Road Safety World Series Final: इंडिया लीजेंड्स दोबारा बने चैंपियन, फाइनल में लंकाई दिग्गजों को 33 रन से हराया

खेल डेक्स। इंडिया लीजेंड्स (India Legends) ने एक बार फिर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का टाइटल अपने नाम कर लिया। शनिवार रात को हुए फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स (Sri Lnaka Legends) को 33 रन से शिकस्त दी। यहां इंडिया लीजेंड्स के लिए नमन ओझा (Naman Ojha) ने ताबड़तोड़ शतक लगाया। वह ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ भी रहे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सीजन के खिताब पर भी इंडिया लीजेंड्स ने कब्जा जमाया था। इस बार दूसरे सीजन में यह टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने…

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम …..स्वच्छता में पाटन ईस्ट जोन में पहले और देश में दूसरे स्थान पर

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने देशभर में परचम लहराया है। छोटे शहरों की कैटेगरी में दुर्ग जिले के पाटन ने ईस्ट जोन में पहला और देश में दूसरा स्थान पाया है। वहीं स्वच्छ शहरों में अंबिकापुर ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट की श्रेणी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा । दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता में बाजी मारी है। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने आवासन…

योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की शुरुआत प्रशासनिक स्तर को और बेहतर कैसे बनाया जाए इस बात की नसीहत देते हुए की। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का दायित्व है कि बुनियादी सुविधाओं को प्रत्येक नागरिक को मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि आत्म संतुष्टि के लिए यह आवश्यक है कि सभी अधिकारी अपने कार्य को शत प्रतिशत दक्षता के साथ करें और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाए। उन्होंने मिली शिकायतों से उपस्थित…

आप मूर्ख नहीं बना सकते, पाकिस्तान को फंड देने पर एस. जयशंकर ने लगाई अमेरिका की क्लास

वाशिंगटन। अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को 450 मिलियन डॉलर की मदद एफ-16 फाइटर जेट्स के रखरखाव के नाम पर दिए जाने की भारत ने तीखी आलोचना की है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे अमेरिका के हितों को कोई फायदा नहीं होगा। यही नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मीटिंग से पहले जयशंकर ने कहा कि इस फैसले से कोई बेवकूफ नहीं बनेगा। भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका…

ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी कारोबारी गतिविधियां हटायें – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने आगरा विकास प्राधिकरण को ताजमहल की चारदीवारी/परिधीय दीवार से 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को हटाने का निर्देश दिया है। न्याय मित्र के रूप में अदालत की सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए.डी.एन. राव ने न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया कि ताजमहल के पास सभी व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए निर्देश जारी किए जाने चाहिए। मकबरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है। शीर्ष अदालत को सूचित किया गया…

तारीख पर तारीख नहीं, ओडिशा हाई कोर्ट के जज ने एक दिन में 32 मामलों में सुनाया फैसला

भुनेश्वर। देश भर के हाई कोर्ट्स में बड़ी संख्या में केस लंबित हैं। इस बीच ओडिशा उच्च न्यायालय के सीनियर जज ने एक दिन में 32 मामलों में फैलाया सुनाया है। अधिकारियों ने बताया कि जस्टिस देवव्रत दास की अध्यक्षता वाली सिंगल बेंच ने ये फैसले सुनाए। एकल न्यायाधीश की पीठ ने सोमवार को 32 मामलों में फैसला सुनाया, इनमें से ज्यादातर राज्य में अपीलीय सिविल अदालतों के आदेश को चुनौती देने वाली दूसरी अपील हैं। 32 में से 31 मामले दूसरी अपील से जुड़े हैं, जिनमें से कई 1988-1990…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देवी दुर्गा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि नवरात्रि में शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ की जाती है। देवी दुर्गा को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने…

छत्तीसगढ़ी भाषा में है हमारी पीढ़ियों का ज्ञान, अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी भी फर्राटे से बोलें तब बनेगी बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। हमको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, यह आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन अच्छा इंसान बने रहने के लिए अपनी जड़ों से जुड़ना भी बहुत जरूरी है और इसके लिए हमें स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है। हमारी स्थानीय भाषा हमें अपने परिवेश की समझ दिलाती है परंपरा से आया ज्ञान सिखाती हैं। अन्यथा इतनी सारी पीढ़ियों का जो ज्ञान छत्तीसगढ़ी भाषा में है ,उसे भूल जाएंगे, छत्तीसगढ़ी नहीं समझ पाएंगे तो कितना बड़ा नुकसान हो जाएगा।इसलिए स्कूलों में खूब अंग्रेजी पढ़ाएं लेकिन छत्तीसगढ़ी की उपेक्षा नहीं…

देवारी तिहार पर किसानों को मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रू-ब-रू होकर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट…

दिल्ली में इस बार भी दिवाली पर पटाखे बैन, केजरीवाल सरकार ने लगाया 1 जनवरी 2023 तक प्रतिबंध

नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार भी दिवाली आतिशबाजी से मुक्त होगी। दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक को 1 जनवरी 2023 तक बढ़ा दिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लेकर कहा है कि प्रदूषण के खतरे की वजह से बैन को जारी…