रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर साल छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की राज्य स्तरीय स्पर्धाओं के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने टॉस कर…
श्रेणी: बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को आज नई दिल्ली में नवाचार के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर के जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने यह अवार्ड ग्रहण किया। बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड प्रदान किया गया। बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ…
Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ सिर्फ 3 दिन में किया 3500 करोड़, लेकिन भारत से कितनी हुई कमाई?
मनोरंजन डेक्स। जेम्स कैमेरन के निर्देशन में बनी फिल्म AVATAR: THE WAY OF WATER ने दिसंबर में दिवाली सा माहौल पैदा कर दिया है। फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 3500 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन करके साबित कर दिया है कि अगर फिल्म अच्छी हो तो उसकी रिलीज डेट मैटर नहीं करती। फिल्म के भारतीय बिजनेस की बात करें तो सिर्फ तीन दिनों में फिल्म 160 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म को मेगा लेवल पर प्रमोट किया जा रहा था और माना जा रहा…
एक साल में ही असंतोष फिर दिल्ली कूच कर रहे किसान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या है मांग
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर देश के कई हिस्सों से किसानों का जमावड़ा हो रहा है। रामलीला मैदान में किसान गर्जना विरोध मार्च का आयोजन किया गया है। विरोध मार्च को लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठन भारतीय किसान संघ की ओर से रैली का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित किसान गर्जन रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी…
पठान फिल्म के विरोध में इंदौर में शाहरुख खान का पुतला फूंका गया, प्रदर्शनकारियों ने की बैन की मांग
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आगामी बॉलीवुड फिल्म पठान और उसके गीत बेशरम रंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राज्य के मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा “आपत्तिजनक दृश्यों” और भगवा वेशभूषा के उपयोग पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के घंटों बाद विरोध प्रदर्शन हुआ। जानकारी के अनुसार वीर शिवाजी समूह के कार्यकर्ता एक चौराहे पर एकत्र हुए और अभिनेता दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के पुतले जलाए। उन्होंने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, जो अगले साल जनवरी में स्क्रीन पर आने वाली…
जहरीली शराब पीने से हुई 39 मौतों के बाद नीतीश बोले, ‘जो पीएगा, वह मरेगा ही’
न्यूज़ डेक्स। छपरा में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में हुई मौतों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान आया है। सीएम नीतीश ने कहा कि अगर शराब पिओगे तो मरोगे ही। हमने शराबबंदी लागू कर रखी है। इसके बावजूद लोग शराब पी रहे हैं। शराब बुरी चीज है। जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही, ये उदाहरण सामने है। सीएम नीतीश ने कहा कि जहरीली शराब बनाने वाले धंधेबाजों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि छपरा में जहरीली शराब से दो दिन के…
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज पहुंची जिनेवा तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ कॉन्फ्रेंस में दंतेवाड़ा की झलक
दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वहां 6 दिसम्बर और 7 दिसम्बर को ‘ह्यूमन रिसोर्स फॉर हेल्थ ( Human Resource for Health) विषय पर आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन ( International Conference) में भारत के स्टॉल ( Indian Corner) पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया था। छत्तीसगढ़ में दूरस्थ अंचलों में किस तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, इसे वहां दर्शाया गया था। कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य संगठन…
Twitter ब्लू टिक के लिए हर महीने देने होंगे 660 रुपये, कई नए फीचर्स की भी एंट्री
नई दिल्ली। ट्विटर (Twittter) पर वेरिफाइड अकाउंट (Bluetick) के लिए यूजर्स को हर महीने सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। पहले यह 20 डॉलर प्रति माह किया जाना था, लेकिन यूजर्स ने इसका विरोध किया और इसे काफी महंगा बताया। इसके बाद कंपनी के नए मालिक Elon Musk ने मंथली चार्ज को 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) करने का फैसला किया है। मस्क ने इस बारे में ट्वीट भी किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि ब्लू टिक के लिए ट्विटर का मौजूदा सिस्टम बकवास है। ट्विटर ब्लू टिक के मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज…
जज का काम लोगों को खुश करना नहीं- हिजाब बैन में फैसला सुनाने वाले जस्टिस हेमंत गुप्ता बोले
नई दिल्ली। हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जस्टिस हेमंत गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट को अलविदा कह दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जज का काम लोगों को खुश करने का नहीं, बल्कि कानून के आधार पर मामलों का फैसला करने होता है। कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध मामले में शीर्ष न्यायालय के दो जजों की बेंच की राय अलग-अलग थी। जस्टिस गुप्ता ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटान…
न्यायधानी बिलासपुर को एक और नई विमान सेवा की मिली सौगात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ गई। न्यायधानी बिलासपुर को बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नई विमान सेवा के रूप में एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया नई दिल्ली से हरी झण्डी दिखाकर फ्लाईट को बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभांटा बिलासपुर से रवाना किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा के शुभारंभ…
