नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले ने कहा है कि दाम्पत्य सुख की क्षति के मुआवजे में ही प्रेम और वात्सल्य की क्षति भी कवर होगी, इसके लिए अलग से मद बनाकर मुआवजा तय नहीं किया जा सकता। यह कहते हुए अदालत ने दाम्पत्य सुख की क्षति के साथ प्रेम और वात्सल्य खो जाने का मुआवजा देने के हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मुआवजा देने की एक समान प्रणाली होनी चाहिए। यह पहले ही तय किया जा चुका है कि सड़क दुर्घटना में…
श्रेणी: बड़ी खबर
उच्च न्यायालय ने अर्णब गोस्वामी के खिलाफ दायर दो प्राथमिकियों को किया निलंबित
मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को रिपब्लिक TV के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी के खिलाफ दायर दो प्राथमिकियों को निलंबित कर दिया। पालघर में पीट-पीटकर की गयी संतों की हत्या के मामले और लॉकडाउन के बीच बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर प्रवासी श्रमिकों की भीड़ जमा होने के संबंध में कथित उकसावे और भड़काऊ टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ ये प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी थीं। न्यायमूर्ति उज्जल भूयां और न्यायमूर्ति रियाज चागला की एक खंड पीठ ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि पहली नजर में गोस्वामी के खिलाफ…
पत्नी ने सिंदूर लगाने और चूड़ी पहनने से किया इनकार, पति की अपील पर HC ने दी तलाक की अनुमति
गुवाहाटी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय (HC) ने ‘सिंदूर’ लगाने और ‘चूड़ी’ पहनने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से तलाक लेने की अनुमति दे दी। अदालत ने इस आधार पर तलाक को मंजूरी दी कि एक हिंदू महिला द्वारा इन रीति-रिवाजों को मानने से इनकार करने का मतलब है कि वह शादी स्वीकार करने से इनकार कर रही है। पति की याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश अजय लाम्बा और न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया की एक खंड पीठ ने एक पारिवारिक अदालत के उस आदेश को खारिज कर…
उइगर मुसलमानों की आबादी रोकने के लिए चीन अपना रहा है ये अमानवीय तरीके
बीजिंग। चीन की सरकार देश में मुस्लिम आबादी पर अंकुश लगाने के अपने अभियान के तहत उइगर एवं अन्य अल्पसंख्यकों के बीच जन्म दर को घटाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठा रही है जबकि वह देश के हान बहुसंख्यकों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकारी आंकड़ों, राज्य के दस्तावेजों तथा निरोध केंद्र में पूर्व में रखे गए 30 लोगों, उनके परिवार के सदस्यों और निरोध केंद्र के पूर्व प्रबंधक के साक्षात्कारों पर आधारित एक पड़ताल के मुताबिक पहले कोई-कोई महिला जबरन गर्भनिरोध…
क्या RBI ने बैन किया Google का ये App? जाने क्या है पूरी सच्चाई
न्यूज़ डेस्क। गूगल को दुनियाभर के लोग इस्तेमाल करते हैं। साथ ही गूगल के ऐप्स और सॉफ्टवर्स भी हर कोई इस्तेमाल करता आ रहा है। ऐसे में Google App को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है की इस App को भारत में RBI ने बैन कर दिया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, हाल ह में Google Pay ने अपना बयान देते हुए एक ट्वीट जारी किया है जिसमें Google Pay का कहना है कि भारत में अधिकृत है और ये देश के किसी भी अन्य…
साइबर हमलों से सावधान, कंपनियों को सुरक्षा नीतियों को मजबूत करने की जरूरत : विशेषज्ञ पवन दुग्गल
नई दिल्ली। साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने एक वेबिनार में कहा कि कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दे रही हैं, लेकिन ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा नीतियों को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक वेबिनार में यह बात कही। वेबिनार का आयोजन कोविड-19 महामारी के दौरान साइबर हमलों से सावधान करने के लिए किया गया था। इंटरनेशनल कमीशन आन साइबर सिक्योरिटी लॉ के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ दुग्गल ने कहा कि जबकि कंपनियां अपने कर्मचारियों को…
उप्र बोर्ड टॉपरों के घर तक उनके नाम से बनेगी सड़क : उपमुख्यमंत्री मौर्या
लखनऊ । उप्र बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर के परीक्षा परिणाम जारी होने पर मेधावियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि बोर्ड टॉपरों के घर तक उनके ही नाम से सड़कें बनवाई जाएंगी। उन्होंने कहा, “सिर्फ यूपी बोर्ड ही नहीं सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड के इंटर तथा हाईस्कूल के टॉप-10 परीक्षार्थियों के घर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सामने लाने वाले स्कूलों तक भी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के जो भी 20 स्टूडेंट्स टॉपर्स…
Fair and lovely के बाद अब L’Oreal भी अपने प्रोडक्ट से हटाएगी ‘फेयर’ और ‘लाइटनिंग’ जैसे शब्द
नई दिल्ली। कृत्रिम सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली फ्रांस की कंपनी लोरियल ग्रुप ने शुक्रवार को कहा कि वह त्वचा के रखरखाव से संबंधित अपने उत्पादों से श्वेत, गोरे और हल्के जैसे शब्दों को हटायेगी। Unilever ने भी एक दिन पहले इसी तरह की घोषणा की थी और कहा था कि वह अपने लोकप्रिय ब्रांड ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द को हटायेगी। नस्लीय रुढ़ियों के खिलाफ उठती आवाजों के बीच त्वचा के गोरेपन से संबंधित सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां दबाव में हैं। यह ऐसे समय में महत्वपूर्ण हो जाता…
अनंतनाग में आतंकी हमला, CRPF जवान शहीद, एक बच्चे की भी गई जान
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने सु्रक्षा बलों के एक दल पर हमला किया जिसमें एक CRPF कर्मी शहीद हो गया। आतंकियों की गोलीबारी में एक बच्चे की भी मौत हो गई गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीरी जिले के बिजबेहरा इलाके में पदशाही बाग पुल के पास दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर सीआरपीएफ की 90 बटालियन के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक कर्मी…
केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए दिए 6,600 करोड़ रुपए
चेन्नई। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने तमिलनाडु को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये मेडिकल उपकरणों की खरीद मदद में अप्रैल से 6,600 करोड़ रुपये मुहैया किये हैं। सीतारमण ने एक डिजिटल रैली में भाजपा की तमिलनाडु इकाई के कार्यकर्ताओं से कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 14 जून तक राज्य को कुल 2,825 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई। Tmt. @nsitharaman addresses Jan Samvad Rally in Tamil Nadu through video conferencing. Shri @Murugan_TNBJP, President @BJP4TamilNadu is also…
