न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना की दूसरी लहर में लगातार कमी आ रही है। रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामले में कमी आने और अनलॉक की शुरुआत के बाद से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शिमला, मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन की कई तस्वीरें सामने आने पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि सैलानियों के मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर…
श्रेणी: बड़ी खबर
देश में एक समान नागरिक संहिता की जरूरत, केंद्र ले जरूरी एक्शन : दिल्ली हाई कोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने देश में एक समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लेकर बड़ी बात कही है। कोर्ट ने कहा कि देश में एक ऐसी संहिता की जरूरत है जो ‘सभी के लिए समान’ हो। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार ने इस मामले में जरूरी कदम उठाने को कहा है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आधुनिक भारतीय समाज धर्म, समुदाय और जाति की ‘पारंपरिक बाधाओं’ को दूर करते हुए धीरे-धीरे “एकजातीय” होता जा रहा है। इस बदलते हुए स्वरूप को देखते हुए देश…
हिमाचल: मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना और 8 दिनों की जेल भी !
शिमला । हिमाचल प्रदेश में कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद राज्य में लाखों पर्यटक घूमने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण ना बढ़ जाए मनाली प्रशासन जगह-जगह लोगों को कोविड के प्रति जागरूक कर रहा है और कई जगहों पर होर्डिंग के द्वारा भी जागरूकता फैलाई जा रही है। कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पर्यटकों के लिए कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया है। जो मास्क नहीं पहनेगा उसे 5,000 रुपए का जुर्माना देना होगा और 8 दिनों की जेल भी हो सकती है।…
राशन चोरी कर खुले बाजार में बेचते पकड़े गए आप कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर हो रही है केजरीवाल सरकार की थू-थू
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आप आदमी पार्टी के कार्यकर्तागरीबों के लिए मिले राशन को चुरा कर खुले बाजार में बेच रहे हैं। इसके लेकर बीजेपी ने 7 जुलाई को आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी इसको लेकर ट्वीट किया कि गरीबों का राशन चोरी करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रंगे हाथों पकड़े गए। आधा राशन बेच दिया और पकड़े जाने पर आधा राशन वापस स्कूल में पहुंचाया। गरीबों का राशन चोरी…
महाराष्ट्र: वादाखिलाफी और अपमान से दुखी महाराष्ट्र के 281 डॉक्टरों ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मांगी खुदकुशी की अनुमति
न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। ऐसी स्थिति में लोगों की जान बचाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी यहां के डॉक्टरों पर है। लेकिन यहां के आयुर्वेदिक डॉक्टर दोहरी मार झेलने को मजबूर है। एक तरफ डॉक्टरों को जहां संवेदनशील इलाकों में जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है, वहीं राज्य सरकार की वादाखिलाफी और अपमान का भी सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान 281 आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर खुदखुशी करने की अनुमाति मांगी…
राजस्थान: मुस्लिमों ने की दलित युवक की मॉब लिंचिंग, लेकिन राहुल, प्रियंका,ओवैसी से लेकर दलित नेताओं और सेक्युलर गैंग में इतना सन्नाटा क्यों है ?
न्यूज़ डेस्क। जिस तरह मुस्लिम धर्म के ठेकेदारों और सेक्युलर गैंग ने मॉब लिंचिंग शब्द को लेकर प्रोपेगैंडा किया उससे लगता है कि इसका सबसे अधिक पीड़ित वहीं है। इसको लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश हुई। लेकिन अब तक हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर गौर किया जाए तो इसके हैराने करने वाले मामले सामने आते हैं। मुस्मिल समुदाय ने कई ऐसी घटानों को अंजाम दिया, लेकिन मॉब लिंचिग पर हंगाम करने वालों ने चुप्पी साध ली। जैसा कि राजस्थान में दिल दहला…
दर्दनाक: कोरोना ने छीन ली नौकरी, दो ग्रेजुएट भाई बैलों की जगह खुद जोत रहे हैं खेत
हैदराबाद। कोरोना कई परिवारों के लिए काल बना तो लाखों लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे ही एक तेलंगाना के लाचार परिवार की तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर किसी का दिल पसीज जाएगा। महामारी के चलाते इस परिवार के दो जवान बेटों की नौकरी चली गई, जीवन-यापन के लिए एक टुकड़ा खेत का था जिस पर वो फसल उगाकर कुछ दिन गुजारा कर सकते थे लेकिन एक दुर्घटना में उनके दोनों बैल की मौत हो गई। तेलंगाना के इस परिवार के पास बैल खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।…
बिना मास्क के घूम रहे लोगों को डंडा दिखाने वाले नन्हें कोरोना योद्धा को धर्मशाला पुलिस ने किया सम्मानित, लोग भी बरसा रहे प्यार
धर्मशाला। हाथ में डंडा लेकर धर्मशाला में आते-जाते लोगों को मास्क पहनने को बोलने वाला छोटा कोरोना योद्धा आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। भीड़-भाड़ वाली धर्मशाला की गली में लोगों को मास्क पहनने के लिए कहने वाले नन्हे ‘कोरोना योद्धा’ को न सिर्फ पुलिस ने सम्मानित किया है, बल्कि उसके ऊपर लोग अब प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चा सैलानियों को डंडा दिखाते हुए कह रहा है- मास्क कहां है? मास्क पहनो। मास्क कहां है…जैसे…
कोरोना में जान गंवाने वालों की राख से जापानी तकनीक के जरिये भोपाल में बनेगा पार्क
भोपाल। कोरेाना संक्रमण की दूसरी लहर में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जान गंवाने वालों की याद जिंदा रहेगी, क्योंकि भदभदा विश्रामघाट में मृतकों की अस्थियों और राख से यहां पार्क बनाया जाएगा। इस विश्रामघाट में सैकड़ों लोगों की अस्थियां और राख जमा है, जिसे नदियों में भी प्रवाहित करना संभव नहीं है। कोरोना महामारी के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों से मरीज राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने आए, इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों की मौत भी हुई। कोरोना को लेकर तय की गई गाइड लाइन…
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, छह आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग जगह पर हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के जोदार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के पुचल…
