कंगाल पाकिस्तान में ब्लैकआउट, कराची लाहौर, इस्लामाबाद सहित कई शहर अंधेरे में डूबे, खौफ में आवाम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार देर रात पावर ब्रेकडाउन हुआ जिसकी वजह से पूरा देश अंधेरे में डूब गया है। ब्लैकआउट की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया पर मिली लेकिन अब पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री उमर अयूब ने देशभर में बिजली गुल होने की पुष्टि की है। तकनीकी खराबी की वजह से कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर और रावलपिंडी समेत कई अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। पाकिस्तानी वेबसाइट ‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, नेशनल पावर डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम में ट्रिपिंग की वजह से यह ब्लैकआउट हुआ है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री…

ट्विटर ने फिर की बड़ी कार्रवाई, ट्रंप का ट्विटर अकाउंट के बाद Team Trump हैंडल भी किया सस्पेंड

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है ( Donald Trump Twitter) ट्विटर ने शनिवार (09 जनवरी) को इस बात की घोषण की है कि ”आगे हिंसा और भड़कने के जोखिम” के आशंका को देखते हुए ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया जा रहा है। ट्रंप के निजी ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने के बाद सोशल नेटवर्किंग कंपनी ट्विटर ने ट्रंप के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। ट्विटर ने अब ”टीम ट्रंप” (Team Trump suspend) हैंडल को भी सस्‍पेंड…

ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, जल्दी कोविड वैक्सीन भेजने की अपील की

ब्राजीलिया। भारत में जल्द ही कोविड टीकाकरण शुरू होने वाला है। भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका और भारत बायोटेक की वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। अब ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिख यह अपील की है कि वे एस्ट्रेजेनेका की कोविड वैक्सीन को जल्द से जल्द ब्राजील भेजें ताकि वहां टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सके। बोलसोनारो के प्रेस ऑफिस ने यह चिट्ठी जारी की है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर है और वहां टीकाकरण अभियान में लगातार…

जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप ने सत्ता का ‘‘सुचारू, व्यवस्थित एवं निर्बाध’’ हस्तांरण सुनिश्चित करने का वादा करने के बाद यह कहा। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘जिन लोगों ने मुझसे इस बारे में पूछा था, मैं उन्हें बता रहा हूं कि मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होऊंगा।’’ अमेरिका में तीन नवंबर को हुए चुनाव में कई सप्ताह…

जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया अमेरिकी इतिहास का सबसे अयोग्य राष्ट्रपति

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे अयोग्य राष्ट्रपति हैं। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने या उनके कार्यकाल के बचे हुए 12 दिन से पहले उन्हें हटाने संबंधी प्रश्न पर बाइडेन ने कहा कि 20 जनवरी को उनका पद संभालना ही ट्रंप को हटाने का सबसे त्वरित तरीका है। बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, मैं एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से कहता आ रहा हूं कि वह (Trump) इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। वह अमेरिकी…

‘सिरफिरे’ ट्रंप, के पास हैं परमाणु कोड, अमेरिका में चिंता, नैंसी पेलोसी ने की ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन से बात

वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सैन्य कार्रवाई शुरू करने या परमाणु हमले करने से रोकने को लेकर शुक्रवार को ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन से बात की। पेलोसी ने प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने एक अस्थिर राष्ट्रपति को सैन्य शत्रुता शुरू करने या (परमाणु मिसाइल दागने के लिए) ‘लॉन्च कोड’ तक पहुंचने और परमाणु हमले का आदेश देने से रोकने के लिए उपलब्ध एहतियातों पर चर्चा करने के लिए जनरल मार्क मिले के…

US कैपिटल हिंसा के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से किया सस्पेंड, भविष्य में हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया फैसला

वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद परिसर (कैपिटल बिल्डिंग ) में हुई हिंसा को लेकर निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कहा है कि भविष्य हिंसा की आशंका के खतरे को भांपते हुए हमने ये फैसला किया है। ट्विटर की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ”डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट के हाल के ट्वीट्स की करीबी से समीक्षा की गई है। जिसके बाद हमने ने पाया है कि ट्रंप के ट्वीट्स को किस तरह…

UNSC : आतंकवाद-रोधी समिति सहित तीन समितियों की अध्यक्षता करेगा भारत, पाकिस्तान पर और कसेगा शिकंजा

न्यूज़ डेस्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को तीन अहम जिम्मेदारियां मिलने जा रही हैं। भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली संगठन के तीन प्रमुख सहायक निकायों की अध्यक्षता करेगा। इसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद-रोधी समिति (2022 के लिए) और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है। Happy to announce that 🇮🇳 #India will be chairing 3 key subsidiary bodies of @UN #SecurityCouncil during #IndiainUNSC (2021-22): ➡️ Taliban sanctions committee ➡️ #CounterTerrorism committee (for 2022)➡️…

शशि थरूर के साथ लंच करने वाले शख्स ने कैपिटल हिल हिंसा के दौरान लहराया तिरंगा! वरुण गांधी ने साधा निशाना, ट्वीटर पर भिड़े थरूर और वरुण

नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वाॅशिंगटन में कैपिटल बिल्डिंग में हुई हिंसा के दौरान भारतीय झंडे के लहराए जाने को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। तिरंगे के भीड़ में लहराने के बाद से ही सोशल मीडिया में खूब बवाल मचा है और कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच इसको लेकर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ा है। Dear @ShashiTharoor, now that we know that this lunatic was such a dear friend…

अमेरिका के संसद भवन में बवाल के बाद कैबिनेट की 2 महिला सदस्यों ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटन। अमेरिका के कैपिटल (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हंगामे से आहत कैबिनेट की दो महिला सदस्यों शिक्षा मंत्री बेटसे देवोस और परिवहन मंत्री इलेन चाओ ने इस्तीफा दे दिया है। देवोस का इस्तीफा शुक्रवार से प्रभाव में आ गया। उन्होंने कहा, ‘‘कैपिटल हिल पर हमला उनके लिए निर्णायक रहा। वहीं चाओ ने कहा कि हिंसा से वह बहुत आहत हैं। चाओ का इस्तीफा सोमवार से प्रभाव में आएगा। राष्ट्रपति ट्रंप को बृहस्पतिवार को भेजे अपने इस्तीफे में देवोस ने कहा, ‘‘यह बर्ताव देश के लिए…