वृक्ष मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं, जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया डरी हुई है और केवल वृक्ष ही हमें इससे बचा सकती है: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन का दुनिया पर असर पड़ा है और केवल हरियाली ही इस संकट का समाधान कर सकती है। कोयला मंत्रालय के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में इस बात पर जोर दिया गया है कि किसी को भी प्रकृति का दोहन नहीं करना चाहिए बल्कि इसके साथ सहयोग करना चाहिए। गृह मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, शाह ने छह ईको-पार्क और पर्यटन स्थलों की आधारशिला रखी। पौधारोपण कार्यक्रम भारत भर…

दुनिया की टॉप 50 कंपनियों में शामिल हुई Reliance, हासिल किया 48वां स्थान, टॉप 100 में 2 ही भारतीय कंपनी

नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का बाजार मूल्यांकन 13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने के साथ वह दुनिया की 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज कच्चा तेल, रिफाइनरी, पेट्रो रसायन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के हिसाब से दुनियाभर में बाजार मूल्यांकन के हिसाब से रिलायंस 48वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। इस श्रेणी में 1,700 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान…

हिमाचल : जब बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन खरीदने बेची दी गाय

शिमला। एक आश्चर्यजनक मामले में भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में एक गरीब परिवार को स्मार्टफोन खरीदने के लिए अपनी आय के स्रोत वाली गाय बेचनी पड़ी। गाय महज 6000 रुपये में बिकी। अनुसूचित जाति के व्यक्ति कुलदीप कुमार को अपने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन खरीदना जरूरी था। कुलदीप कुमार कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी तहसील के गुम्मर गांव में एक गौशाला में रहता है। उनकी बेटी अनु और बेटा वंश एक सरकारी स्कूल में क्रमश: कक्षा चौथी और दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं। जैसा कि राज्यभर के स्कूलों…

Video : जब रिपोर्टर ने गधे का इंटरव्यू लेकर बगैर मास्क बाहर निकले लोगों को सिखाया सबक

नई दिल्ली। कोविड-19 कोरोना वायरस की मार से पूरी दुनिया बुरी तरह जूझ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद यह महामारी काबू में नहीं आ रही है। सरकार की ओर से लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने की गाइडलाइन दी जा रही हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन ही नहीं कर रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार के TV रिपोर्टर ने एक मेजदार और क्रिएटिव तरीका निकाला।…

रेलवे ने बदला सिस्टम, अब सभी स्टेशनों पर QR Code से होगी टिकट जांच, कोरोना संक्रमण से होगा बचाव

नई दिल्ली। प्रयागराज जंक्शन की तरह अब देश के सभी स्टेशनों पर QR Code से टिकटों की जांच होगी। यात्री और कर्मचारियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे बोर्ड ने क्यूआर कोड से टिकट जांच व्यवस्था सभी जोन में लागू करने का आदेश दिया है। यात्रा के लिए रिजर्वेशन टिकट खरीदते ही यात्री के मोबाइल पर क्यूआर कोड के URL वाला SMS आएगा। यात्री को स्टेशन पर प्रवेश करने या कोच में जांच के दौरान क्यूआर कोड वाले यूआरएल को क्लिक करना होगा। इसे क्लिक करते ही…

उत्तर प्रदेश में 6 साल के मासूम बच्चे ने खींचा स्ट्रेचर, वॉर्ड बॉय की हुई छुट्टी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक वायरल वीडियो में एक छह साल के मासूम को अपनी मां के साथ अपने बीमार दादाजी को स्ट्रेचर पर लिटाए इसे एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक धक्का देकर ले जाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही वार्ड बॉय को हटा दिया गया है। अस्पताल के कर्मियों ने कथित तौर पर स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को वार्ड तक ले जाने के एवज में तीस रुपये…

कोविड-19 : मोदी सरकार ने IT कंपनी के लिए जारी किया नये दिशा-निर्देश, वर्क फॉर्म होम संबंधी समय-सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाया

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि उसने IT और BPO कंपनियों के लिए घर से काम करने के लिए जारी निर्देशों को 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। घर से काम करने की समयावधि 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी। दूरसंचार विभाग ने देर रात ट्वीट में कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग ने कोविड-19 के कारण व्याप्त चिंता को देखते हुए घर से काम करने की सुविधा के लिए सेवा प्रदाताओं की खातिर नियम और शर्तों में छूट को 31 दिसंबर 2020 तक के लिए और बढ़ा दिया है।’’…

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मिले 133 नए मामले, 5731 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, मौत आकड़ा 25 पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 133 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके साथ राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5731 हो गई है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 170 मरीजों को इलाज बाद राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 133 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से मंगलवार को 115 लोगों में तथा सोमवार रात में 18 लोगों में कोरोना…

कोरोना काल में सुप्रीम कोर्ट के जज खुद टाइप कर रहे आदेश, वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालतों में हो रही सुनवाई

नई दिल्ली। कोरोना काल में सुप्रीम कोर्ट में जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई हो रही है, वहीं अब जज आदेश भी खुद ही लिखने लगे हैं ताकि संक्रमण से बचा जा सके। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई कर आदेश देते हुए कहा कि वह अब कोर्ट मास्टर को आदेश देने के बजाय खुद लैपटॉप पर आदेश लिखते हैं। उन्होंने कहा कि लैपटॉप पर अपना खुद का आदेश टाइप करना बहुत अच्छा है, क्योंकि ऐसा करने से यह आदेश बहुत सटीक…

कोरोना के चलते इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, श्राइन बोर्ड का फैसला

जम्मू। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर के राजभवन ने मंगलवार शाम को दी। उन्होंने बताया कि श्राइन बोर्ड ने बाबा बर्फानी की यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। राजभवन के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया कि इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा को आयोजित करना और संचालन करना उचित नहीं है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा 2020 रद्द किया जा रहा है। राजभवन की…