प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जून को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए आप भी भेजें अपने विचार एवं सुझाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने 28 जून को देशवासियों के साथ ‘मन की बात’ करेंगे। उन्होंने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। आप 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। फोन लाइन 24 जून तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही नमो एप या माईगॉव पर…

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सरपंच अजय पंडिता के परिवार को दी ₹20 लाख की अनुग्रह राशि, 14 जून को देशभर में प्रदर्शन की अपील

न्यूज़ डेस्क। हाल ही में दक्षिण कश्मीर में 8 जून को आतंकवादियों के हाथों मारे गए सरपंच अजय पंडिता भारती के परिवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार (11 जून, 2020) को 20 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की है। रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अजय पंडिता भारती के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की। उपराज्यपाल ने अजय पंडिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित किया और कहा कि उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद…

नई पहल : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में खुला Corona मॉल, जल्द ही हुआ लोकप्रिय

वाराणसी। कोरोना संकट में आपको मास्क, सैनिटाइजर, हैण्ड वॉश के लिए जगह-जगह भटकना पड़ता है, मगर PM नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक ऐसा मॉल खुला है। जहां पर कोरोना से बचने के सारे हथियार एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं। इससे लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में खुले इस अनोखे कोरोना मॉल में संक्रमण से बचाव के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सभी सामान उपलब्ध हैं। इसे लोग आपदा को अवसर में बदलने की शुरूआत मान रहे हैं।…

HDFC बैंक ने घटाई होम लोन की ब्याज दरें, नई दरें अब 7.5-8.5% के बीच होंगी, ‘लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को उबारने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली। HDFC बैंक ने आज शुक्रवार (12 जून) से अपने प्राइम लेंडिंग रेट में 20 आधार अंकों की कटौती कर दी है। कटौती के बाद ये रेट 16.20% कर दिया गया है। इससे सभी मौजूदा एचडीएफसी रिटेल होम लोन और गैर-होम लोन ग्राहकों को फायदा होगा। प्राइम लेंडिंग रेट वह दर है जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपने सबसे भरोसेमंद और क्रेडिट योग्य ग्राहकों को उधार देते हैं। ब्याज दर में 20 बीपीएस की कमी के बाद, HDFC की नई दरें अब 7.5-8.5% के बीच होंगी। निजी क्षेत्र के HDFC…

NEET रिजर्वेशन मामला : आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं- सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज (गुरुवार) को तमिलनाडु के कई राजनीतिक दलों के दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आरक्षण को लेकर टिप्पणी की। तमिलनाडु में NEET पोस्ट ग्रेजुएशन रिजर्वेशन मामले में अदालत ने कहा कि आरक्षण कोई बुनियादी अधिकार नहीं है। इसी के साथ अदालत ने तमिलनाडु के कई राजनीतिक दलों द्वारा दाखिल की गई एक याचिका को स्वीकार करने से मना कर दिया है। दरअसल, DMK-CPI-AIADMK सहित अन्य तमिलनाडु की कई पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में NEET के तहत मेडिकल कॉलेज में सीटों को लेकर तमिलनाडु…

कोरोना के बाद चीन में अब बाढ़ का कहर, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और हजारों घर छोड़ने पर मजबूर

बीजिंग। दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ आने से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा है। आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बाढ़ के कारण दो जून से अब तक लगभग 2,28,000 लोगों को आपातकालीन आश्रय लेना पड़ा है। आरंभिक अनुमान के मुताबिक इस आपदा से 50 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है और एक हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप से मुख्य रूप…

केजरीवाल बोले- दिल्ली में फूटने वाला है कोरोना बम, लागू करेंगे उप राज्यपाल का फैसला, साथ मिलकर कोविड-19 से

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करने वाले उपराज्यपाल के आदेश को लागू करेगी। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आकड़ें दिखाते हैं कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले आने वाले दिनों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से बाहर के लोग इलाज के लिए शहर आते रहे तो 31 जुलाई तक दिल्ली…

छत्तीसगढ़: कंटेनमेंट जोन में घर से निकलने पर थाना प्रभारी ने नाबालिग को बेरहमी से पीटा, बचाने आई माँ को भी दिया धक्का, देंखे Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना के प्रभारी नितिन उपाध्याय ने सड़क पर लोगों को निकला देखकर उन्हें बेरहमी से पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभागीय जाँच के आदेश दिए हैं। This is inhuman and not acceptable. Departmental enquiry has been constituted and he has been sent on leave. https://t.co/jLXxxCkApu — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 8, 2020 वायरल वीडियो में हम देख सकते हैं कि थाना प्रभारी उपाध्याय हाथ में झोला थामे एक युवक को पीट…

अनलॉक 1 में करीना-तैमूर के साथ सैर-सपाटे पर निकले सैफ अली खान, मास्क ना पहनने पर जमकर हुए ट्रोल, लोग सूना रहे खरी खोटी

न्यूज़ डेस्क। लॉकडाइन के बाद से पूरे देश के लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी अपने-अपने घरों के अंदर कैद हैं। 8 जून से लॉकडाउन खत्म करके शर्तों के साथ अनलॉक का फेज 1 शुरू किया गया हैं ऐसे में धीरे-धीरे करके लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। अनलॉक 1 के जरिए सरकार लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में सरकार ने दिशा-निर्देश के साथ चीजों को खोलने की परमिशन दी हैं। दिशा-निर्देशों में ये अनिवार्य हैं कि घर से बाहर निकलते…

बीजेपी को सपोर्ट किया तो मिल रही गालियाँ और धमकियाँ, NIFT की छात्रा ने बतायी आप बीती

न्यूज़ डेस्क। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाली छात्रा अक्षरा ने ट्विटर के जरिए उनके साथ किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न, धमकियों और गालियों को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ये सब उन्हें सोशल मीडिया पर बने कुछ अपमानजनक एकाउंट्स द्वारा भेजा जा रहा है।साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह सब उनकी राजनीतिक विचारधारा और बीजेपी को सपोर्ट करने की वजह से हो रहा है। https://twitter.com/SIKEnicki/status/1269612128765427712?s=20 अपने ट्विटर अकाउंट से एक नोट को शेयर करते हुए, अक्षरा ने कहा कि उन्हें कई महीनों से धमकियों…