देखिए, कांग्रेस ने कैसे देश 400 से अधिक के स्थानों पर लिख दिया नेहरू-गांधी परिवार का नाम

न्यूज़ डेस्क। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की आज देश के सिर्फ चार राज्यों राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सरकार है। यानी देश की 125 करोड़ आबादी की तुलना में देखें तो कांग्रेस शासित प्रदेश की आबादी 10 करोड़ भी नहीं है। ऐसा भी कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी महज देश की 7 से 8 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक आपको यह जानकर हैरानी होगी की देश में 400 से अधिक सरकारी योजनाओं, शिक्षण संस्थाओं, खेल पुरस्कारों, हवाईअड्डों, बंदरगाहों,…

जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक पहल, सेना, पुलिस और CRPF के शहीद जवानों के नाम पर होगा स्कूलों का नाम

न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद प्रदेश में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां 5 अगस्त, 2019 से पहले स्कूल आतंकियों के निशाने पर थे, अब उन्हीं स्कूलों को नई पहचान देने के लिए ऐतिहासिक पहल की गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के स्कूलों का नाम अब सेना, CRPF और पुलिस के शहीद जवानों के नाम पर किया जाएगा। जम्मू संभागीय आयुक्त के कार्यालय से जम्मू, कठुआ, डोडा, पुंछ, रामबन, सांबा, किश्तवाड़,…

अब तालिबान के निशाने पर गुरुद्वारा, हटाया निशान साहिब, भारत सरकार ने की कड़ी आलोचना

नई दिल्ली। तालिबान ने पख्तिया सूबे में चमकानी इलाके के गुरुद्वारा थाला साहिब की छत से सिखों का पवित्र झंडा निशान साहिब उतार दिया है। सिखों की मान्यता के अनुसार इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे पर श्री गुरुनानक भी गए थे। भारत सरकार की ओर से इस घटना पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है। समाचार एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि हमने अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत के चमकानी में गुरुद्वारा थला साहिब की छत से सिख धार्मिक ध्वज निशान…

CM योगी को नहीं फहराने देंगे झंडा, सहारनपुर-रामपुर को कराएँगे आजाद: खालिस्तानी आतंकी ने दी धमकी

लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी देने के बाद अब शुक्रवार (06 अगस्त 2021) को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। SFJ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि उसी दिन थर्मल पावर प्लांट भी बंद कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर +6478079192 से यूपी पुलिस के पास फोन आया, जो एक रिकॉर्डेड…

बच्चे को अपनी मां के सरनेम के इस्तेमाल का अधिकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पिता से पूछा- क्या इससे आपको कोई दिक्कत है?

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोई पिता अपनी बेटी के लिए शर्तें नहीं थोप सकता है और हर बच्चे को अपनी मां के सरनेम का इस्तेमाल करने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में व्यक्ति ने प्राधिकारों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि दस्तावेजों में उनका नाम उनकी बेटी के सरनेम के रूप में दर्शाया जाए, न कि उनकी मां के नाम के रूप में। हालांकि, जस्टिस रेखा पल्ली…

Sawan Shivratri 2021: इस दिन मनाई जाएगी सावन माह की शिवरात्रि, जानें समय और पूजन विधि

धर्म डेस्क। हिन्दु पञ्चाङ्ग में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि या मास शिवरात्रि के रूप में पूजा जाता है। भगवान शिव के अनन्य भक्त प्रत्येक मासिक शिवरात्रि को व्रत रखते हैं व श्रद्धापूर्वक शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं। एक वर्ष में मुख्यतः बारह मासिक शिवरात्रि आती हैं। श्रावण माह में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहते हैं। वैसे तो श्रावण का पूरा महीना ही भगवान शिव को समर्पित है व उनकी पूजा करने के लिए शुभ है। अतः श्रावण महीने में आने वाली…

‘धर्म में मेरा भरोसा, कर्म के अनुसार चाहता हूँ परिणाम’, कोरोना से लेकर जनसंख्या नियंत्रण तक, पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने स्पष्ट विचारों और सीधी बात के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार विभिन्न मंचों से अपनी बात जनता के सामने रखी। इसी क्रम में द हिन्दू को दिए गए साक्षात्कार में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्म, देश-प्रदेश की राजनीति, राज्य में कानून व्यवस्था, Covid-19 और कई अन्य मुद्दों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन और जनसंख्या नियंत्रण पर भी अपने विचार रखे। पत्रकारों ने सीएम आदित्यनाथ से नोएडा और बिजनौर के विषय में प्रश्न किया जिसके बारे…

उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार जल को बनायेगी आजीविका का साधन, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में जल को लोगों की आजीविका से जोड़ने जा रही है। इसके तहत अब हर घर नल योजना के जरिये ग्रामीण इलाकों में रोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन के लिए प्रदेश भर में 30 हजार से ज्यादा संविदा सहायक भर्ती किये जायेंगे। सरकार द्वारा खींचे गये खाके के अनुसार योजना के तहत शुद्ध एवं स्वच्छ जलापूर्ति के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। यह प्लांट निजी कंपनियों द्वारा निर्मित किये जायेंगे। योजना के मेंटीनेंस का जिम्मा…

मध्य प्रदेश : बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने गए गृह मंत्री खुद फंसे, एयरफोर्स ने हेलीकॉप्‍टर से किया लिफ्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कल बुधवार को उस वक्‍त बाढ़ में फंस गए, जब वह अपने गृह जिले दतिया में बाढ़ प्रभावित इलाके के एक गांव में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम के साथ एक नाव से पहुंचे थे, लेकिन बोट में अचानक तकनीकी खराबी आने से वह वहीं फंस गए। इसके बाद एयरफोर्स से मदद मांगी गई, जिस पर वायुसेना ने एक हेलिकॉप्‍टर भेजा, तब कहीं जाकर बाढ़ में फंसे गृह मंत्री को निकाला (airlift) गया। सबसे खास बात ये…

नपुंसकता के झूठे आरोप क्रूरता के समान और तलाक का आधार, SC ने HC का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली। तलाक के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पति के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता के समान है और उस आधार पर तलाक दिया जा सकता है। इस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। ज्ञात हो कि महिला ने सुप्रीम कोर्ट से पति पर आरोप लगाने के बाद हुए तलाक के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति…