दिल्ली में लोगों के घर तक पहुंचेगा राशन, कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ को दी मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना” पारित की। इसके लागू होने पर लोगों के घर राशन भिजवाया जाएगा, उन्हें राशन की दुकान पर नहीं आना पड़ेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत अब लोगों को राशन की दुकान पर नहीं आना होगा। सरकार गरीब लोगों के घर तक राशन पहुंचाएगी। केजरीवाल ने…

Amazon का TICToc डिलीट करने के आदेश पर यूटर्न, कहा- गलती हो गई

सिएटल। हॉल ही में अमेजन के कर्मचारियों को अपने फोन से वीडियो App टिकटॉक हटाने संबंधी एक आंतरिक ईमेल भेजे जाने के करीब पांच घंटे बाद अमेजन ने इस पर सफाई दी और इसे एक गलती बताया। अमेजन ने मीडिया को मेल करके बताया, ”आज सुबह कुछ कर्मचारियों को गलती से ईमेल भेजे गए। टिकटॉक के संबंध में फिलहाल हमारी नीतियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।” प्रवक्ता जासी एंडरसन ने पूरी घटना पर कुछ भी कहने से इनकार किया। प्रारंभिक ईमेल में कर्मचारियों से टिकटॉक को हटाने के लिए…

जब प्रोफेसर ही देश विरोधी मानसिकता का हो तो वह छात्रों को किस तरह की शिक्षा देगा, अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, मामला दर्ज

न्यूज़ डेस्क। अगर प्रोफेसर ही देश विरोधी मानसिकता का हो तो वह छात्रों को किस तरह की शिक्षा देगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रोहिलखंड विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो सलीम खान के अंदर छिपा हुआ पाकिस्तान प्रेम उस समय उजागर हुआ, जब उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पाकिस्तान का झंडा लगाया और नक्शा पोस्ट किया। इससे छात्र और आम लोग आक्रोशित हो गए और प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। https://twitter.com/ArunSag88820363/status/1281309917773656064?s=20 स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रोफेसर सलीम भारत के नागरिक है और…

कुख्यात अपराधी विकास दुबे का समाजवादी पार्टी से था गहरा नाता, सपा कार्यकर्ता की गाडी से पहुंचा था महाकाल मंदिर, एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल

लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में DSP देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाला कुख्यात अपराधी शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में मारा गया। यूपी STF उसे लेकर उज्जैन से कानपुर आ रही थी, इस दौरान गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। विकास दुबे का एनकाउंटर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की क्राइम के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति करार दिया जा रहा है और इसकी खूब तारीफ हो रही है। लेकिन इस एनकाउंटर से सबसे…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो साल पुराने ट्वीट पर रमन सिंह ने कसा तंज; पूछा- हर बात पर न है, विकास की चिड़िया डेढ़ साल से कहां उड़ रही है

रायपुर। प्रदेश में 15 साल के शासन के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर बनी हुई है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो साल पुराने ट्वीट को लेकर डॉ. रमन सिंह ने तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा है कि विकास की चिड़िया डेढ़ साल से कहां उड़ रही है। उन्होंने कहा है, न रोजगार, न भत्ता, न शराबबंदी है। वो ‘चश्मा’ और ‘आईना’ कहाँ गया जिसमें यह सब दिखता है। "विकास की चिड़िया" पता नहीं छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल…

#blacklivesmatter : इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध

साउथम्पटन। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर चार महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली करने वाले पहले टेस्ट की शुरूआत से पूर्व ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ #blacklivesmatter आंदोलन के समर्थन में घुटने के बल बैठे। दर्शकों के बिना रोस बाउल स्टेडियम पर पहली गेंद फेंके जाने से पूर्व फील्डिंग कर रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आउटफील्ड में घुटने के बल बैठे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी यही किया। दोनों टीमों ने अपनी जर्सी की कॉलर पर ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो पहन रखा था। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही कह चुकी है कि…

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का किया उदघाटन, रक्तदान करने की अपील की

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अंधेरी के उपनगरीय इलाके में स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिये प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का उदघाटन किया और इस घातक संक्रमण से उबरने वाले लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करके गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जिंदगी बचाने में मदद करने की अपील की। यह प्लाज्मा यूनिट बृहनमुंबई नगर निगम (BMC) की एक पहल है। इस यूनिट में इस रोग से ठीक होने वाले लोगों के दान किये गये रक्त प्लाज्मा से कोविड-19 रोगियों…

TICToc के विकल्प के तौर पर उभरा मित्रों एप #mitronapp, 2.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड, TikTok की कमी बिल्कुल नहीं देगा खलने

बेंगलुरू। इंटरनेट पर काफी प्रसिद्ध हो चुके चाइनीज शॉर्ट विडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर भारत में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उसके जैसे फीचर्स ऑफर करने वाले स्वदेशी एप्स तेजी से लोकप्रिय होती जा रहे हैं। छोटे वीडियो के लिए ऐसा ही एक स्वदेशी एप मित्रों आजकल काफी चर्चा में है, जिसे अभी तक 2.5 करोड़ से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। मित्रों ने मंगलवार को कहा कि उसके एप को गूगल प्ले स्टोर से 2.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और वह जल्द ही…

महाराष्ट्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर के आवास पर तोड़फोड़, गृह मंत्री ने की निंदा, दिया दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वाशन

मुंबई। दलितों के आदर्श डॉ. भीमराव अंबेडकर के मुंबई स्थित आवास ‘राजगृह’ में मंगलवार (7 जुलाई) शाम कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने वहां लगे सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने घटना की निंदा करते हुए यह भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, “दादर में डॉ. अंबेडकर के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाए की घटना निंदनीय है।” इसके साथ ही गृह मंत्री…

अब अमेरिका ने चीनी अधिकारियों के वीजा पर लगाया प्रतिबंध, तिब्बत में अमेरिकी अधिकारियों के प्रवेश में बाधा डाल रहा चीन

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ‘रीसिप्रोकल एक्सेस टू तिब्बत’ एक्ट के तहत चीनी अधिकारियों के एक समूह के वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया है। पोम्पिओ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘आज मैंने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध की घोषणा की। ये अधिकारी विदेशियों की तिब्बत तक पहुंच को प्रतिबंधित करने में शामिल थे।” पोम्पिओ ने कहा कि चीन अमेरिकी राजनयिकों और अन्य अधिकारियों, पत्रकारों और पर्यटकों द्वारा तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) और अन्य तिब्बती क्षेत्रों की यात्रा में लगातार बाधा डाल रहा है।…