UP Minister Portfolio : यूपी में हुआ मंत्रिमंडल का बंटवारा, CM योगी ने अपने पास रखा गृह विभाग, जानें- किसको क्या मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। योगी आदित्यनाथ के अलावा शपथ समारोह में 52 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब उन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को अपने पास ही रखा है। इसके अलावा नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन और राजस्व सहित कुल 34 विभाग भी रहेंगे।…

अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी, रक्षाबंधन तक चलेगी

जम्मू । कोरोना महामारी के कारण दो साल तक निलंबित रही अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होगी। राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होगी और परंपरा के अनुसार 43 दिन बाद रक्षाबंधन के दिन इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि कोविड के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रा का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा कोरोना महामारी की वजह से निलंबित कर दी गयी थी जबकि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए को…

योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी : बुलडोजर बाबा का खौफ, 15 दिन में 50 अपराधियों का सरेंडर; अपराध छोड़ने की खाई कसम

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार की सत्ता में एक बार फिर से वापसी होने के बाद सूबे का माहौल बदला हुआ है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को बंपर जीत मिलने के बाद से अब तक 50 अपराधी सरेंडर कर चुके हैं। इन अपराधियों को डर था कि उनका एनकाउंटर हो सकता है या फिर बुलडोजर से घर ढहाया जा सकता है। यही नहीं कई अपराधियों ने तो गले में कार्ड लटका रखा था, जिसमें लिखा था कि मैं सरेंडर कर रहा हूं। कृपया गोली न चलाएं। राज्य…

पति की जबरदस्ती भी है बलात्कार, मैरिटल रेप पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

बंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अपनी पत्नी से बलात्कार के आरोपी पति के खिलाफ आरोप तय करने को बरकरार रखा है। अदालत ने कहा, बलात्कार बलात्कार होता है, चाहे वह किसी पुरुष द्वारा किसी महिला पर किया गया हो या किसी पति द्वारा अपनी पत्नी पर। बुधवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट की बेंच ने आरोपी पति पर पत्नी से बलात्कार के आरोप को बरकरार रखा। मामले में टिप्पणी करते हुए बेंच ने कहा, “एक पुरुष जो किसी महिला का यौन…

छत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिक 24 मार्च को नई दिल्ली में होंगे सम्मानित, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे सम्मान

रायपुर। प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अपनी जिंदगी बदलने वाले प्रदेश के छह मनरेगा श्रमिकों को 24 मार्च को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले परिवारों के ये श्रमिक कौशल उन्नयन के बाद अब खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में…

SC से बनी कमेटी की रिपोर्ट हुई सार्वजनिक, 85.7 प्रतिशत किसान चाहते थे फॉर्म लॉ लागू हो

नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के करीब चार महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट इन दिनों खासा चर्चा में है। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लगभग 85.7 प्रतिशत किसान संगठन कृषि कानून के समर्थन में थे। रिपोर्ट में सामने आया है कि 73 में से 61 किसान ने कानूनों का समर्थन किया। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘‘इन कानूनों को निरस्त करना या लंबे समय तक निलंबन उन खामोश बहुमत के खिलाफ अनुचित होगा जो…

पद्मश्री अवार्ड लेने पहुंचे योगगुरु स्वामी शिवानंद का यह वीडियो हो रहा है वायरल, आप भी करेंगे गर्व

नई दिल्ली। वाराणसी के 126 वर्षीय स्वामी शिवानंद को भारतीय जीवन पद्धति और योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार, 21 मार्च को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। स्वामी शिवानंद जब पुरस्कार लेने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दंडवत प्रणाम किया। स्वामी शिवानंद का ये भाव देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी कुर्सी से उठकर उनके सम्मान में झुक गए और उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद स्वामी शिवानंद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी दंडवत प्रणाम किया। राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें…

हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट

बेंगलुरु। कर्नाटक हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जज को हत्या की धमकी मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खबर है कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। 15 मार्च को उच्च न्यायालय ने शैक्षिणिक संस्थानों में वर्दी को लेकर राज्य सरकार के आदेश को बरकरार रखा था। फिलहाल, मामले में याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में एड्वोकेट उमापति ने शनिवार को कर्नाटक…

बंगाल में BJP सांसद के काफिले पर बम से हमला, ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहे थे घर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हरिंघाटा कस्बे में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के वाहन पर कथित तौर पर बम फेंका गया। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहे थे, तभी उनपर हमला हुआ। बम कथित तौर पर कार के पीछे फटा, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, वाहन को मामूली क्षति की सूचना मिली है। सांसद जगन्नाथ सरकार ने बताया कि, “मैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहा था। वापस लौटते समय मेरी कार पर बम फेंका गया, लेकिन हम बाल-बाल बच…

ढाका में ISKCON मंदिर पर हमला 200 से ज्यादा लोगों ने की लूटपाट

ढाका। आज होली है और रंगों के त्यौहार भी है लेकिन एक दुख भरी खबर बांग्लादेश से सामने आ रही है। ढाका में इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ है। 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने मंदिर में लूटपाट की है। एन आई के हवाले से खबर दी गई है। इस हमले में मंदिर के 3 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ अचानक मंदिर पर हमला करने के लिए पहुंचती है। फिर लोगों से मारपीट की जाती है और लूटपाट को अंजाम दिया…