न्यूयॉर्क ।वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया। प्रमुख अमेरिकी मीडिया संगठनों की रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। Folks, the people of this nation have spoken. They have delivered us a clear victory. A convincing victory. A victory for “We the People.” — Joe Biden…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
#WHO ने दुनियाभर के नेताओं को किया आगाह, कहा- अगली महामारी के लिए रहें तैयार
नई दिल्ली। वैश्विक कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वरूप को बदलकर रख दिया है। कोरोना महामारी से लाखों लोगों की मौतें हुई हैं और दुनियाभर की अर्थव्यव्था प्रभावित हुई है। अगली महामारी कब आएगी, यह किसी को नहीं पता, मगर उससे पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगामी माहमारी को लेकर दुनिया भर के नेताओं को चेता दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)ने अपने 73वें विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) के दौरान शुक्रवार को विश्व नेताओं से कहा कि वे अगले महामारी की तैयारी करें। विश्व स्वास्थ्य सभा की…
अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे जूनियर ट्रंप ने नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाया, भारत को बताया जो बाइडेन समर्थक, घिरे विवादों में
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर चुनाव में समर्थन को लेकर विश्व का एक नक्शा पोस्ट कर विवादों में घिर गए। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के समर्थक देशों को लाल और नीले रंग में दिखाया। भारत का भी गलत नक्शा दिखाते हुए इसमें कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को अलग तरीके से दिखाया गया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बीच जूनियर ने ट्रंप विश्व के नक्शे के साथ एक ट्वीट कर कहा कि वह मानचित्र…
अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा कोई असर: विदेश सचिव हर्षवर्धन
लंदन। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका का संबंध इतना प्रगाढ़ है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते इससे संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा। श्रृंगला ने कहा, ‘‘जहां तक अमेरिकी की बात है हमारे संबंध बहुत प्रगाढ़ है। हमारे ऐसे रिश्ते हैं जिसे हम समग्र वैश्विक रणनीतिक भागीदारी कहते हैं। दोनों देशों के बीच आपसी हितों वाले कई क्षेत्रों में सहयोग है। भारत को अमेरिका का लगातार समर्थन मिलता रहा है चाहे वहां किसी भी पार्टी का शासन हो। हमें उम्मीद है आगे…
US Election 2020 : अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से सिर्फ 6 वोट दूर जो बाइडेन, वोटों की गिनती रोकने कोर्ट पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप
न्यूयॉर्क। संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की बुधवार को अनिश्चितता के एक कोहरे के साथ नींद खुली, क्योंकि उन्हें देश के राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणाम का इंतजार था, जो कि अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो सका है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश का नेतृत्व कौन करेगा। अमेरिका के लोगों के साथ ही दुनिया भर के तमाम देशों को अनिश्चितता के इस कोहरे के छंटने का इंतजार है, क्योंकि अभी तक लाखों वोटों की गिनती नहीं हुई है। मतगणना में डेमोक्रेटिक…
कोविड-19 : घोर लापरवाही! पाकिस्तानी क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव था, फिर भी खेलता रहा मैच, सभी 132 खिलाड़ियों का हुआ टेस्ट
कराची। पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर बिस्मिल्लाह खान को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया है और उन्हें पृथकवास पर भेज दिया गया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज खान में कायदे आजम ट्रॉफी में दक्षिण पंजाब के खिलाफ दूसरे दौर के मैच के दौरान कोविड-19 के लक्षण पाए गए थे। उनका हालांकि चौथे दिन तक परीक्षण नहीं कराया गया। इसके बाद ही उनकी जगह सबस्टि्यूट अदनान अकमल ने विकेटकीपिंग की। इससे टूर्नामेंट के आयोजन पर भी संदेह के बादल घिर गए थे क्योंकि सभी छह टीमें…
US Election Result: ट्रंप और बाइडेन में कांटे की टक्कर, शुरूआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त
न्यूज़ डेस्क। अमेरिका में किसका राज होगा, इसको लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई है। कांटे के मुकाबले में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन से पीछे चल रहे हैं। सबकी नजर इसी बात पर है कि आखिर अमेरिका का 46 वा राष्ट्रपति कौन बनता है। अमेरिका में रुझानों का रुख तेजी से बदल रहा है। शुरुआती रुझान में बाइडेन 209 और ट्रंप 112 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ जीत चुके हैं। ट्रम्प ने टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, ओक्लाहोमा, केंटकी और इंडियाना के अलावा अरकंसास में जीत हासिल…
अमेरिका में चुनावी हिंसा की आशंका, व्हाइट हाउस किले में हुआ तब्दील, बढ़ाई गई प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों और बाजारों की सुरक्षा
वाशिगंटन। अमेरिका में चुनाव के दिन हिंसा की आशंका के बीच व्हाइट हाउस, प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों और बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दुकानदार अपनी दुकानों को नुकसान से बचाने के लिए उनपर लकड़ी के कवर लगवा रहे हैं। मंगलवार को होने वाले मतदान से पहले अहम सरकारी प्रतिष्ठान हाई अलर्ट पर हैं। सीक्रेट सर्विस (खुफिया सेवा) ने व्हाइट हाउस को किले में तब्दील कर दिया है। राष्ट्रपति के आवास के परिसर के चारों तरफ एक अस्थायी ऊंची दीवार खड़ी की गई है। करीब 600 नेशनल गार्ड सैनिकों को…
फ्रांस ने आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवाद के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक में ढेर किये 50 आतंकवादी
पेरिस। फ्रांस में बीते दिनों हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी जवाबी कार्रवाई की गई है। फ्रांस ने आतंकी संगठन अलकायदा के खिलाफ एक्शन लिया है जिसमें कम से कम 50 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। इस बारे में फ्रांस की रक्षा मंत्री ने आधिकारिक जानकारी दी। फ्रांसीसी सेना ने माली में एयरस्ट्राइक कर दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया। फ्रांसीसी सेना की कार्रवाई में चार आतंकियों को जिंदा भी पकड़ा गया है। फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने को लेकर विवाद है। जिसको लेकर दुनियाभर के…
मुंबई जैसे आतंकी हमले के बाद अब ऑस्ट्रिया बोला –हाँ, हमें इस्लामिक आतंकवाद का हुआ अनुभव
न्यूज़ डेस्क। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला हुआ है। हथियारबंद आतंकियों ने एक साथ 6 जगहों पर अंधाधुंध गोलाबारी की है। हमले में 7 लोगों के मारे जाने की और कईयों के घायल होने की खबर है। मुंबई जैसे इस आतंकी हमले के बाद अब ऑस्ट्रिया ने भी कहा है कि हमें इस्लामिक आतंकवाद का अनुभव हुआ। Nous, Français, partageons le choc et la peine du peuple autrichien frappé ce soir par un attentat au cœur de sa capitale, Vienne. Après la France, c’est un pays ami qui…
