डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार की हार ! बाइडन प्रशासन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अधिकारियों से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा। दरअसल सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी GSA की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी, जिसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है। ट्रंप ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि वह ‘‘लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।’’ अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के…

कोविड-19 : कोरोना से बचाव के लिए पालतू कुत्ते को घुमाते समय रखें ये विशेष सावधानियां

पेरिस। यदि आपके घर में भी पालतू कुत्ता है और आप उसे रोज टहलाने बाहर ले जाते हैं तो सावधान रहें। ऐसा न हो आपका कुत्ता बाहर से वायरस साथ ले आए और आप बीमार हो जाएं। इनवायरनमेंट रिसर्च जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि जिनके घर में पालतू कुत्ता होता है उनमें कोरोना महामारी का खतरा आम लोगों के मुकाबले 78 फीसदी अधिक होता है। स्पेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जानवरों के जरिए कोरोना फैलने के कारणों पर अध्ययन में पाया कि जिनके घर में पालतू…

‘फाइव आईज’ समूह को चीन ने दी बडी धमकी, ‘आंखें फोड़कर कर देंगे अंधा’

पेइचिंग। हॉन्‍ग कॉन्‍ग के मुद्दे पर आलोचना करने भड़के चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और कनाडा को ‘आंखें’ निकाल लेने की धमकी दी है। इन पांचों ही पश्चिमी देशों ने चीन के विरोधियों को हॉन्‍ग कॉन्‍ग में सांसद नहीं चुने जाने के लिए नए नियम बनाने की आलोचना करने के लिए ‘फाइव आइज’ गठबंधन बनाया है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और कनाडा ने चीन से कहा है कि वह अपने नए नियमों को वापस ले। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता झाओ लिजिआन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि…

G-20 शिखर सम्‍मेलन से पहले सऊदी अरब ने वापस लिया विवादित नोट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को बताया था अलग देश

न्यूज़ डेस्क। 21 नवंबर को G-20 देशों का शिखर सम्‍मेलन शुरू हो रहा है। कोरोना काल में शुरू हो रहे इस शिखर सम्‍मेलन में पहली बार दुनिया के 20 देश एक वर्चुअल मंच पर शिरकत करने जा रहे हैं। वहीं हाल ही में रियाद के नोट पर भारत का गलत नक्शा छापने के चलते उठे विवाद की वजह से सऊदी अरब ने सम्मेलन से पहले गलत मैप वाले नोट को वापस ले लिया है। बता दें सऊदी अरब ने 20 रियाल बैंक में अविभाजित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया…

कोविड-19 : दक्षिण ऑस्‍ट्रेलिया में लगा दुनिया का सबसे सख्‍त लॉकडाउन, घर के सिर्फ एक ही व्‍यक्ति को बाहर जाने की है अनुमति

एडीलेड। दक्षिण ऑस्‍ट्रेलिया में कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया का सबसे सख्‍त लॉकडाउन लगाया गया है। गुरुवार से इस लॉकडाउन की शुरुआत हुई है और नियमों के तहत घर के सिर्फ एक ही व्‍यक्ति को बाहर जाने की अनुमति होगी। प्रधानमंत्री स्‍टीवन मार्शल की तरफ से देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला किया गया है। पीएम मॉर्शल की तरफ से जो नए नियमों का ऐलान किया गया है उनके तहत एक्‍सरसाइज और कुत्‍ता टहलाने के लिए भी बस एक ही व्‍यक्ति घर से बाहर जा…

पाक की अदालत ने आतंक से जुड़े दो मामलों में मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद को सुनाई 10 साल की सजा

न्यूज़ डेस्क। पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को आतंकी मामलों में साढ़े 10 साल जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने सईद की सारी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सईद पर इस समय आतंक वित्तपोषण समेत 29 मामले चल रहे हैं। इसके अलावा जमात उद दावा के ज़फर इकबाल, और याहया मुहाजिद को दो अलग-अलग आरोपों में पांच साल और दूसरे मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।…

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की 24 घंटे में बिकी 8,90,000 कॉपिस

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की अमेरिका और कनाडा में पहले 24 घंटे में 8,90,000 प्रतियां बिकी और इसके साथ ही यह आधुनिक इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाला राष्ट्रपति संस्मरण बनने को तैयार है। पहले दिन हुई बिक्री ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ के लिए रिकॉर्ड है, जिसमें किताब को खरीदने के लिए पहले हुई बुकिंग, ई-बुक और ऑडियो की बिक्री भी शामिल है। ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ के प्रकाशक डेविड ड्रेक ने कहा, ‘‘ हम पहले दिन की बिक्री से खुश हैं।’’ उन्होंने कहा,…

राहुल के लिए कोई खतरा नहीं थे PM मनमोहन सिंह, इसलिए सोनिया ने बनाया प्रधानमंत्री : बराक ओबामा

न्यूज़ डेस्क। मनमोहन सिंह अपनी लोकप्रियता के कारण प्रधानमंत्री नहीं बने, बल्कि सोनिया गांधी ने उन्हें PM बनाया था। सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को काफी सोच समझ कर पीएम बनाया था, क्योंकि उनका कोई राजनीतिक आधार नहीं था। और मनमोहन उनके बेटे राहुल गांधी के लिए कोई सियासी खतरा नहीं थे। ये कहना है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का। बराक ओबामा की किताब ‘A Promised Land’ की भारत में आजकल खूब चर्चा हो रही है। पिछले हफ्ते ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार में प्रकाशित उनकी किताब की समीक्षा में राहुल…

PM मोदी की राह पर राष्ट्रपति जो बिडेन, अमेरिका में बाहरी कंपनियों को नहीं मिलेंगे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट!

न्यूज़ डेस्क। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बिडेन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेड इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान की तर्ज पर आत्मनिर्भर अमेरिका की मुहिम पर चलने वाले हैं। जो बिडेन ने स्पष्ट कहा है, “कोई भी सरकारी अनुबंध उन कंपनियों को नहीं दिया जाएगा, जो अमेरिका में अपने उत्पाद नहीं बनाती हैं।” इसका मतलब साफ है कि सिर्फ उन्हीं कंपनियों को सरकारी ठेके दिए जाएंगे जो अमेरिका में अपने उत्पाद बनाती हैं, यानि विदेशी कंपनियों को ठेके नहीं दिए जाएंगे। Joe Biden today: "No government contracts will…

‘ए प्रोमिज्ड लैंड’ में खुलासा, बचपन में रामायण और महाभारत सुना करते थे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा

न्यूज़ डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों अपनी किताब ‘ए प्रोमिज्ड लैंड’ को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में ऐसे कई संदर्भ और शख्सियतों का जिक्र है, जिसकी वजह से लॉन्चिंग से पहले ही यह किताब दुनियाभर में काफी चर्चा में रही है। अब इस किताब से यह पता चला है कि बचन में बराक ओबामा महाभारत और रामायण सुना करते थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह बचपन में इंडोनेशिया में गुजारे वर्षों के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत की…