छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग को छत्तीसगढ़ के ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ को देश की प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड प्रदान किया गया है। विभाग को यह अवार्ड देश के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के साथ प्रतियोगिता करते हुए कई चरणों की प्रस्तुतिकरण, वोटिंग एवं उपलब्धियों के कारण प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न…

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में भर्ती का सिलसिला लगातार जारी, अधिकारी के 366 पदों के लिए विज्ञापन जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा…

वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाएगा, ताकि ये पार्क आर्थिक गतिविधियों के सक्रिय केन्द्र के रूप में विकसित हो सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में गौठानों में बनाए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में गोबर पेंट निर्माण की कम से कम एक इकाई की स्थापना की दिशा में तेजी…

महिला सम्मेलन पर विशेष: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के नये आयाम

महिलाओं को सशक्त बनाना है तो स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अधिकार और आगे बढ़ने के सुरक्षित अवसर देने होंगे। उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए नये रास्ते बनाना भी जरूरी हैे। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनकी सृजन क्षमता को स्थानीय संसाधनों के साथ जोड़ा गया है। महिलाओं की व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ा यह दृष्टिकोण उनके…

सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार

रायपुर। सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित गर्भपात देखभाल पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम (National Consultation on Comprehensive Abortion Care) में राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की उपलब्धता तथा एमटीपी अधिनियम (Medical Termination of Pregnancy Act) के पालन की निगरानी के लिए ई-कल्याणी एप (e-Kalyani Application) तैयार किया गया है। सुरक्षित गर्भपात सेवाओं में इस नवाचार के लिए छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार प्राप्त…

छत्तीसगढ़ फसल बीमा के क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बेहतर एवं सफल क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस सम्मान के लिए कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश भर में अग्रणी राज्यों में शुमार है। भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा आज राजधानी रायपुर में आयोजित 9 वी राष्ट्रीय समीक्षात्मक…

IMD Alert : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, यूपी में ऑरेंज अलर्ट, राजस्थान के फतेहपुर में शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंचा पारा

न्यूज़ डेक्स। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड फिर से पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाएं चलने के कारण सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 16 से 19 जनवरी तक घने कोहरे व शीतलहर के आसार को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, अंबेडकरनगर, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, फरुर्खाबाद, कन्नौज,…

कास्मो एक्सपो 2023 : छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर लगायी गई है छायाचित्र प्रदर्शनी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं एवं विगत चार वर्षों की उपलब्धि पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी राजधानी रायपुर में चल रहे ‘कास्मो एक्सपो-2023 ट्रेड एंड बिल्ड फेयर‘ में लगाया गया है। विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कास्मोपालिटिन के द्वारा शुक्रवार को ‘कास्मो एक्सपो-2023 ट्रेड एंड बिल्ड फेयर‘ का भव्य शुभारंभ हुआ। 13 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 350 स्टॉल लगाए गए हैं। गौरतलब है कि कास्मो एक्सपो ट्रेड एंड बिल्ड…

छत्तीसगढ़ मिलेट राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और देशभर के मुख्यमंत्रियों को भेजी मिलेट हैंपर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाओं के साथ देशभर में मिलेट हैंपर भेजा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों, देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों, कलाकारों, साहित्यकारों, मीडिया, फिल्म जगत, राजनीतकि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्वों को मिलेट हैंपर भेजा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मकर संक्रांति पर मिलेट मिशन की सफलता की कामना की हैं। प्रधानमंत्री ने भी सराहा छत्तीसगढ़ में मिलेट्स मिशन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सराहना की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल…

मिलेट्स मिशन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, कोदो कुटकी रागी को पीडीएस में शामिल करने की मांग

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसे जन आंदोलन बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में ’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले अनाजों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिये जा रहे पोषण आहार तथा आश्रम-छात्रावासों के छात्रों को दिये जा रहे रियायती अनाज में 20 से 25 प्रतिशत मात्रा मिलेट फसलों की शामिल करने, केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को मिलेट फसलों…