वॉशिंगटन। ट्विटर और फेसबुक के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को गुगल ने भी आंख दिया है। Google ने डोनल्ड ट्रंप के You Tube चैनल पर अपलोड किए गये उनके नये वीडियो को हटा दिया है। इसके साथ ही गुगल ने ट्रंप के यू ट्यूब चैनल को एक हफ्ते के लिए बैन भी कर दिया है। You Tube ने अपने बयान में कहा है, यू ट्यूब हिंसा भड़काने या लोगों को उकसाने वाले कंटेट को लेकर संवेदनशील है। और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का नया वीडियो यू ट्यूब की नीतियों…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
दंगे के डर से अमेरिका की राजधानी में पसरा सन्नाटा, सड़कें खाली, ट्रंप ने समर्थकों को उकसाने के आरोपों को नकारा
वाशिंगटन। 6 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हुए दंगे का खौफ राजधानी के लोगों में इस कदर है, कि राजधानी की सड़कें बाइडेन के शपथ ग्रहण से एक हफ्ते पहले पूरी तरह से खाली हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा लग रहा है, मानो वाशिंगटन में लॉकडाउन लगा है। लोगों में डर है, कि बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप के समर्थक फिर से हिंसा कर सकते हैं। वहीं, FBI ने भी चेतावनी जारी की है, कि 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण से…
लैविस लाइफ जीने वाले मुस्लिम गुरू अदनान की थी हजार गर्लफ्रेंड, कोर्ट ने सुनाई 1075 साल की सजा, घर से मिली 69000 गर्भनिरोधक दवाईयां
इस्तांबुल। तुर्की की एक अदालत ने विवादास्पद मुस्लिम उपदेशक अदनान अख्तर को जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अख्तर को नाबालिगों के साथ यौन शोषण का आरोप, सेना की जासूसी, ब्लैकमेलिंग, जैसे मामले में दोषी पाते हुए कुल 1,075 साल की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अदनान अख्तर एक निजी TV चैनल पर अपनी धार्मिक शिक्षाओं की वजह से काफी पॉप्युलर हुआ। वह महिलाओं के बीच बैठकर विलासी जीवन जी रहा था। वह उन्हें बिल्ली के बच्चे कहता है और उनके साथ अश्लील व्यवहार करता है। https://twitter.com/vivekbajpai84/status/1348964982747136007?s=20…
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति Joe Biden ने ली Covid Vaccine की दूसरी डोज, बोले- अब आपकी बारी
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। बाइडेन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए वैक्सीन लेने की जानकारी दी है। वैक्सीन लगवाने के बाद बाइडेन ने इसे सुरक्षित और बिना दर्द की बताया और अमेरिकी लोगों से इसे लगवाने की अपील की। बाइडेन ने लिखा दोस्तों, मैंने अभी कोविड-19 वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज ली है और ठीक पहली डोज की तरह ही ये डोज भी सुरक्षित, जल्दी और दर्द रहित थी। बाइडेन ने आगे लिखा कि मैं सभी से…
कैपिटल बिल्डिंग में हिंसक हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, बुधवार को होगा मतदान
वाशिंगटन। कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर पिछले सप्ताह हुए हिंसक हमले के मद्देनजर अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर डेमोक्रेटिक नेताओं के नियंत्रण वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में बुधवार को मतदान होगा। सांसदों जैमी रस्किन, डेविड सिसिलिने और टेड लियू ने महाभियोग का प्रस्ताव तैयार किया है जिसे प्रतिनिधि सभा के 211 सदस्यों ने सह-प्रायोजित किया। इसे सोमवार को पेश किया गया था। सदन में बहुमत के नेता स्टेनी होयर ने सोमवार को अपने पार्टी सहकर्मियों के साथ कान्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि महाभियोग…
पाकिस्तान को छोड़ सभी पड़ोसी देशों को देगा भारत कोरोना वैक्सीन, Vaccine हब के रूप में उभर रहा भारत
नई दिल्ली। दुनियाभर में 60 फीसद से अधिक वैक्सीन का निर्माण व आर्पूित करने वाला अपना देश अब कोरोना वैक्सीन हब के रूप में उभर रहा है। पड़ोसियों के साथ जापान, दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया जैसे देश कोरोना वैक्सीन के लिए भारत की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं… कई देश सरकार के स्तर पर बातचीत कर रहे हैं, जबकि कई ने सीधे वैक्सीन निर्माताओं को ऑर्डर दिया है। मध्यम व कम आय वाले देशों के लिए गावीकोवैक्स एलायंस भी एक विकल्प है। इस गठबंधन में शामिल वैक्सीन निर्माता…
कैपिटल हाउस में उत्पात के बाद, अब ट्रंप समर्थकों ने दी उपराष्ट्रपति को उड़ाने की धमकी, अमेरिका में 20 जनवरी को क्या होने वाला है?, पूरी दुनिया सकते में
वाशिंगटन। ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ ये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने नारा दिया था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है, कि ट्रंप के समर्थकों ने इसे एक वार क्राइम के तौर पर ले लिया है। चुनाव में हार के बावजूद जिस तरह से ट्रंप ने धांधली का आरोप लगाकर हार मानने से इनकार किया है, और 6 जनवरी को कैपिटल हाउस में ट्रंप के समर्थकों ने जिस तरह से दंगा किया है, और 20 जनवरी को जो बाइडेन के शपथ ग्रहण के दिन ट्रंप के समर्थकों ने जो उत्पात…
इमरान खान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- घाटी में 370 की बहाली तक भारत से बातचीत नहीं
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत से कोई भी बातचीत संभव नहीं है। इस्लामाबाद में डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान भारत के साथ वार्ता की संभावनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल पर खान ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर का स्वायत्त दर्जा बहाल होने तक भारत के साथ बातचीत संभव नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘भारत को छोड़कर हमारा किसी के साथ भी शत्रुतापूर्ण संबंध नहीं है। पाकिस्तान को अस्थिर…
US कैपिटॉल बिल्डिंग हिंसा के बाद, भारतवंशी महिला विजया गड्डे जिन्होंने लिया था ट्रंप के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड को करने का फैसला
वॉशिंगटन। कैपिटॉल बिल्डिंग में अपने समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप का निजी ट्विटर अकाउंड स्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ट्रंप पर इस कार्रवाई के पीछे एक भारतवंशी महिला का ही निर्णय है। उनका नाम विजया गड्डे है। विजया गड्डे ट्विटर में लीगल और पॉलिसी मेकिंग टीम की प्रमुख हैं। 45 वर्षीय प्रवासी भारतीय विजया गड्डे ने ट्रंप के पर्सनल ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला लिया। ट्विटर ने शुक्रवार को ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया था। भविष्य में हिंसा के…
कंगाल पाकिस्तान में पॉवरकट तो गृहमंत्री शेख रशीद को नजर आई भारत की साजिश
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में शनिवार देर रात बड़े पॉवर कट के चलते कई बड़े शहर अंधेरे में डूब गए। राजधानी इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर जैसे कई शहर पूरी रात अंधेरे में रहे। भले ही ऊर्जा मंत्रालय ने तकनीकी खराबी की बात कह दी हो लेकिन पाकिस्तान में कुछ भी हो तो उसको भारत जरूर नजर आने लगता है। इमरान सरकार के गृहमंत्री ने तो इसमें भारत की साजिश बता डाली है। इमरान सरकार में गृहमंत्री शेख रशीद का तो लगता है राजनीतिक जीवन ही भारत विरोध पर चलता…
