डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 के बाद जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, आखिरकार वही हुआ। हिंसा की आशंका आज सच में बदल तब्दील हो गई। जब वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने हंगामा किया। संसद परिसर में हुए हिंसा में चार लोगों की मौत हुई। हिंसा को देखते हुए वाशिंगटन में 15 दिन के आपातकाल की घोषणा कर दी गई। वहीं ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम में ट्रंप के इकाउंट को भी ब्लाॅक कर दिया। तमाम तरह के आरोपों से घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें अब…

नीतियों का उल्लंघन करने पर Twitter ने 12 घंटे के लिए बंद किया ट्रंप का अकाउंट

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म की हिंसक खतरों की नीतियों का उल्लंघन करने के कारण सोशल मीडिया दिग्गज ने यह कदम उठाया है। यदि ट्रंप का आगे भी ऐसा रवैया रहता है तो उनका अकाउंट स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को सोशल मीडिया दिग्गज को उद्धृत करते हुए कहा कि ट्रंप ने उन ट्वीट्स को हटा दिया गया है, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए एक…

US संसद हिंसा पर बराक ओबामा ने जारी किया बयान, कहा- ‘आज US Senate के इतिहास का काला दिन’

वाशिंगटन। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावी नतीजों को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया है। यह हंगामा ऐसे समय में हुआ जब यहां नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट दिया जाना था, इस पूरे हंगामे में एक महिला की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। ट्रंप समर्थकों के हंगामे और हिंसा की वजह से स्थित बिगड़ गई और वॉशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। स्थिति वहां चिंताजनक बनी…

अमेरिकी संसद परिसर में ट्रंप समर्थकों का हिंसक प्रदर्शन, गोलीबारी में एक महिला समेत 4 की मौत, US कैपिटोल में लॉक्ड डाउन

वाशिंगटन। अमेरिका में कैपिटोल परिसर के बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को ‘‘लॉक्ड डाउन” कर दिया गया। इस झड़प में एक महिला की मौत हुई है। कई पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। कैपिटल परिसर के भीतर यह घोषणा की गई कि बाहरी सुरक्षा खतरे के कारण कोई व्यक्ति कैपिटल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता। जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटल के भीतर…

ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने प्रधानमंत्री मोदी से किया फोन पर बात, नए कोविड स्ट्रेन के कारण जताई भारत आने में असमर्थता

न्यूज़ डेस्क। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। पीएम जॉनसन ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, लेकिन ब्रिटेन में फैल रहे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण समारोह में शामिल होने में असमर्थता जताई। उन्होंने स्थिति ठीक होते ही जल्द भारत आने की उम्मीद जताई। प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि वह जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले और 2021 की पहली छमाही के दौरान भारत की यात्रा…

आखिर क्या छिपा रहा है ड्रैगन? कोरोना वायरस फैलने की जांच कर रही WHO की टीम को चीन ने एंट्री से रोका, WHO नाराज

नई दिल्ली। आखिर कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने की सच्चाई क्या है, चीन के वुहान शहर में इसके उत्पत्ति का रहस्य क्या है? चीन नहीं चाहता कि इन सभी सवालों पर से पर्दा हटे और यही वजह है कि ड्रैगन कोरोना की जांच को रोकने की हर संभव कोशिश करता दिख रहा है। चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की एक टीम को अपने यहां आने से रोक दिया है, जो वहां कोरोना वायरस महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी है। चीन ने यह कह कर…

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के बाद फिर COVID- Vaccine की बिल गेट्स, WHO समेत विश्व ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना

न्यूज़ डेस्क। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। WHO से लेकर दुनिया के तमाम देश भारत के प्रयासों की सराहना कर चुके हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारतीय नेतृत्व के अहम योगदान की तारीफ की है। बिल गेट्स ने भारत में वैज्ञानिक इनोवेशन और वैक्सीन उत्पादन क्षमता की सराहना की है। भारत में बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड को इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग…

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा किया रद्द, गणतंत्र दिवस समारोह में थे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। बता दें कि बोरिस जॉनसन साल 2021 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने भारत सरकार के निमंत्रण को भी स्वीकार किया था लेकिन अब उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण का नए स्ट्रेन आने के बाद से बोरिस जॉनसन के भारत दौरे पर संशय बना हुआ था। ऊपर से ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।…

गर्व का पल, मोदी राज में बढ़ा भारत का कद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फहराया गया तिरंगा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कद और प्रभाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विश्व के हर प्रभावशाली मंच पर भारत की दमदार उपस्थिति दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रभाव की दृष्टि से सोमवार का दिन भारत के लिए गर्व भरा रहा। इस दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गलियारे में तिरंगा फहराया गया। इसी के साथ भारत संयुक्त राष्ट्र के इस शक्तिशाली निकाय में दो वर्षों के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल भी शुरू कर दिया। भारतीय ध्वज के साथ 4…

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से दहशत कायम, पीएम बोरिस जॉनसन ने किया लॉकडाउन का ऐलान

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से पूरी तरह दहशत कायम है। कोरोना वयारस के नए स्ट्रेन के बढ़ते खतरे और अस्पतालों में मरीजों के बढ़ती संख्या के मद्देनजर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में सोमवार को फिर से लॉकडाउन लगा दिया। बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमने कोरोना के खिलाफ जंग में कम से कम फरवरी के मध्य तक नया स्टे-ऑन-होम लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है ताकि घातक कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ज्यादा फैलने से रोका जा सके। बोरिस जॉनसन ने कहा कि…