बुध 5 अगस्त, 2026

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है: गिरिराज सिंह

0
Giriraj-Singh

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में TMC के रवैये के कारण ये प्रश्नचिन्ह लग ​गया है कि भारत में लोकतंत्र रहेगा या नहीं? देश में पहला राज्य है जहां सरकार के संरक्षण में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC आज किम जोंग की पार्टी बन गई है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा गया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई व्यापक हिंसा ने उन अत्याचारों की याद दिला दी है जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। नड्डा ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘क्रूरता’’ के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने के लिए प्रेरित किया। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नड्डा ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के उन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त की है, जो ‘‘हिंसक हमलों का सामना कर रहे हैं।’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों