ढाका में ISKCON मंदिर पर हमला 200 से ज्यादा लोगों ने की लूटपाट

0
Dhaka-ISKCON

ढाका। आज होली है और रंगों के त्यौहार भी है लेकिन एक दुख भरी खबर बांग्लादेश से सामने आ रही है। ढाका में इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ है। 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने मंदिर में लूटपाट की है। एन आई के हवाले से खबर दी गई है। इस हमले में मंदिर के 3 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ अचानक मंदिर पर हमला करने के लिए पहुंचती है। फिर लोगों से मारपीट की जाती है और लूटपाट को अंजाम दिया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर पर हमला हाजी सैफुल्लाह की अगुवाई में किया गया है।

इससे पहले भी बांग्लादेश में मंदिरों को निशाना बनाया जाता रहा है। अक्टूबर महीने में मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में झूठी अफवाह की आड़ लेकर बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों और हिंदुओं के घरों पर जैसे भीषण हमले किए गए थे। पहले दिन से ये अफवाह फैलाई गई कि हिन्दुओं ने कुरान का अपमान किया। बिना सबूतों के और बिना सोचे-समझे बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा तक शुरू हो गई। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने दुकाने लूटी गई मंदिरों और घरों को निशाना बनाया था।

https://twitter.com/VoiceOfHindu71/status/1504480904814620680?s=20&t=MmIukyW9aiNqmNjiI8mEgQ

ह्यूमन राइट ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार 2007 से 2019 के बीच अल्पसंख्य समुदाय से जुड़े 1500 लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आई। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ और हथियारबंद हमलों के सामने आए। ज्यादातर शिकार बनने वाले हिन्दू समुदाय से जुड़े लोग ही थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.