संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का सभी देशों से आग्रह, नए कोयला बिजली संयंत्रों के निर्माण पर लगाये रोकें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2020 के अपने संदेश में सभी देशों से नए कोयला बिजली संयंत्रों का निर्माण बंद करने का आह्वान किया है। महासचिव ने कहा, “2050 तक कार्बन न्यूट्रिलिटी तक पहुंचने के लिए मैं सभी देशों से नए कोयला बिजली संयंत्रों का निर्माण बंद करने और इसके भागीदारों के लिए वित्तपोषण बंद करने की अपील करता हूं। देशों को जीवाश्म ईंधन पर सब्सिडी खत्म करनी चाहिए। कोविड-19 संकट पर हमारी प्रतिक्रिया को पेरिस समझौते और सतत विकास…

राहुल गांधी कम बुद्धिमान एक नर्वस नेता; योग्यता और जुनून की कमी, बराक ओबामा ने अपनी किताब में ऐसे किया राहुल का जिक्र

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र किया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे ‘घबराए’ हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय’ में महारत हासिल करने की योग्यता और जूनून की कमी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की…

भारत के लगातार दबाव के बाद PAK ने कबूला- 26/11 मुंबई हमले में लश्कर के 11 आतंकी थे शामिल

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत की धमक पूरी दुनिया में सुनाई पड़ रही है। मोदी सरकार के कूटनीतिक दबावों का असर है कि पाकिस्तान अब मुंबई हमले के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हुआ है। बुधवार (11 नवंबर) को पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने पहली बार स्वीकार किया कि मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ था। FIA ने माना है कि ताज होटल पर हुए हमले लश्कर-ए-तैयबा के 11 आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से किए थे। पाकिस्तान ने…

कोविड-19 : WHO प्रमुख टेड्रोस ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, कोरोना से निपटने पर की भारत की तारीफ

न्यूज़ डेस्क। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्‍टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। WHO प्रमुख ने कोरोना से निपटने को लेकर भारत की तारीफ की। उन्‍होंने आयुष्‍मान भारत योजना और तपेदिक बीमारी के खिलाफ भारत के अभियान जैसी घरेलू पहलों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य मुद्दों में भारत की भूमिका बहुत महत्‍वपूर्ण है। टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन और भारतीय स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों के बीच घनिष्‍ठ और नियमित सहयोग पर जोर दिया।…

कमला हैरिस का निर्वाचित होना लैंगिक समानता के लिए मील का पत्थरः संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है। विश्व निकाय के शीर्ष नेतृत्व ने हैरिस के अमेरिका की पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई और पहली महिला उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने की सराहना की है और इसे लैंगिक समानता की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव हमेशा इस बात से खुश होते हैं और स्वागत करते हैं…

चीन और रूस ने बाइडेन को नहीं दी बधाई, कहा-फाइनल नतीजों का इंतजार, ट्रंप ने दी है चुनौती

बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत के आंकड़े हासिल कर चुके जो बाइडेन और कमला हैरिस को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। लेकिन चीन, रूस और मैक्सिको जैसे गिने-चुने देशों ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। दोनों ही देशों ने बाइडेन के निर्वाचन को फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। चीन ने सोमवार को बाइडेन को बधाई देने से इनकार करते हुए कहा है कि उसे अंतिम फैसले का इंतजार है। वहीं, रूस ने ट्रंप की ओर से धांधली का आरोप लगाए जाने और कानूनी विकल्पों के इस्तेमाल…

कोविड -19 : अमेरिका में कोरोना से हाहाकार, एक करोड़ से ज्यादा हुए मामले; बना दुनिया का पहला देश

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना का कहर दुनियाभर में अब भी बरकरार है। कई देश इसके बदतर प्रभाव को भुगत रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका दुनिया भर में पहला राष्ट्र बन गया, जहां रविवार को कोरोना के मामले 1 करोड़ पहुंच गए। यहां कोविड -19 की तीसरी लहर के चलते ऐसा हुआ है। ये आंकड़ा उसी दिन आया जब कोरोना वायरस के वैश्विक मामले 5 करोड़ से अधिक हो गए। संयुक्त राज्य अमेरिका से पिछले 10 दिनों में एक लाख मामलों की खबर आई है। 293 दिन पहले अमेरिका ने…

मरियम नवाज का इमरान खान पर हमला, बोलीं- जल्द ही गिरने वाली है ‘फर्जी सरकार’

गिलगित-बाल्टिस्तान। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि इमरान खान दिन गिन रहे हैं और उनकी ‘फर्जी सरकार’ जल्द ही गिरने वाली है। दुनिया न्यूज के अनुसार, चिलास में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि ‘फर्जी शासकों’ के दिन खत्म हो चुके हैं और आखिरी धक्का 15 नवंबर को दिया जाएगा। मरियम ने यह भी आरोप लगाया कि गिलगित-बाल्टिस्तान चुनावों से पहले भी वोटों की हेराफेरी हो रही थी, और…

कोविड-19 : आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद यूरोप में कोरोना संक्रमण बेकाबू, फ्रांस में रोजाना मामले 60 हजार के पार

पेरिस। कोविड महामारी की पहली लहर रोकने में कुछ हद तक सफल रहे यूरोपीय देशों में आंशिक या पूर्ण तालाबंदी के बावजूद कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होता दिख रहा है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड मामले 60 हजार के पार हो गए, 486 नए मामले सामने आए। वहीं, जर्मनी से संक्रमण रोकने के लिए एक महीने की आंशिक तालाबंदी लागू कर दी है। फ्रांस में एक दिन में 60,486 नए मामले सामने आए हैं। यहां के राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि…

मैं ऐसे राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा लेता हूं, जो विभाजन नहीं, बल्कि एकीकरण करना चाहता है – बाइडेन

वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं और इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र में उप राष्ट्रपति पद संभालने जा रही है, अपनी जीत के बाद बाइडेन ने अपने पहले संबोधन में कहा कि ‘मैं अमेरिका का ऐसा राष्ट्रपति बनूंगा, जो लोगों को बांटने नहीं जोड़ने का काम करेगा, जो रेड स्टेट या ब्लू स्टेट की तरह नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरह देखेगा।’ बाइडेन ने आगे कहा कि अमेरिकी लोगों ने…