न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वडोदरा के सलातवाड़ा इलाके में गौ तस्करों को आधी रात में गाय चुराते और उसे कार में लाद कर ले जाते हुए देखा जा सकता है। तेजस गिरी आर गोस्वामी नाम के एक यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि गौ तस्कर गाय को बेरहमी से, जबरन धक्का देकर हरे रंग की स्कॉर्पियो कार के अंदर ठूँस रहे…
श्रेणी: बड़ी खबर
भारत को पाव-आधे पाव, किलो एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री शेख राशिद कोरोना संक्रमित
इस्लामाबाद। भारत को पाव-आधे किलो एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान के बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद अहमद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तान रेलवे मंत्रालय के सोमवार को जारी बयान में अहमद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि रेलमंत्री में कोविड-19 के कोई लक्षण नजर नहीं आए। हालांकि, उन्होंने खुद को दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन कर लिया है। शेख राशिद अहमद ने कहा था, ‘पाकिस्तान परमाणु युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर यह थोपा गया तो पाकिस्तान…
कोरोना -19 : शव दफनाने के नियमों को धता बता मेडिकल स्टाफ कोरोना मरीज के शव को स्ट्रेचर से कब्र में फेंक कर रहे है दफ़न, Video हुआ वायरल
नई दिल्ली। पुडुचेरी में एक लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल यहां कुछ मेडिकल स्टाफ द्वारा एक कोरोना मरीज के शव को स्ट्रेचर से सीधे कब्र में फेंक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वहां के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि कैसे मेडिकल स्टाफ एक एम्बुलेंस…
5 साल के बेटे के सामने दोस्तों संग मिलकर किया पत्नी का गैंगरेप: मंसूर, अकबर, अरशद समेत केरल से 6 अरेस्ट, सातवें की तलाश जारी
न्यूज़ डेस्क। अभी केरल में विनायकी हथनी के दर्दनाक मौत का मामला थमा भी नहीं था कि अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार (4 जून 2020) को एक पति ने अपनी पत्नी को जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके पाँच साल के बेटे के सामने उसका बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत उसके दोस्त मंसूर, अकबर शाह, अरशद, राजन, मनोज को गिरफ्तार किया है। सातवें आरोपित की तलाश अभी जारी है। उनके खिलाफ अपहरण, हमला और सामूहिक बलात्कार का…
भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, तजिंदर बग्गा ने दर्ज कराई शिकायत तो यूथ कांग्रेस ने डिलीट किया ट्वीट, नहीं माँगी माफी
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा भारत के तिरंगे झंडे का अपमान करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को पत्र लिख कर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यूथ कांग्रेस ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर लिया। अब तजिंदर बग्गा ने कांग्रेस से इस हरकत के लिए माफ़ी माँगने की माँग की है। उन्होंने उसे ‘भगोड़ी यूथ कांग्रेस’ करार दिया। यूथ कांग्रेस ने तिरंगे झंडे में कोरोना वायरस का प्रतीकात्मक चित्र बना कर लिखा…
PAK के TV होस्ट का दावा, इमरान खान भी ब्लॉगर सिंथिया के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक, पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रज़ा गिलानी पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी. रिची को लेकर एक नया दावा सामने आया है। पाकिस्तान के TV होस्ट अली सलीम उर्फ बेगम नवाजिश अली ने दावा किया है कि एक बार सिंथिया ने बताया था कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं। पाकिस्तानी पत्रकार के साथ बात करते हुए अली सलीम ने दावा किया कि सिंथिया ने उनसे कभी भी इस बारे में बात नहीं की कि…
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक आम नागरिक को गोलियों से भूना
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के बोमई इलाके में शनिवार की शाम आतंकवादियों ने एक आम नागरिक पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले शख्स की पहचान इशफाक अहमद नाजर के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि नाजर के बदन में गोलियों से गहरे जख्म हो गए। खून से लथपथ नाजर को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकी वारदात की तहकीकात चल रही है। अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में…
मध्यप्रदेश में न्यायालीन आदेश बाद शराब ठेकेदारों ने लौटाए 5500 करोड़ के ठेके
भोपाल। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद प्रदेश के 19 जिलों के शराब ठेकेदारों ने करीब 5500 करोड़ रूपए के ठेके सरेंडर कर दिए हैं। अब सरकार या तो इन जिलों की शराब दुकानों की दोबारा नीलामी करेगी या फिर इनका स्वयं संचालन करेगी। अगर सरकार इन जिलों की दुकानों की दोबारा नीलामी करती है तो उसे करीब 1500 से 2000 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। गौरतलब है कि गुरूवार को शराब कारोबारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में शराब ठेकेदारों से…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, स्पेशल डायरेक्टर रैंक के अधिकारी भी शामिल, दफ्तर किया गया सील
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच एजेंसी के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद दफ्तर को सील कर दिया गया है। इन कर्मचारियों में स्पेशल डायरेक्टर रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ED दफ्तर को 48 घंटे के लिए सील किया गया है। पांच कर्मचारियों में दो कर्मचारी संविदा कर्मचारी हैं। अधिकारियों ने कहा कि खान मार्केट स्थित लोक नायक भवन के अन्य तलों के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रो-रोकर पत्नी के इलाज की भीख मांग रहा है मजबूर गरीब
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक गरीब और मजबूर व्यक्ति रो-रोकर अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए भीख मांग रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण काल के दौरान सारी व्यवस्थाओं के पुख्ता होने का दंभ भरने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार ऐसे में क्या कर रही है? गरीब व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए रो-रो कर दया की भीख मांग रहा है। उसने बताया कि वह सवेरे 3 बजे से अस्पताल आया हुआ है। उसकी बीमार पत्नी को तेज बुखार है और…
