नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर शेयर करने में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार हुईं दिशा रवि के समर्थन में आ गए हैं। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि एक 21 साल की लड़की को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला करने जैसा है। बता दें कि बेंगलुरु से गिरफ्तार हुईं दिशा रवि फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली के सीएम ने ट्वीट किया, ’21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। हमारे किसानों…
श्रेणी: बड़ी खबर
सिर्फ 1रुपया लेकर करता है इलाज ओडिशा का यह डॉक्टर, गरीबों के लिए बना मसीहा,कहा- पिता की इच्छा पूरी की
भुवनेश्वर। गरीब और जरूरतमंद लोगों का ईलाज के लिए किसी अस्पताल का खर्च उठाना नामुमकिन सा हो गया है। ऐसे में ओडिशा के एक डॉक्टर ने ‘वन रुपया क्लीनिक’ शुरू कर मानवता की मिसाल दी है। ओडिशा के सम्बलपुर जिले में डॉक्टर शंकर रामचंदानी ने गरीबों और वंचितों को उपचार मुहैया कराने के लिए ‘एक रुपया क्लीनिक’ खोला है। शंकर रामचंदानी वीर सुरेंद्र साई इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च के मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने सम्बलुर के बुरला कस्बे में अपना ‘एक…
पाकिस्तानी मंत्री शेख राशिद का अजीबोजरीब बयान, आंसू गैस के गोलों का लंबे वक्त से नहीं हुआ था इस्तेमाल, सही हैं या नहीं उनका टेस्ट करना जरूरी था
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के ‘जोकर’ मंत्री शेख राशिद अहमद ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बेहद अजीबोजरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों के ऊपर आंसू गैसे के गोले छोड़ना बेहद जरूरी था, क्योंकि आंसू गैस के उन गोलों का लंबे वक्त से इस्तेमाल नहीं हुआ था ऐसे में आंसू गैस के गोले सही हैं या नहीं उनका टेस्ट करना जरूरी था। दरअसल, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पाकिस्तानी पुलिस ने…
त्रिपुरा CM बिप्लब देब बोले- श्रीलंका और नेपाल में बीजेपी की सरकार बनाना चाहते थे अमित शाह
अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में और विवादों मे रहते हैं। बिप्लब देब इस बार फिर अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं लेकिन इस बार मामला अंतरराष्ट्रीय राजनीति की है। त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब ने अगरतला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यक्रम में कहा है कि बीजेपी सिर्फ देशभर में नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी पार्टी का विस्तार चाहती है। बिप्लब देब ने कहा, गृह मंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाने की…
हैदराबाद में आई 78 किलो की दुर्लभ ब्लैक मार्लिन मछली, पकड़ने के लिए की गई 10 दिन तक मशक्कत
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 78 किलो की ब्लैक कलर की दुर्लभ मछली लाई गई है। यह मछली प्रोटीन नॉन वेज मार्ट ने विजाग पोर्ट से मंगवाई है। ब्लैक मार्लिन मछली को तेलुगु में कुंबकोनम चापा (Kumb Konam Chapa) के नाम से जाना जाता है। इस दुर्लभ मछली को मछुआरों ने विशाखापत्तनम के तट पर पकड़ा है। वहां से यह हैदराबाद मंगवाई गई है। जिस कंपनी ने इस मछली को यहां हैदराबाद मंगवाया है उसके एक प्रवक्ता ने कहा कि मार्लिन मछली को धरती की सबसे तेज मछली का…
कहीं भी, कभी भी नहीं हो सकता प्रदर्शन करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि प्रदर्शन करने का अधिकार कहीं भी और कभी भी नहीं हो सकता। इसके साथ ही कोर्ट ने पिछले साल पारित अपने आदेश की समीक्षा की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। बीते साल एक फैसले में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा जमाना स्वीकार्य नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कुछ अचानक प्रदर्शन हो सकते हैं लेकिन लंबे समय तक असहमति या प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक…
‘कपड़े उतारे बिना स्तन छूना यौन उत्पीड़न नहीं’, विवादित फैसला देने वालीं जज का कार्यकाल एक साल और बढ़ा
मुंबई। यौन उत्पीड़न के मामलों में दो विवादास्पद फैसले देने वाली बंबई उच्च न्यायालय की न्यायाधीश पुष्पा गणेदीवाला ने अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर और एक साल के कार्यकाल के लिए शनिवार को शपथ ली। न्यायमूर्ति गणेदीवाला का बंबई उच्च न्यायालय में अतिरक्ति न्यायाधीश के तौर पर पिछला कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया था। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम…
मंदसौर की महिला ने हेलीकॉप्टर के लिए बैंक से कर्ज दिलाने की राष्ट्रपति से लगाई गुहार
मंदसौर(एमपी)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक रोचक मामला सामने आया है, यहां एक महिला किसान सरकारी मशीनरी के रवैए से हार मान गई, क्योंकि पड़ोसी ने उसके खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया है और कहीं से मदद नहीं मिल रही है, तो उसने थक हारकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाई है कि खेत तक आने-जाने के लिए किसी बैंक से हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए कर्ज दिला दें। मामला मंदसौर जिले के शामगढ़ तहसील का है। यहां के आगर गांव की रहने वाली बसंती बाई की…
वाराणसी में Google के CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भेलूपुर थाने में 18 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन 18 लोगों में एक नाम ऐसा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यह नाम है गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई का। जिन पर IT एक्ट और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह FIR गौरीगंज इलाके में रहने वाले गिरिजा शंकर ने दर्ज कराई है। गिरिजा शंकर का कहना है कि व्हाट्सएप के एक ग्रुप में एक वीडियो…
कोवैक्सीन टीकाकरण मामले पर डॉ. हर्षवर्धन की छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर को हिदायत, कहा- सनसनी न फैलाएं
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव द्वारा भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीकाकरण रोकने के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पलटवार किया है। हर्षवर्धन ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि वे छत्तीसगढ़ राज्य में बहुत कम टीकाकरण होने के मसले से ध्यान हटाने के लिए बेमतलब सनसनी न फैलाएं। देव ने गुरुवार को केंद्र के लिए लिखे पत्र को संलग्न करते हुए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षणों के पूरा न होने और वैक्सीन की शीशियों पर एक्सपायरी…
