COVID-19 : अमेरिका में कोरोना का तांडव जारी, एक दिन में 1 लाख 62 हजार नए केस से मचा हड़कंप

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक नए मामले समाने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20786001 हो गई है और संक्रमण से अब तक 3.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस अवधि में 1681 कोरोना मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,53,131 पहुंच गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (Csse) की ओर से जारी किए…

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा सरगना जकीउर रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

लाहौर। मुंबई हमले का सरगना और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी- उर- रहमान लखवी को पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया। बहरहाल, सीटीडी ने उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इस बारे में नहीं बताया है। इसने कहा, ‘‘सीटीडी पंजाब द्वारा खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी…

नए साल में आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का हिस्सा होगा भारत, दुनिया के सामने मजबूती से अपना पक्ष रखने का मिलेगा मौका

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत नए उम्मीदों के साथ हो गई है। लिहाजा यह साल भारत के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। भारत वैश्विक स्तर पर खुद को मजबूत करने के लिए इस साल अत्यधिक सक्रिय रह सकता है। 1 जनवरी 2021 से भारत एक अहम भूमिका में नजर आएगा। जी हां, 1 जनवरी से भारत एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी कि UNSC का अस्थाई सदस्य बन जाएगा। साल 2020 में हिमालय के उस पार से मिली चुनौतियों के कारण भारत पर…

New Year 2020: नई उम्मीदों के साथ न्यूजीलैंड ने किया नए साल वर्ष 2021 का स्वागत, आसमान में बिखरे सुनहरे रंग

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी के बीच पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी है। साल 2020 सभी के लिए मुश्किलों भरा रहा, जहां कोरोना महामारी ने करोड़ों लोगों को बीमार किया, जबकि लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। ऐसे में दुनिया में सभी को उम्मीद है कि साल 2021 बेहतर जाएगा और कोरोना महामारी का खात्मा होगा। भारत में अभी न्यू ईयर में कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन न्यूजीलैंड में नया साल शुरू हो गया है। HAPPY NEW YEAR, NEW ZEALAND: A fireworks display in Auckland rings in 2021.…

पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने मंदिर में तोड़फोड़ की घटना का लिया स्वत: संज्ञान, 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में करक जिले के टेरी गांव स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ और आग लगाए जाने की घटना के बाद पाकिस्तान के चीफ जस्टिस गुलजार अहमद ने स्वत: संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई 5 जनवरी को करेगा। स्थानीय पुलिस ने पाकिस्तान की एक कट्टरवादी इस्लामी पार्टी के 26 सदस्यों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। हिंदू मंदिर को तोड़े जाने के बाद अल्पसंख्यक सांसद रमेश कुमार ने गुरुवार को कराची में चीफ जस्टिस के साथ बैठक की और पूरे मामले की…

रोबोट्स ने किया धमाकेदार अंदाज में डांस, लगाए ऐसे ठुमके, 10 लाख से ज्यादा लोगो ने किया कमेंट्स और लाइक्स, देखें Video

नई दिल्ली। अबतक आपने बहुत बार रोबोटों को इंसानों की तरह काम करते हुए देखा तो देखा होगा। बल्कि अब तो रोबोटों इंसानों की तरह सबकुछ कर लेते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी रोबोट्स को डांस करते हुए देखा है। दरअसल, हाल ही में रोबोट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ रोबोट्स धमाकेदार डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह हैरानी में पड़ रहा है कि आखिर रोबोट बहुत अच्छे डांस कैसे…

Pfizer Vaccine लेने के एक सप्ताह बाद कैलिफॉर्निया की नर्स कोरोना पॉजिटिव, कंपनी पर उठे सवाल

न्यूज़ डेस्क। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। इस बीच उम्मीद की एक किरण दिखी, जब अमेरिका में Pfizer की वैक्सीन बाजार में आई और उसे लोगों को दिया जाने लगा। पहले तो Pfizer वैक्सीन के एलर्जिक रिएक्शन सामने आए, लेकिन अब वैक्सीन लेने के बाद भी कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी पर सवाल खड़ा हो रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक मैथ्‍यू डब्‍ल्‍यू नाम के मेल नर्स दो अस्पतालों में काम करते…

पाकिस्तान की Google, Wikipedia को धमकी, ‘ईशनिंदात्मक कंटेंट हटाओ वरना होगी कार्रवाई’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गूगल और विकीपीडिया को इस्लाम के बारे में अपमानजनक और ईशनिंदात्मक कंटेट को लेकर धमकी दी है। पाकिस्तान की नियामक संस्था पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने इन माध्यमों से इस्लाम या इस्लाम के पैगम्बर के बारे में विवादित सामग्री तुरंत हटाने को कहा है। पीटीए ने विकीपीडिया पर मिर्जा मसरूर अहमद के पेज के बारे में भी आपत्ति की जिसमें उन्हें इस्लाम का खलीफा बताया गया है। मिर्जा मसरूर अहमद अहमदिया मुस्लिम समुदाय के नेता हैं और पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के मुसलमान के तौर पर मान्यता…

Amoeba : कोरोना और कोरोना स्ट्रेन से भी खतरनाक है यह नई बीमारी, नाक के रास्ते दिमाग को पहुंचाता है नुकसान

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस की वजह से हालात में जो तब्दीलियां आईं, अब तक वह खत्म भी नहीं हो पाई थीं कि ब्रिटेन, इटली और अमेरिका जैसे कई देशों से कोरोना स्ट्रेन की खबरें आने लगी हैं, जिसने लोगों को मानसिक तौर पर और भी ज्यादा परेशान कर दिया है। इसी बीच अमेरिका (USA) में एक नई बीमारी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। कोरोना वायरस संकट और कोरोना स्ट्रेन की ख़बरों के बीच अमेरिका में बहुत तेजी से दिमाग को खाने वाला घातक अमीबा नेगलेरिया फाउलरली फैल रहा है। यह…

ईसाईयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने इंस्टाग्राम में बिकिनी मॉडल की सल्ट्री फोटो पसंद की, वह मजाक में कहती है Am आई एम गोइंग टू हेवन : मचा विवाद

वेटिकन सिटी। ईसाईयों के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने हॉट मॉडल मार्गेट फॉक्स की फोटो लाइक कर खुद को विवादों में ला दिया है। ऐसा नहीं कि पहली बार पोप के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तरह की फोटो लाइक की गई हो। इससे पहले भी पोप फ्रांसिस ने ब्राजील की बिकिनी मॉडल नतालिया की स्टॉकिंग्स और सस्पेंडर्स पहने फोटो लाइक की थी। मॉडल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था कि पोप ने उनकी फोटो लाइक की है, जिसका मतलब है कि उन्हें स्वर्ग में जगह…