया था। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए इमरान ने दावा किया था कि भारत में 34 फीसद घर ऐसे है जिन्हें अगर कोई मदद नहीं मिली, तो…
कोरोना के बाद चीन में अब बाढ़ का कहर, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और हजारों घर छोड़ने पर मजबूर
बीजिंग। दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ आने से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा है। आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बाढ़ के कारण दो जून से अब तक लगभग 2,28,000 लोगों को आपातकालीन आश्रय लेना पड़ा है। आरंभिक अनुमान के मुताबिक इस आपदा से 50 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है और एक हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप से मुख्य रूप…
PNB घोटाले में ED को मिली बड़ी कामयाबी, मामा-भांजे के 2350 किलो हीरे-मोती जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में उतरने वाली 108 खेपों में से 32 नीरव मोदी द्वारा ‘‘नियंत्रित’’ विदेश संस्थाओं से संबंधित हैं जबकि बाकी मेहुल चोकसी की फर्मों से हैं। ED इन दोनों व्यवसायियों से मुंबई में PNB की एक शाखा में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित बैंक धोखाधड़ी के…
भारत को पाव-आधे पाव, किलो एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री शेख राशिद कोरोना संक्रमित
इस्लामाबाद। भारत को पाव-आधे किलो एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान के बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद अहमद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तान रेलवे मंत्रालय के सोमवार को जारी बयान में अहमद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि रेलमंत्री में कोविड-19 के कोई लक्षण नजर नहीं आए। हालांकि, उन्होंने खुद को दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन कर लिया है। शेख राशिद अहमद ने कहा था, ‘पाकिस्तान परमाणु युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर यह थोपा गया तो पाकिस्तान…
दुनियाभर में कोरोना वायरल के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार हुई
लंदन। दुनियाभर में कोविड-19: कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है। जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी की तालिका में यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि यह संख्या और अधिक हो सकती हैं क्योंकि कई मृतक ऐसे हैं, जिनकी कोविड-19 जांच नहीं की गई थी। यह आंकड़े रविवार को सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले यानि शनिवार को ब्राजील सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वाले और इससे संक्रमित पाए गए लोगों के आंकड़े प्रकाशित करने बंद कर दिए हैं।…
